NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: निगमायुक्त ने किया संजय मार्केट का निरीक्षण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > निगमायुक्त ने किया संजय मार्केट का निरीक्षण
रायगढ़

निगमायुक्त ने किया संजय मार्केट का निरीक्षण

संजय मार्केट में आधुनिक सुविधाओं से युक्त शौचालय ले रहा आकार, सडक़ पर सामान रखने वालों को दी गई सख्त चेतावनी

lochan Gupta
Last updated: July 18, 2026 12:14 am
By lochan Gupta July 18, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने शुक्रवार को शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र संजय मार्केट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन आकांक्षी शौचालय का बारीकी से जायजा लेते हुए निर्माण कार्य की गुणवत्ता, उपयोग की जा रही सामग्री तथा प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण करने वाले ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए कि शौचालय का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप उत्कृष्ट गुणवत्ता के साथ होना चाहिए। इसे आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण, स्वच्छ, सुरक्षित एवं नागरिकों के लिए सुविधाजनक बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त श्री क्षत्रिय ने संजय मार्केट के सामने की सडक़ एवं बाजार क्षेत्र का भी अवलोकन किया। उन्होंने देखा कि कुछ दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर सामान रखे जाने से आवागमन प्रभावित होने के साथ अव्यवस्था भी हो रहा है। इस पर उन्होंने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि बाजार की सुव्यवस्था, स्वच्छता एवं यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए सभी व्यापारी अपनी दुकानों का सामान दुकान की निर्धारित सीमा के भीतर ही रखें। सार्वजनिक सडक़ एवं फुटपाथ पर सामान रखने से न केवल आम नागरिकों को असुविधा होती है, बल्कि दुर्घटनाओं और यातायात बाधित होने की स्थिति भी उत्पन्न होती है।
इस अवसर पर आयुक्त श्री क्षत्रिय ने संजय मार्केट के व्यापारियों से संवाद स्थापित कर बाजार की व्यवस्थाओं, स्वच्छता, पार्किंग, यातायात और नागरिक सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने व्यापारियों से बाजार को अधिक व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के लिए सुझाव भी आमंत्रित किए और भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े उपयोगी सुझावों पर प्राथमिकता के साथ कार्य किया जाएगा।

नागरिकों के लिए बेहतर सुविधा होगी इजाद

आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि संजय मार्केट शहर का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है। यहां आने वाले नागरिकों और व्यापारियों को बेहतर, स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। निर्माणाधीन आकांक्षी शौचालय आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा, जिससे नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक सुविधा मिलेगी। बाजार की सुव्यवस्था बनाए रखने में व्यापारियों का सहयोग बहुत आवश्यक है। यदि सभी व्यापारी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए दुकानों के बाहर सामान नहीं रखेंगे तो बाजार अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित और सुगम बनेगा। निगम जनसहभागिता के माध्यम से शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।

You Might Also Like

धन के साथ समय की बर्बादी रोकेगा वन नेशन वन इलेक्शन- अरूणधर दीवान

सडक़ को शो-रूम समझ रहे दुकान संचालकों को दी गई समझाईश

एनटीपीसी लारा में राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता दौड़ का आयोजन

एसपीएस मेमोरियल स्कूल में सजावट प्रतियोगिता का आयोजन

जमीन विवाद को लेकर जानलेवा हमला

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जिले में यलो अलर्ट, भारी बारिश की संभावना, बिलासपुर में तेज वर्षा से ट्रेनों की रफ्तार थमी, कई रद्द, कुछ विलंब से हुईं रवाना
Next Article व्यवस्था सुधारने सडक़ पर उतरे निगमायुक्त

खबरें और भी है....

सीएम की पहल पर नवा रायपुर में खुलेगा एनएमआईएमएस, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग
किआ शो-रूम के मैनेजर पर गिरी पुलिस की गाज, कार पर लाइट गिरने से वाहन चालक को 6 दिन रोका
प्रदेश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी-तीज पर छुट्टी
फाइनेंस कंपनी से साढ़े सात लाख से अधिक की धोखाधड़ी
बारिश थमते ही रफ्तार पकड़ेंगे निर्माण कार्य, कलेक्टर के निर्देश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम की पहल पर नवा रायपुर में खुलेगा एनएमआईएमएस, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?