जशपुर। जिले के महत्वपूर्व पर्यटन स्थल देशदेखा में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके साथ पहुंचे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। शनिवार को मौसम विभाग ने जिले में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी थी। उसके 20 घंटे बाद आकाशीय बिजली गिरने की घटना घटी। केराडीह और कुनकुरी इलाके के चार दोस्त घूमने के उदेश:य से अपनी स्कार्पियो गाड़ी में सवार होकर देशदेखा पहुचे तो आसमान में बहुत घने बादल छाए हुए थे और आसपास बारिश शुरू हो चुकी थी। जैसे ही चारों दोस्त गाड़ी से उतरकर कुछ कदम ही चले थे उनके ऊपर आकाशीय बिजली गिर पड़ी। जिससे केराडीह के रहने वाले गौरव खलखो 20 वर्ष की मौके पर मौत गई। जबकि आशीष प्रजापति और दानिश खान गंभीर रूप से घायल हो गए।



