NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जिला आयुष अधिकारी डॉ. सी.एस. गौराहा सेवानिवृत्त
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जिला आयुष अधिकारी डॉ. सी.एस. गौराहा सेवानिवृत्त
रायगढ़

जिला आयुष अधिकारी डॉ. सी.एस. गौराहा सेवानिवृत्त

तीन वरिष्ठ चिकित्सकों को भी दी गई गरिमामयी विदाई° आयुष विभाग में वर्षो के सेवाकाल को किया सम्मानित

lochan Gupta
Last updated: August 3, 2026 11:20 pm
By lochan Gupta August 3, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। आयुष विभाग में वर्षों तक उत्कृष्ट सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए जिला आयुष अधिकारी डॉ. सी.एस. गौराहा सहित तीन वरिष्ठ आयुर्वेद अधिकारियों का छत्तीसगढ़ आयुर्वेद अधिकारी संघ, जिला रायगढ़ द्वारा भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर गरिमापूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों और चिकित्सकों ने उनके सेवाकाल को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की तथा स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं।
डॉ. सी.एस. गौराहा ने 31 जुलाई को अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण करने के उपरांत शासकीय सेवा से सेवानिवृत्ति प्राप्त की। उन्होंने 21 जनवरी 2025 से जिला आयुष अधिकारी के रूप में रायगढ़ में अपनी सेवाएं दीं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने विभाग में बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए प्रशासनिक दक्षता और टीम भावना के साथ कई उल्लेखनीय कार्य किए। उनके नेतृत्व में विभागीय गतिविधियों को नई गति मिली और आयुष सेवाओं को प्रभावी ढंग से संचालित किया गया।

डॉ. दिनेश पटेल व डॉ. मोधिया का भी हुआ सम्मान

सम्मान समारोह में 30 जून को सेवानिवृत्त हुए वरिष्ठ आयुर्वेद अधिकारी डॉ. दिनेश पटेल एवं डॉ. मोधिया का भी विशेष रूप से सम्मान किया गया। दोनों अधिकारियों ने वर्ष 2003 से संविदा सेवा के माध्यम से अपने कार्य की शुरुआत की थी और लंबे समय तक पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्मठता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनके सेवाभाव और अनुशासित कार्यशैली की उपस्थित सभी अधिकारियों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह व अभिनंदन पत्र से किया गया सम्मान

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ आयुर्वेद अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गदाधर पंडा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने तीनों सेवानिवृत्त अधिकारियों के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके अनुभव और कार्यशैली आने वाली पीढ़ी के चिकित्सकों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। उन्होंने तीनों अधिकारियों के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। संघ की परंपरा के अनुरूप तीनों सेवानिवृत्त अधिकारियों को शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह, अभिनंदन पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का वातावरण भावुक होने के साथ-साथ आत्मीयता और सम्मान से परिपूर्ण रहा। इस अवसर पर जिला आयुष अधिकारी डॉ. मीरा भगत, डॉ. शेष बहादुर यादव, संघ के प्रदेश महामंत्री डॉ. अजय नायक, डॉ. कुणाल पटेल, डॉ. करुणा सागर पटेल, डॉ. मित्र भानु गुप्ता, डॉ. सक्सेना, डॉ. संजीव पटेल, डॉ. तिलक पटेल, डॉ. सादिक, डॉ. मुकेश साहू, डॉ. राजेश सहित छत्तीसगढ़ आयुर्वेद अधिकारी संघ रायगढ़ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने सेवानिवृत्त अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके सम्मान में अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

You Might Also Like

किशोरी को भगाने वाला युवक गिरफ्तार, पाक्सो एक्ट में जेल दाखिल

ओम नम: शिवाय मंत्र के लाखों जाप से अंचल हुआ शिवमय

शादी का झांसा देकर किशोरी को ले भागा,

निगम कमिश्नर ने किया एसआईआर फॉर्म भरने की प्रक्रिया का निरीक्षण

धान से भरी ट्रक में लगी भयंकर आग

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article दो अलग अलग मामले में दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, मामला कुनकुरी व तपकरा क्षेत्रांतर्गत का
Next Article पुसौर के स्कूलों में गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

खबरें और भी है....

रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी डीएसपी पद पर पदोन्नत
बेलरिया एनीकट निर्माण कार्य में भारी भ्रष्टाचार, ठेकेदार व सिंचाई विभाग की मिलीभगत से हुआ गड़बड़झाला
तेज रफ्तार बाइक व स्कूटी की भिड़ंत, बुजुर्ग सहित तीन घायल, बाइक सवार की हालत गंभीर
निगरानी बदमाश से दूध विके्रता की चोरी गई बाइक बरामद
नक्शा बटांकन में लापरवाही, 10 तहसीलदारों पर गिरी कलेक्टर की गाज

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी डीएसपी पद पर पदोन्नत
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?