NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 45 करोड़ के नकली नोट का सौदा, 1.13 करोड़ ठग
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > 45 करोड़ के नकली नोट का सौदा, 1.13 करोड़ ठग
रायपुर

45 करोड़ के नकली नोट का सौदा, 1.13 करोड़ ठग

रायपुर में व्यापारी से एडवांस लेकर भागे ठग, सोशल मीडिया से हुआ था संपर्क

lochan Gupta
Last updated: August 5, 2026 12:05 am
By lochan Gupta August 5, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। 45 करोड़ रुपए के नकली नोट खरीदने का सौदा करने पहुंचे कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपए लेकर आरोपी फरार हो गए। सोशल मीडिया के जरिए दोनों पक्षों की पहचान हुई थी। सौदे को लेकर रायपुर और महाराष्ट्र में कई दौर की बैठकें हुईं, लेकिन रकम लेने के बाद आरोपी गायब हो गए। मामले में तेलीबांधा थाना पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, प्राइवेट फर्म संचालक उमेश गुप्ता की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने दावा किया कि उनके पास बड़ी मात्रा में नकली नोट हैं। उन्होंने 1.13 करोड़ रुपए कैश के बदले 45 करोड़ रुपए के नकली नोट देने की बात कही थी। इसे लेकर रायपुर और महाराष्ट्र में कई बार बैठकें हुईं। आरोपियों ने खुद को बड़े नेटवर्क से जुड़ा बताकर भरोसा दिलाया कि तय समय पर नकली नोट दे देंगे। इस भरोसे में कारोबारी ने अलग-अलग किस्तों में 1.13 करोड़ रुपए उन्हें दे दिए।
स्नढ्ढक्र के अनुसार, सौदे को अंतिम रूप देने के लिए रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र के अलग-अलग होटलों में कई बैठकें हुईं। इसके बाद आरोपियों ने कारोबारी को महाराष्ट्र के अलग-अलग जगहों पर भी बुलाया, जहां सौदे को लेकर बातचीत हुई। रकम मिलने के बाद आरोपी लगातार नकली नोटों की खेप तैयार होने, सुरक्षा व्यवस्था और डिलीवरी में देरी का हवाला देकर कारोबारी को टालते रहे। काफी समय बीतने के बाद भी न तो नकली नोट मिले और न ही एडवांस की रकम वापस की गई। इसके बाद पीडि़त ने तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस इस मामले की दो पहलुओं पर जांच कर रही है। पहला, 1.13 करोड़ रुपए की कथित ठगी और दूसरा, एफआईआर में दर्ज उस दावे की जांच कि बड़ी मात्रा में नकली नोटों की सप्लाई और उन्हें बाजार में खपाने की योजना बनाई गई थी। जांच के तहत होटल के रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल, यात्रा संबंधी दस्तावेज, नकद लेन-देन और महाराष्ट्र में हुई बैठकों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस कथित नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। इससे जुड़े अन्य मामले भी हैं या नहीं। फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों ने इसे संवेदनशील मामला माना है। इसी वजह से अधिकारी अधिकृत जानकारी शेयर करने से बच रहे हैं।

You Might Also Like

रिश्वतखोर निरीक्षक, हेड़ कांस्टेबल और कांस्टेबल गिरफ्तार

बीए-बीएड और बीएससी-बीएड के लिए अब नहीं होगा एंट्रेंस

नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम साय

भारतमाला प्रोजेक्ट में हुआ भारी भ्रष्टाचार

नवा रायपुर का सीबीडी बनेगा स्मार्ट सिटी का नया लैंडमार्क

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article उफनती नदी को नाव से पार कर नक्सल प्रभावित कंदारी पहुंचे कलेक्टर-एसपी
Next Article ‘रेलवन ऐप’यात्रियों की सुविधा के लिए : रेलवे का डिजिटल साथी

खबरें और भी है....

खरसिया पुलिस के हत्थे चढ़ा सीरियल चोर, 1 बाइक, 2 स्कूटी के साथ सूने मकान व गैस सिलेंडर चोरी की वारदातों का एक साथ खुलासा
स्टे के बावजूद हो रहा जमीन पर अवैध कब्जा
मलेरिया मरीज के आसपास के लोगों की भी होगी जांच, हर विकासखंड में रैपिड रिस्पांस टीम सक्रिय
ऑपरेशन आघात के तहत् जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
रेल मदद शिकायत पर त्वरित कार्रवाई : तीन लाख रुपये मूल्य की सोने की अंगूठी यात्री को सकुशल लौटाई

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
खरसिया पुलिस के हत्थे चढ़ा सीरियल चोर, 1 बाइक, 2 स्कूटी के साथ सूने मकान व गैस सिलेंडर चोरी की वारदातों का एक साथ खुलासा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?