NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: प्रचार-प्रसार के लिये आई राशि, वाहन विभाग में कर दी खर्च
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > प्रचार-प्रसार के लिये आई राशि, वाहन विभाग में कर दी खर्च
रायगढ़

प्रचार-प्रसार के लिये आई राशि, वाहन विभाग में कर दी खर्च

घरघोड़ा जनपद पर लाखों के फर्जीवाडे का लग रहा आरोप

lochan Gupta
Last updated: July 10, 2026 12:12 am
By lochan Gupta July 10, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। घरघोड़ा जनपद पंचायत की आवास शाखा एक बार फिर सवालों के घेरे में है। सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर यह आरोप सामने आया है कि कार्यालयीन व्यय एवं प्रचार-प्रसार के लिए आवंटित लगभग 7 लाख रुपये की पूरी राशि कथित तौर पर वाहन व्यय के नाम पर खर्च दर्शा दी गई। आरोप है कि इस खर्च में मोटरसाइकिल, पिकअप, छोटा हाथी सहित विभिन्न वाहनों के बिल लगाए गए। भ्रष्टाचार का खेल तब और उजागर हो जाता है कि आवास शाखा को आबंटन राशि 2024 में प्राप्त होता है और जानकारी में दिया गया व्यय बिल 2023 का है ऐसे में अधिकारियों की लापरवाही एवं वित्तीय अनियमितता स्पष्ट झलकती है।
मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जिन वाहनों का भुगतान दर्शाया गया है, उनका उपयोग किन कार्यों के लिए किया गया? दस्तावेजों में ग्रामीणों को बिलासपुर ले जाने का उल्लेख बताया जा रहा है, जबकि आरोप है कि वास्तविकता में न तो ग्रामीणों को बिलासपुर ले जाया गया और न ही ऐसे किसी वाहन का उपयोग हुआ।
सूत्रों के अनुसार वाहन व्यय के नाम पर लगाए गए कई बिलों की सत्यता पर गंभीर प्रश्न खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि फर्जी या संदिग्ध बिलों के माध्यम से पूरी आवंटित राशि का भुगतान कर दिया गया। यदि जांच में यह आरोप सही पाए जाते हैं तो यह सरकारी धन के दुरुपयोग का गंभीर मामला हो सकता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। वाहन मालिकों, संबंधित ग्रामीणों तथा भुगतान से जुड़े अभिलेखों का मिलान कर सच्चाई सामने लाई जाए। साथ ही दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।
प्रशासन की भूमिका पर सवाल
सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और कार्यालयीन कार्यों के लिए दी गई राशि का यदि उद्देश्य से अलग उपयोग किया गया है, तो यह वित्तीय अनियमितता का मामला बन सकता है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और संबंधित विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं।

You Might Also Like

महतारी वंदन के आवेदन करने आंगनबाड़ी केंद्रों में सुबह से लग रही भीड़

नगर निगम जोन ऑफिस में महिलाओं ने किया बवाल

जेएसपी में दी गयी कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि

सांसद राधेश्याम राठिया पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने महाकाली की पूजा कर लिया आशीर्वाद

ओम श्री रुपेश प्लांट की मनमानी, पिछली गलतियों से सबक नहीं ले रहा, दे रहा दुर्घटनाओं को आमंत्रण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article महिला सुरक्षा व मानव तस्करी की रोकथाम के लिए सभी विभाग समन्वित होकर करें प्रभावी कार्रवाई: एसएसपी शशिमोहन सिंह
Next Article निगम में बर्थ सर्टिफिकेट के लिये भटक रहे हितग्राही

खबरें और भी है....

‘कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री साय
सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य-सीएम साय
पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
त्योहारी सीजन से पहले शक्कर का कृत्रिम संकट, जमाखोरी से आसमान पर पहुंचा दाम
एक ही रात में राइस मिल व तीन दुकानों के टूटे ताले, एक लाख नकद ले उड़े बदमाश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
‘कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?