NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: निगम में बर्थ सर्टिफिकेट के लिये भटक रहे हितग्राही
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > निगम में बर्थ सर्टिफिकेट के लिये भटक रहे हितग्राही
रायगढ़

निगम में बर्थ सर्टिफिकेट के लिये भटक रहे हितग्राही

विभाग को ही नही मिल रहा ऑफलाईन सरकारी दस्तावेज, आयुक्त के पास रोज पहुंच रही शिकायत

lochan Gupta
Last updated: July 10, 2026 12:12 am
By lochan Gupta July 10, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। सरकार के ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनाने के आदेश के बाद रायगढ़ नगर निगम की जन्म पंजीकरण शाखा पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गई है। रोजाना सैकड़ों अभिभावक प्रमाण पत्र बनवाने निगम पहुंच रहे हैं, लेकिन पुराने ऑफलाइन रिकॉर्ड न मिलने से लोग परेशान होकर सीधे निगम आयुक्त के पास शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार नगर निगम आयुक्त रोजाना शाखा के प्रभारी कर्मचारी को लापरवाही के लिए फटकार लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इसी वजह से समस्या जस की तस बनी हुई है। राज्य सरकार ने सभी पुराने ऑफलाइन जन्म प्रमाण पत्रों को ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद से अभिभावकों की भीड़ निगम में लग रही है। लेकिन निगम द्वारा पहले बनाए गए अधिकांश ऑफलाइन रिकॉर्ड या तो रजिस्टर में नहीं मिल रहे हैं या एंट्री अधूरी है।
रिकॉर्ड न मिलने के कारण ऑनलाइन आवेदन रिजेक्ट हो रहे हैं। इससे नाराज अभिभावक रोजाना निगम कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। कई बार तो पार्षद भी अपने वार्ड के लोगों को लेकर आयुक्त से मिल चुके हैं।
जन्म पंजीकरण शाखा के प्रभारी कर्मचारी पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। निगम आयुक्त द्वारा रोजाना फटकार लगाए जाने के बावजूद कर्मचारी को हटाया नहीं जा रहा है। कर्मचारियों की कमी और पुराने रिकॉर्ड के अव्यवस्थित होने को भी समस्या की बड़ी वजह माना जा रहा है।
स्थानीय पार्षदों का कहना है कि बच्चों के स्कूल, कॉलेज में प्रवेश और अन्य सरकारी कामों के लिए प्रमाण पत्र जरूरी है। लेकिन निगम की लापरवाही के कारण आम जनता को महीनों चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
एक अभिभावक ने कहा, एक महीने से चक्कर काट रहे, हर बार बोलते हैं रिकॉर्ड नहीं मिल रहा। अब स्कूल, कॉलेज में एडमिशन अटक गया है।” वहीं एक पार्षद ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि “रोज 10-15 लोग शिकायत लेकर आते हैं। आयुक्त सुनते हैं लेकिन समाधान नहीं निकल रहा।
फिलहाल रायगढ़ नगर निगम की इस लापरवाही से न सिर्फ आम जनता परेशान है, बल्कि नगर निगम की साख पर भी सवाल उठ रहे हैं।

You Might Also Like

सेवा निवृत्त न्यायालयीन कर्मी आनंद बेहरा का निधन

एक साल बाद लौटी ‘मृत’ पत्नी और बेटियां

नहाने के दौरान डबरी में डूबने से हाथी शावक की मौत

मोदी की गारंटी व विष्णु सरकार की उपलब्धियों के पूरे हुए 100 दिन : विजय अग्रवाल

छत्तीसगढ़ में आदिवासी और किसानों का जल जंगल जमीन सुरक्षित नहीं -नगेंद्र नेगी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article प्रचार-प्रसार के लिये आई राशि, वाहन विभाग में कर दी खर्च
Next Article हाथियों ने दो रात में तोड़े 8 मकान, फसल भी रौंदी

खबरें और भी है....

सफलता की कहानी साझा करने वाली दीदियों का किया सम्मान
शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, लिव इन में रखा, युवती को पीट पीटकर घर से निकाला, आरोपी गिरफ्तार
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या
जीपीएम कलेक्टर संतोष देवांगन हटाए गए
7 लाख की जमीन का सौदा बना लूटकांड

Popular Posts

सफलता की कहानी साझा करने वाली दीदियों का किया सम्मान
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?