जशपुरनगर। पुलिस के द्वारा थाना कुनकुरी व थाना तपकरा क्षेत्रांतर्गत अलग अलग मामले में शादी का झांसा देकर महिला व नाबालिक बालिका से दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक दिनांक 01.08.26 को थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की 27 वर्षीय पीडि़ता के द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि वर्ष 2015 में उसका विवाह हुआ था, उसके दो बच्चे भी हैं, कि वर्ष 2018 में उसके पति का देहांत हो गया था। तब से वह अपने बच्चों को लेकर मायके में ही रहती थी, इसी दौरान वर्ष 2021 में उसके मायके के एक शादी कार्यक्रम में पीडि़ता की मुलाकात आरोपी सत्यनारायण राम से हुई थी, तब से वे आपस में मिलते जुलते थे व उनके मध्य बातचीत होती रहती थी, इसी दौरान वर्ष 2024 में आरोपी के द्वारा पीडि़ता को प्यार व शादी का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण किया गया था, तब से आरोपी के विरुद्ध द्वार लगातार शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण किया जाता रहा है, वर्ष 2024 में पीडि़ता आरोपी की ओर से गर्भवति हुई तथा एक बच्चे को जन्म दी, पीडि़ता के द्वारा शादी हेतु बोलने पर, आरोपी के द्वारा लगातार टाल मटोल किया जाता रहा था, अब आरोपी शादी से इंकार कर रहा है, इस प्रकार आरोपी के द्वारा पीडि़ता के साथ शादी का झांसा देकर, दुष्कर्म किया गया है।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पीडि़ता की रिपोर्ट पर तत्काल थाना कुनकुरी में पुलिस के द्वारा आरोपी के विरुद्ध बी एन एस की धारा 69 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया। पुलिस की पूछताछ पर आरोपी के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, विवेचना जारी है। मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना कुनकुरी से पी एस आई देविका मंडावी, सहायक उप निरीक्षक ईश्वर प्रसाद वारले, प्रधान आरक्षक दलेश्वर यादव आरक्षक नंदलाल यादव व सुजीत खाखा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वहीँ थाना तपकरा क्षेत्रांतर्गत मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 01.08.26 को थाना तपकरा क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम के प्रार्थी के द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि 29 जुलाई को उसकी 15 वर्षीय नाबालिक बेटी बिना बताए घर से कहीं चली गई थी, परिजनों के द्वारा लगातार उसकी पता साजी की जा रही थी, कि 1 अगस्त को उसकी नाबालिक बेटी, स्वयं ही अपने से घर लौटी, परिजनों के द्वार पूछने पर, पीडि़त नाबालिक बेटी ने बताया कि उसका एक दोस्त आरोपी आदर्श भगत के द्वारा उसे मेला दिखाने के बहाने, मोटर साइकल में बैठकर एक ग्राम में ले जाया गया था, फिर आरोपी के द्वारा पीडि़ता से प्यार करता हूं, शादी का करना चाहता हूं कहकर नाबालिक पीडि़ता को बहलाते हुए, अपने घर ले गया, जहां उसे तीन दिन तक रखा था, इस दौरान आरोपी के द्वारा नाबालिक पीडि़ता का दैहिक शोषण भी किया गया, फिर दिनांक 01.08.26 को आरोपी के द्वारा पीडि़ता को उसके घर के पास छोड़ दिया गया।
रिपोर्ट पर थाना तपकरा पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी के विरुद्ध थाना में बी एन एस की धारा 137(2), 64(2)(एम),65(1), 87 तथा पॉस्को एक्ट की धारा 4, 5व 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया तथा आरोपी को हिरासत में लेकर लाया गया। पुलिस की पूछताछ पर आरोपी के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, तथा आरोपी के द्वारा से घटना में प्रयुक्त हीरो पैशन प्रो मोटर साइकल को भी जप्त किया गया है। मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तपकरा संदीप कुमार कौशिक, पी एस आई संदीप कुमार चौरसिया, सहायक उप निरीक्षक प्रेमिका कुजूर, प्रधान आरक्षक अजय कुमार लकड़ा, आरक्षक केश्वर भगत, पुनीत साय व महिला आरक्षक मंजू यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिलाओं से संबंधित अपराधों को लेकर अत्यंत संवेदनशील है, पुलिस के द्वारा थाना कुनकुरी व थाना तपकरा क्षेत्रांतर्गत अलग अलग मामले में दुष्कर्म के आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, ऐसे अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जावेगी।
दो अलग अलग मामले में दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, मामला कुनकुरी व तपकरा क्षेत्रांतर्गत का



