NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नाद मंजरी कार्यक्रम में शहर की बेटी काव्या पटेल ने जीता प्रथम पुरस्कार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > नाद मंजरी कार्यक्रम में शहर की बेटी काव्या पटेल ने जीता प्रथम पुरस्कार
रायगढ़

नाद मंजरी कार्यक्रम में शहर की बेटी काव्या पटेल ने जीता प्रथम पुरस्कार

गणेश वंदना से जीता कला प्रेमियों का दिल

lochan Gupta
Last updated: July 1, 2026 12:09 am
By lochan Gupta July 1, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। बिलासपुर कोनी कृषि महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में विगत 26 से 29 जून तक आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता ‘नाद मंजरी’ सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया।जिसमें में रायगढ़ की होनहार बेटी काव्या ने अपनी मनभावन प्रस्तुति से अपनी विशिष्ट प्रतिभा का परिचय दिया।
शहर को किया गौरवान्वित
शहर की फॉरेस्ट कॉलोनी निवासी श्रीमती कामिनी पटेल की सुपुत्री काव्या पटेल ने विगत 26 जून को हुए भव्य कार्यक्रम में कथक क्लासिकल की मनभावन प्रस्तुति दी। सेंट टेरेसा स्कूल की छात्रा काव्या ने गणेश वंदना पर अपनी भावपूर्ण नृत्य कला से उपस्थित तमाम कलाप्रेमियों का दिल जीत लिया।वहीं विभिन्न विधाओं के होनहार कलाकारों के बीच काव्या ने अपनी प्रस्तुति से प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। आयोजकों द्वारा उन्हें प्रमाण पत्र और सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
राज्य-राष्ट्र स्तर पर बना रही पहचान
प्रतिभावान काव्या पटेल नृत्य विधा में राज्य व देश स्तर की प्रतियोगिताओं में कमाल का प्रदर्शन कर पहले भी शहर का नाम रोशन कर चुकी हैं। कथक में उनकी गहरी तालीम और मंच पर आत्मविश्वास ने उन्हें इस राष्ट्रीय मंच पर भी अलग पहचान दिलाई। काव्या की इस शानदार कामयाबी से शहर के कलाप्रेमी अत्यंत हर्षित हैं। परिवार, मित्रों और गुरुजनों से उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं मिल रही हैं। वहीं शहर के कला प्रेमियों को गर्व है कि रायगढ़ की बेटी ने प्रदेश स्तरीय मंच पर कमाल की प्रस्तुति दी।

You Might Also Like

3000 दीपों की रोशनी से जगमगा उठा गणेश तालाब

हाथी के हमला से ग्रामीण घायल, उपचार जारी

पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना: 23 वर्ष की आयु पर मिलेगी 10 लाख की सहायता, रायगढ़ में आयोजित हुआ विशेष प्रशिक्षण

ट्रक की ठोकर से बाइक सवार महिला घायल

लैलूंगा में मवेशी तस्करों पर नहीं लग रहा अंकुश

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रामगढ़ महोत्सव में सारंगढ़ की कत्थक साधिका शार्वी केशरवानी ने बिखेरी भारतीय संस्कृति की अनुपम छटा
Next Article आज अपेक्स हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन

खबरें और भी है....

ऐतिहासिक विरासत को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई पहचान- सीएम साय
156 उत्कृष्ट खिलाडिय़ों को मिलेगी नौकरी
बाइक का पेट्रोल खत्म होने पर दूसरी बाइक की चोरी
घर में मिले 10 बेबी कोबरा और 27 अंडे
सडक़ हादसों में नाबालिग सहित दो की मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
ऐतिहासिक विरासत को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई पहचान- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?