NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों और किशोर-किशोरियों को खिलाई गई कृमिनाशक दवा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों और किशोर-किशोरियों को खिलाई गई कृमिनाशक दवा
रायगढ़

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों और किशोर-किशोरियों को खिलाई गई कृमिनाशक दवा

लोईंग में कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ, 01 से 19 वर्ष तक के बच्चों को दी जा रही एल्बेंडाजॉल की खुराक

lochan Gupta
Last updated: August 11, 2026 12:21 am
By lochan Gupta August 11, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़। जिले के सभी विकासखंडों में आज राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोईंग के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्रों, शासकीय एवं निजी विद्यालयों सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में 01 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजॉल का सेवन कराया गया। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का उद्देश्य बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमि संक्रमण से मुक्त रखते हुए उनके स्वास्थ्य, पोषण एवं समग्र विकास में सुधार लाना है। कृमि संक्रमण से एनीमिया, कुपोषण, कमजोरी तथा बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों एवं विद्यालय में उपस्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। नियमित कृमिनाशक दवा सेवन से बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार के साथ उनके शारीरिक एवं बौद्धिक विकास को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
कलेक्टर के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोईंग के अंतर्गत राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोईंग में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोईंग की सरपंच श्रीमती मीनाक्षी गुप्ता ने की। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप राठौर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक वैभव डियोडिया, प्राचार्य विष्णु प्रसाद मिश्रा सहित विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से श्रीमती कविता कसेरा, एम.एल.टी., निर्मल प्रसाद, व्ही.बी.डी. टेक्निकल सुपरवाइजर, भावेश पांडे, पर्यवेक्षक, राजेश आचार्य, नेत्र सहायक अधिकारी, योगेश यादव, विकासखंड डाटा प्रबंधक तथा पवन प्रधान, विकासखंड लेखा प्रबंधक सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

 

आंगनबाड़ी से विद्यालय और महाविद्यालय तक दवा सेवन की व्यवस्था

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत 01 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को आंगनबाड़ी केंद्रों, शासकीय विद्यालयों, शासकीय अनुदान प्राप्त शालाओं, केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों, मदरसों, निजी एवं अनुदान प्राप्त निजी विद्यालयों, महाविद्यालयों, तकनीकी शिक्षा संस्थानों, नर्सरी स्कूलों तथा अन्य संस्थानों के माध्यम से एल्बेंडाजॉल 400 मिलीग्राम की गोली का सेवन कराया जा रहा है। 01 से 02 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को एल्बेंडाजॉल 400 मिलीग्राम की आधी गोली चूरा अथवा पीसकर पानी में मिलाकर चम्मच से पिलाई जा रही है। 02 से 03 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पूरी गोली चूरा अथवा पीसकर पानी के साथ पिलाई जा रही है। वहीं 03 से 05 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पूरी गोली चबाकर पानी के साथ सेवन कराई जा रही है। 05 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को संबंधित नोडल शिक्षकों के माध्यम से पूरी एक गोली चबाकर पानी के साथ सेवन कराया जा रहा है। दवा सेवन के दौरान संबंधित स्वास्थ्य एवं शैक्षणिक अमला बच्चों की उपस्थिति तथा दवा सेवन की प्रक्रिया पर निगरानी रख रहा है।

 

17 अगस्त को होगा मॉप-अप दिवस

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के दौरान किसी कारणवश दवा सेवन से छूट गए बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को दवा उपलब्ध कराने के लिए 17 अगस्त 2026 को मॉप-अप दिवस आयोजित किया जाएगा। इस दौरान अभियान के प्रथम चरण में छूटे हुए बच्चों को कृमिनाशक दवा का सेवन कराया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र बच्चा अभियान के लाभ से वंचित न रहे। अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्वच्छ भारत मिशन तथा मितानिनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों से जिले में अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के माध्यम से बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमि संक्रमण से सुरक्षित रखने के साथ उनके बेहतर स्वास्थ्य, पोषण, एनीमिया की रोकथाम और शैक्षणिक गतिविधियों में नियमित भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किया जा रहा है।

You Might Also Like

लूटपाट की नियत से पेट्रोल पंप के आफिस में घुसकर पंप के संचालक पर जानलेवा हमला करने वाला हमलावर गिरफ्तार

लवारिस बैग में मिला चार किलो गांजा

सीएम साय के प्रेस अधिकारी नियुक्त हुए आलोक सिंह

बच्चों को छाते व स्कूल बैग का दिया गया उपहार

राखी बांधकर घर लौट रही बहन को ट्रेलर ने कुचला

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नाबालिग से दुष्कर्म, दोषी को 20 साल की सजा, जुर्माना भी लगाया
Next Article महतारी वंदन से मिला आर्थिक संबल, राशी ने खरीदी सिलाई मशीन और संवारी आत्मनिर्भरता की राह

खबरें और भी है....

युवाओं के हित में सीएम साय का बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा तिथियों में बदलाव
पार्षद पति-पुत्र की व्यवस्था खत्म, अधिसूचना जारी
हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा, वित्तमंत्री ओपी चौधरी की प्रदेशवासियों से अपील
बरामदे में हो रही हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई
डगभौना जंगल में मवेशी काटने वाले 8 पकड़ाए

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
युवाओं के हित में सीएम साय का बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा तिथियों में बदलाव
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?