NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय में महिलाओं के लिए प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय में महिलाओं के लिए प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन
बिलासपुर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय में महिलाओं के लिए प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन

lochan Gupta
Last updated: March 11, 2026 12:15 am
By lochan Gupta March 11, 2026
Share
4 Min Read

बिलासपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आज दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय, बिलासपुर स्थित न्यू ऑडिटोरियम में महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला रेलकर्मी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री तरुण प्रकाश, महाप्रबंधक, विशिष्ट अतिथि श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, अध्यक्षा, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन (सेक्रो) उपस्थित थे। कार्यक्रम में अतिथि वक्ता श्री उज्ज्वल पाटनी ने अपने प्रेरणादायी एवं मोटिवेशनल संबोधन से महिलाओं को आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और नेतृत्व क्षमता के साथ आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 27 महिला रेलकर्मियों को मुख्य अतिथि श्री तरुण प्रकाश, महाप्रबंधक, विशिष्ट अतिथि श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, अध्यक्षा, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन (सेक्रो) के द्वारा सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में 300 से अधिक महिला रेलकर्मियों की उपस्थिती रही। महिला दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस वर्ष महिला दिवस की थीम “क्रद्बद्दद्धह्लह्य, छ्वह्वह्यह्लद्बष्द्ग, ्रष्ह्लद्बशठ्ठ – स्नशह्म् ्रद्यद्य ङ्खशद्वद्गठ्ठ ड्डठ्ठस्र त्रद्बह्म्द्यह्य” है, जो महिलाओं और बालिकाओं के अधिकार, न्याय तथा उनके सशक्तिकरण के लिए ठोस कदम उठाने का आह्वान करती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक महिला को शिक्षा, अवसर, सम्मानजनक कार्य वातावरण तथा सुरक्षित माहौल प्राप्त होना चाहिए। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में वैश्विक स्तर पर लगभग 42 प्रतिशत कार्यबल में महिलाएँ शामिल हैं, जबकि नेतृत्व के उच्च पदों पर उनकी भागीदारी अभी भी लगभग 31 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि भारत में भी पिछले कुछ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और वर्ष 2017–18 में लगभग 23 प्रतिशत से बढक़र 2023–24 में लगभग 42 प्रतिशत तक पहुँच गई है, जो सकारात्मक परिवर्तन का संकेत है।
महाप्रबंधक ने कहा कि भारतीय रेल जैसे विशाल सार्वजनिक संगठन में भी महिलाओं की भागीदारी निरंतर बढ़ रही है। आज महिलाएँ लोको पायलट, गार्ड, इंजीनियर, टीटीई, ट्रैक मेंटेनर, आरपीएफ तथा स्टेशन प्रबंधन जैसे विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रही हैं और भारतीय रेल की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को भी अपनी महिला अधिकारियों और कर्मचारियों पर गर्व है, जो विभिन्न क्षेत्रों में समर्पण और दक्षता के साथ कार्य कर रही हैं। साथ ही खेल के क्षेत्र में भी महिला खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रेलवे का नाम रोशन किया है।
महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता देते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच शिविर, कैंसर जागरूकता कार्यक्रम तथा बालिकाओं के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान आयोजित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही महिला यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए स्टेशनों पर ‘अक्षिता’ सेफ बबल तथा ट्रेनों में यात्रा कर रही महिलाओं की सहायता के लिए मेरी सहेली अभियान जैसे महत्वपूर्ण प्रयास भी किए जा रहे हैं। महाप्रबंधक ने कहा कि कार्यस्थल पर महिलाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और समान अवसर वाला वातावरण विकसित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। बेहतर सुविधाएँ, मातृत्व से संबंधित प्रावधान, बच्चों की देखभाल के लिए सहयोग, प्रभावी शिकायत निवारण तंत्र और नेतृत्व के अवसर महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
उन्होंने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की सभी महिला अधिकारियों और कर्मचारियों के समर्पण, परिश्रम और प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उन्हें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्ष, सेक्रो की सदस्याएं, श्री आदित्य कुमार, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी, डॉ. श्रीमती दर्शनीता बी. अहलूवालिया, मुख्य कार्मिक अधिकारी (आईआर) सहित मुख्यालय एवं बिलासपुर मण्डल अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

बेहतर बुनियादी ढांचा, बेहतर तकनीक, बेहतर ट्रेनें : उपनगरीय नेटवर्क में सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रेल तैयार

रेलवे में 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान

रेलवे सुरक्षा बल के हत्थे चढ़ा मानव तस्करी का आरोपी

माह जून में सेवानिवृत्त हो रहे मंडल रेल परिवार के 65 सदस्यों को दी गई भावभीनी विदाई

बिलासपुर, अनूपपुर व इतवारी रेलवे स्टेशनों पर होगा प्रधानमंत्री जन भारतीय जनऔषधि केंद्र स्थापित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नवीन जिदल के कर कमलों से ओपी जिंदल स्कूल कुंजेमुरा कें नए स्कूल भवन का हुआ लोकार्पण
Next Article फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए मुख्यमंत्री को मिला आमंत्रण

खबरें और भी है....

ग्रामीण विकास में सरपंचों की महत्वपूर्ण भूमिका- सीएम साय
बर्थ-डे सेलिब्रेशन के बाद दोस्तों की पेड़ पर फांसी पर लटकती मिली लाश
मोबाइल शॉप में लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद संदिग्ध, कोतवाली पुलिस जांच में जुटी
बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या
दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, लाखों के जेवरात किए पार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
ग्रामीण विकास में सरपंचों की महत्वपूर्ण भूमिका- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?