NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: व्यवस्था सुधारने सडक़ पर उतरे निगमायुक्त
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > व्यवस्था सुधारने सडक़ पर उतरे निगमायुक्त
रायगढ़

व्यवस्था सुधारने सडक़ पर उतरे निगमायुक्त

सडक़ पर कब्जा करने वाले 14 दुकानदारों पर ठोका 22 हजार का जुर्माना, सडक़ पर रखा सामान को भी किया जब्त

lochan Gupta
Last updated: July 18, 2026 12:15 am
By lochan Gupta July 18, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। नगर पालिक निगम रायगढ़ द्वारा शहर को अतिक्रमण मुक्त एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय की उपस्थिति में निगम की टीम ने श्याम टॉकीज, सुभाष चौक, गांधी पुतला रोड तथा संजय मार्केट क्षेत्र में सघन रूप से अतिक्रमण पर कार्रवाई की।
अभियान के दौरान सार्वजनिक सडक़ एवं फुटपाथ पर व्यवसाय का सामान फैलाकर अतिक्रमण करने वाले कुल 14 दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सडक़ पर रखा प्लास्टिक, साउंड बॉक्स, टेबल, साइकिल, कैरेट सहित अन्य सामान जब्त किया गया। साथ ही संबंधित दुकानदारों पर कुल 22,200 रुपये का अर्थदंड भी अधिरोपित किया गया।
कार्रवाई के दौरान निगम की टीम ने पाया कि कई दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों का सामान निर्धारित सीमा से बाहर निकालकर सडक़ एवं फुटपाथ पर रखा गया था, जिससे आम नागरिकों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। निगम की टीम ने तत्काल मौके पर कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया तथा सार्वजनिक मार्ग पर रखे सामान को जब्त कर लिया।
अभियान के दौरान गुडिय़ा पर 200 रुपये, पवन कुमार पर 500 रुपये, वॉइस विजन पर 500 रुपये, शिवम रेडियो पर 2,000 रुपये, सिंधु डिपो पर 2,000 रुपये, दीपक जनरल स्टोर पर 2,000 रुपये, गणेश मोबाइल पर 2,000 रुपये, न्यू बुक डिपो पर 2,000 रुपये, सिंधु बुक डिपो पर 2,000 रुपये, प्रथम ऑटोमोबाइल पर 2,000 रुपये, महताब पर 2,000 रुपये, सुबोध कुमार (निगम कार्यालय के समीप) पर 2,000 रुपये, शोभाराम मानिकराम पर 1,000 रुपये, शिवाय कलेक्शन पर 1,000 रुपये, संजय मार्केट स्थित न्यू शू कलेक्शन पर 500 रुपये तथा सद्दाम बूट पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस कार्रवाई में कुल 14 दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 22,200 रुपये की राशि वसूल की गई।
निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि सार्वजनिक सडक़, फुटपाथ एवं चौक-चौराहों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण शहर की यातायात व्यवस्था, सौंदर्य और नागरिक सुविधाओं को प्रभावित करता है। नगर निगम नागरिकों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा। उन्होंने व्यापारियों से अपनी दुकानों का सामान निर्धारित सीमा के भीतर ही रखने तथा सार्वजनिक मार्ग एवं नाला पर अतिक्रमण नहीं करने की अपील की।
आयुक्त श्री क्षत्रिय ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण करने वालों को पहले भी लगातार समझाइश दी जाती रही है, लेकिन नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध अब सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी। भविष्य में भी निगम का अतिक्रमण विरोधी अभियान निरंतर जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सामान जब्ती, अर्थदंड एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। निगम प्रशासन द्वारा शहरवासियों से शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित और सुगम बनाने के इस अभियान में सहयोग करने की अपील की गई है।

You Might Also Like

भारत भारती की संगोष्ठी सम्पन्न, कल्पेश बने शहर संयोजक

स्कूल सामाग्री उपहार में पाकर बच्चे हुए निहाल

कांग्रेस ने सतनामी समाज के धर्मगुरू का इस्तेमाल कर किया उपेक्षित- विजय

महतारी वंदन योजना: फर्जी आई डी से रहे सावधान

रेत की अवैध परिवहन करते 9 ट्रैक्टर जब्त, पूंजीपथरा पुलिस ने की कार्रवाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article निगमायुक्त ने किया संजय मार्केट का निरीक्षण
Next Article हाईवोल्टेज ड्रामा करने वाले जिला-बदर बदमाश चाहत का निकला जुलूस

खबरें और भी है....

पीएम मोदी ने चांपा सहित 75 पुर्नविकसित रेलवे स्टेशनों का किया लोकार्पण
सीएम साय ने कहा डबल इंजन सरकार में रेल अधोसंरचना का हो रहा अभूतपूर्व विस्तार
हाइड्रोजन ट्रेन से आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई रफ्तार-ओपी
हाईवोल्टेज ड्रामा करने वाले जिला-बदर बदमाश चाहत का निकला जुलूस
व्यवस्था सुधारने सडक़ पर उतरे निगमायुक्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पीएम मोदी ने चांपा सहित 75 पुर्नविकसित रेलवे स्टेशनों का किया लोकार्पण
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?