NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: आज अपेक्स हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > आज अपेक्स हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन
रायगढ़

आज अपेक्स हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन

रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी की पहल

lochan Gupta
Last updated: July 1, 2026 12:09 am
By lochan Gupta July 1, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। समाज सेवा के क्षेत्र में शहर की अग्रणी रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी की अभिनव पहल से हर वर्ष नयी कार्यकारिणी का गठन किया जाता है। इसके पश्चात समयानुसार विभिन्न सामाजिक जनहित गतिविधियों को नव आयाम दिया जाता है। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए क्लब के नवीन सचिव विनय केडिया ने बताया कि क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारियों के निर्देशानुसार वर्ष 2026 – 27 की नयी कार्यकारिणी का गठन हो गया है। जिसका शपथ ग्रहण समारोह आगामी 19 जुलाई को विशिष्टगणों की गरिमामयी उपस्थिति में होगा। क्लब की परंपरा का निर्वहन करते हुए नवीन गठन के पश्चात नए कार्यों की शुरुआत होती है। इसी सेवा भाव के पवित्र प्रयोजन से आज एक जुलाई को डॉक्टर्स डे और सीए डे यादगार ढंग से मनाया जाएगा। साथ ही अपेक्स हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।
उन्होंने बताया कि आज एक जुलाई को रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी का मेगा ब्लड डोनेशन कैंप शहर के अपेक्स हॉस्पिटल ब्लड बैंक, रायगढ़ में प्रात: 8:30 बजे से अध्यक्ष – रोटेरियन अनूप कुमार अग्रवाल, चेयरमैन – रोटेरियन नवीन जैन, को-चेयरमैन रोटेरियन मनीष अग्रवाल, सचिव रोटेरियन विनय केडिया एवं रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी के सभी सदस्यों की विशेष उपस्थिति में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। वहीं उनका कहना है कि आज के समय में रक्त की आवश्यकता किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है। ऐसे में आपका किया गया रक्तदान किसी अनजान व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। इसी उद्देश्य के साथ रोटरी क्लब शहरवासियों, युवाओं एवं सभी सामाजिक संगठनों से अपील करता है कि इस अभियान में बढ़-चढक़र हिस्सा लें और रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दें। क्लब द्वारा सभी रक्तदाताओं को सम्मान स्वरूप रक्तदान प्रमाण पत्र एवं ब्लड कार्ड प्रदान किए जाएंगे। इसी तरह रक्तदान शिविर के पश्चात एक जुलाई को ही सीए डे यादगार ढंग से मनाया जाएगा और डॉक्टर्स डे और सीए डे की खुशी में शहर के सम्मानीय चिकित्सकों और सीए महानुभावों को रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

You Might Also Like

नकली कीटनाशक बनाने वाला गिरफ्तार

दीपक बैज के आरोप गैर-जिम्मेदाराना व मनगढ़ंत

एएसआई दौलत सिंह ठाकुर व आरक्षक विपिन तिवारी सेवानिवृत्त

स्ट्रांग रूम को किया गया सील

नाबालिग का दैहिक शोषण, आरोपी दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट में गया जेल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नाद मंजरी कार्यक्रम में शहर की बेटी काव्या पटेल ने जीता प्रथम पुरस्कार
Next Article न्यायालयीन आदेश की अवहेलना पर सख्त हुआ कोर्ट

खबरें और भी है....

ऐतिहासिक विरासत को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई पहचान- सीएम साय
156 उत्कृष्ट खिलाडिय़ों को मिलेगी नौकरी
बाइक का पेट्रोल खत्म होने पर दूसरी बाइक की चोरी
घर में मिले 10 बेबी कोबरा और 27 अंडे
सडक़ हादसों में नाबालिग सहित दो की मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
ऐतिहासिक विरासत को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई पहचान- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?