NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नशामुक्त समाज के लिए युवाओं की भूमिका विषय पर दर्री ग्राम में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > नशामुक्त समाज के लिए युवाओं की भूमिका विषय पर दर्री ग्राम में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
रायगढ़

नशामुक्त समाज के लिए युवाओं की भूमिका विषय पर दर्री ग्राम में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

ग्राम दर्री एन एस एस शिविर में पहुँचे जिला संगठक भोजराम पटेल

lochan Gupta
Last updated: December 25, 2025 11:56 pm
By lochan Gupta December 25, 2025
Share
4 Min Read

रायगढ़। शहीद नंदकुमार पटेल विश्व विद्यालय रायगढ़ से संबद्ध शास. उच्च. माध्य. विद्या. कछार के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विवि कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रविंद्र कौर चौबे के निर्देशन और विद्यालय के प्राचार्य पी.सी. बघेल के मार्गदर्शन में 20 दिसम्बर से 26 दिसंबर तक ग्राम पंचायत दर्री में ‘नशा मुक्त समाज के लिए युवा’ थीम पर आधारित सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी हरिशंकर पटेल के नेतृत्व में लगभग 60 युवा छात्र – छात्राओं की सहभागिता के साथ किया गया है! रासेयो शिविर में प्रतिदिन जागरण से लेकर योग, श्रमदान, जागरुकता रैली, बौद्धिक परिचर्चा, खेलकूद, ग्राम भ्रमण आदि के साथ रात्रिकालीन प्रेरक सांस्कृतिक कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं। इसी कड़ी मे शिविर के छठे दिन शिविर निरीक्षण के साथ बौद्धिक परिचर्चा कार्यक्रम मे मुख्य मार्गदर्शक प्रवक्ता के रूप में राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक भोजराम पटेल का प्रवास हुआ, उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में शासकीय पी.डी. महाविद्यालय रायगढ़ के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. संतोष नायक, वरिष्ठ स्वयं सेवक नवीन कुमार दुबे भी शिविर ग्राम पहुँचे, जंहा शिविर में उनका आत्मीय स्वागत किया गया। बौध्दिक परिचर्चा के प्रारंभ में स्वामी विवेकानंद और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन और स्वागत कार्यक्रम के पश्चात अतिथि उद्बोधन का क्रम प्रारम्भ हुआ।
युवाओं के व्यक्तित्व विकास की सीढ़ी है राष्ट्रीय सेवा योजना- भोजराम पटेल
कार्यक्रम में मुख्य मार्गदर्शक प्रवक्ता के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक भोजराम पटेल ने युवाओं को मार्गदर्शित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं के व्यक्तित्व विकास की पहली सीढ़ी है जिससे जुडक़र युवा अपने व्यक्तित्व और चरित्र का निर्माण करता है उन्होंने नशा मुक्ति विषय पर आधारित कई मुद्दों को उठाया साथ ही पौराणिक ग्रंथों के दृष्टांतों का संदर्भा देकर भी युवाओं को राष्ट्र के निर्माण के लिए कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
प्रो. संतोष नायक ने दी विधिक जानकारी
बौद्धिक परिचर्चा में विशिष्ट मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित पी.डी. कॉलेज रायगढ़ के कार्यक्रम अधिकारी एवं सहा. प्राध्यापक संतोष नायक ने युवाओं को विधिक शिक्षा से संबंधित जानकारी प्रदान की उन्होंने कहा कि युवाओं को कानून की जानकारी होना आवश्यक है तभी समाज आगे बढ़ सकेगा। प्रो. नायक ने बहुत ही सहज ढंग से कानून से संबंधित अहम विषयों को छात्र-छात्राओं के सामने रखा तथा उन्हें अपने जीवन में लक्ष्य तय कर आगे बढऩे के लिए प्रेरित भी किया।
नवीन दुबे ने सुशासन दिवस पर युवाओं से की चर्चा
कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ स्वयंसेवक नवीन कुमार दुबे ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी जी की जयंती यानी सुशासन दिवस पर अपने विचार रखा और युवाओं को सुशासन का अर्थ समझाते हुए विकसित भारत हेतु आव्हान करते हुए अपने अनुभव साझा कर स्वयं सेवकों में ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम के अंत मे सभी अतिथियों को कछार रासेयो परिवार की ओर से प्रशस्ति अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया। बौद्धिक परिचर्चा का संचालन करते हुए कार्यक्रम अधिकारी हरिशंकर पटेल ने रासेयो के नारा व उद्बोधन से छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया कार्यक्रम में प्राचार्य उसरौट भरत सिंह राठिया, व्याख्याता मिनकेतन पटेल, नवचंद पटेल, विद्यालय स्टाफ एवं ग्राम के प्रतिष्ठित नागरिक बालकृष्ण पटेल धनुर्जय पटेल, पद्मिनी पटेल, वरिष्ठ स्वयंसेवक साहिल पटेल सहित भारी संख्या में ग्रामीण जन भी उपस्थित थे।

You Might Also Like

दैनिक वस्तुओं की जमाखोरी करते पाये जाने पर संबंधित पर होगी कठोर कार्यवाही

ई वे बिल को लेकर बघेल के ट्वीट पर

आयोग के समझाईश पर पति-पत्नी साथ रहने को तैयार

सट्टा खाईवाल सानू पर हुई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

जनदर्शन के माध्यम से सीधे प्रशासन से जुड़ती है जनता

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भाजपा ने मनाई छग के निर्माता, भारत रत्न, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती
Next Article प्रदेश के कांग्रेस जिलाध्यक्षों की राहुल गांधी लेंगे क्लास

खबरें और भी है....

वित्तमंत्री चौधरी आज करेंगे बजट पेश
डीएमएफ घोटाले में टुटेजा, शराब स्कैम में अनवर ढेबर गिरफ्तार
सरकार को सडक़ से सदन तक घेरेंगे-चरणदास
मोबाइल दुकान में 5 लाख की चोरी
8 गौवंश के साथ दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?