NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: चलती ट्रेन में चढऩा-उतरना जानलेवा हो सकता है : सतर्क रहें, सुरक्षित यात्रा करें
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > चलती ट्रेन में चढऩा-उतरना जानलेवा हो सकता है : सतर्क रहें, सुरक्षित यात्रा करें
बिलासपुर

चलती ट्रेन में चढऩा-उतरना जानलेवा हो सकता है : सतर्क रहें, सुरक्षित यात्रा करें

यात्रियों से आग्रह जल्दबाजी नहीं, सुरक्षा को दें सर्वोच्च प्राथमिकता

lochan Gupta
Last updated: July 28, 2026 11:55 pm
By lochan Gupta July 28, 2026
Share
2 Min Read

बिलासपुर। यात्रियों की सुरक्षा भारतीय रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। भारतीय रेल प्रतिदिन करोड़ों यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं विश्वसनीय यात्रा सुविधा उपलब्ध करा रही है। चलती ट्रेन में चढऩे या उतरने का प्रयास करना जानलेवा साबित हो सकता है। इसके बावजूद कुछ यात्री जल्दबाजी अथवा लापरवाही के कारण चलती ट्रेन में चढऩे या उतरने का प्रयास करते हैं, जिसके कारण गंभीर दुर्घटनाएँ घटित हो जाती हैं। हाल ही में रेलवे स्टेशनों पर हुई कई घटनाओं में यात्रियों की लापरवाही के कारण गंभीर दुर्घटनाएँ हुई हैं, जिनमें कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं और कुछ की जान भी चली गई है।
चलती ट्रेन की गति का सही अनुमान लगाना लगभग असंभव होता है। अक्सर ट्रेन की वास्तविक गति दिखाई देने वाली गति से अधिक होती है, जिसके कारण यात्री संतुलन खो सकता है। केवल एक क्षण की असावधानी या पैर फिसलने से यात्री ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर सकता है, जिससे गंभीर दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।
यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक करने एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा विभिन्न स्तरों पर निरंतर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। स्टेशनों पर उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से नियमित रूप से सुरक्षा संबंधी संदेश भी प्रसारित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर सुरक्षा संदेश, जनहित अपील एवं जागरूकता वीडियो नियमित रूप से साझा किए जा रहे हैं। वाणिज्य विभाग तथा रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अधिकारी एवं कर्मचारी स्टेशन परिसरों में यात्रियों को सुरक्षा नियमों की जानकारी देकर उन्हें सुरक्षित यात्रा के लिए निरंतर प्रेरित भी कर रहे हैं।

रेलवे प्रशासन की अपील

बिलासपुर मंडल रेलवे प्रशासन सभी यात्रियों से आग्रह करता है कि अपनी तथा अपने परिवार की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। ट्रेन के पूर्णत: रुकने के बाद ही उसमें चढ़ें अथवा उतरें। चलती ट्रेन पकडऩे या उससे उतरने का प्रयास कभी न करें। सुरक्षित यात्रा, सुखद यात्रा आपकी सजगता ही आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है।

You Might Also Like

विस्फोटक एवं ज्वलनशील पदार्थ लेकर यात्रा ना करें, आपको व सह-यात्रियों को हो सकती है असुविधा

ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त

बिलासपुर-इतवारी एक्सप्रेस में पकड़ाया 3.37 करोड़ की ज्वेलरी

रेलवे ने स्क्रैप निपटान में रू. 303.47 करोड़ का राजस्व अर्जन कर रचा कीर्तिमान

सिविल डिफेंस स्टाफ ने दिखाई मानवीय संवेदनशीलता

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ‘माइंड सेफ्टी ही माइन सेफ्टी की सबसे मजबूत नींव है’ : बी.के. पीयूष
Next Article तकनीकी त्रुटियों के बीच वेतन कटौती नहीं होगी स्वीकार, डीपीआई के आदेश पर शिक्षकों का ऐतराज

खबरें और भी है....

50 हजार रुपए रिश्वत लेते कलेक्टोरेट का बाबू गिरफ्तार
निगमायुक्त ने खुद खड़े रहकर कराई सफाई, नालों से निकला 7 ट्रैक्टर-ट्रॉली प्लास्टिक कचरा
प्रेमी की हत्या, युवती को उम्रकैद
बाबा प्रियदर्शी राम के आध्यात्मिक वचनों से आया समाज में बदलाव
उत्कृष्ट खेल मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान-मुख्यमंत्री

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
50 हजार रुपए रिश्वत लेते कलेक्टोरेट का बाबू गिरफ्तार
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?