NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मनरेगा में 20 साल बाद हुआ जरूरी सुधार-ओपी चौधरी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > मनरेगा में 20 साल बाद हुआ जरूरी सुधार-ओपी चौधरी
रायगढ़

मनरेगा में 20 साल बाद हुआ जरूरी सुधार-ओपी चौधरी

अब ‘विकसित भारत-गरीब, रोजगार, आत्मनिर्भर, मजबूत- ग्राम’ के साथ छत्तीसगढ़ तैयार

lochan Gupta
Last updated: July 1, 2026 12:23 am
By lochan Gupta July 1, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने आज मनरेगा योजना के संदर्भ में राजधानी में मीडिया को दिए बयान में कहा कि जब वे भारतीय प्रशासनिक सेवा में आए थे, उसी दौर में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम लागू हुआ था। आज 20 वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद कोई भी योजना अपने मूल स्वरूप में उतनी प्रासंगिक नहीं रह जाती। समय के साथ समाज, अर्थव्यवस्था और देश की आवश्यकताएं बदलती हैं, इसलिए योजना के स्वरूप में आवश्यक बदलाव करना अत्यंत जरूरी हो जाता है।
श्री चौधरी ने कहा कि इसी सोच के साथ केंद्र सरकार ने मनरेगा को और अधिक जनोपयोगी, पारदर्शी एवं विकास-परख बनाने के लिए व्यापक रिफॉर्म्स किए हैं। अब यह योजना केवल ‘रोजगार गारंटी’ तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने वाले उत्पादक परिसंपत्तियों के निर्माण का सशक्त माध्यम बनेगी। वीबीजी रामजी की शुरुआत किए जाने के संबंध में
वित्त मंत्री ने बताया कि इन सुधारों के साथ केंद्र सरकार ने विकसित भारत – गरीब, रोजगार, आत्मनिर्भर, मजबूत ग्राम’ (वीबी जी रामजी) की परिकल्पना को जोड़ा है। इसका जी का अर्थ गरीब है अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुँचाना। आर का अर्थ रोजगार है अकुशल के साथ कुशल रोजगार के अवसर बढ़ाना। ए का अर्थ आत्मनिर्भर हैं। ग्राम स्तर पर आजीविका के स्थायी स्रोत विकसित करना। रू का अर्थ मजबूत है। टिकाऊ ग्रामीण अवसंरचना जैसे अमृत सरोवर, कृषि सिंचाई संरचना, ग्रामीण सडक़ें, सामुदायिक भवन का निर्माण। जी का अर्थ ग्राम है। ग्राम पंचायतों को विकास की मुख्य धुरी बनाना। छत्तीसगढ़ की तैयारी के संबंध में ओ.पी. चौधरी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ न वीबीजी रामजी को लागू करने की पूरी तैयारी कर ली है। राज्य में तकनीक आधारित निगरानी, जियो-टैगिंग, समयबद्ध मजदूरी भुगतान और सामाजिक अंकेक्षण को और मजबूत किया गया है, ताकि योजना में पहले की विसंगतियों को समाप्त किया जा सके। उन्होंने कहा मनरेगा का नया स्वरूप छत्तीसगढ़ के गांवों को आत्मनिर्भर बनाएगा और विकसित छत्तीसगढ़ के माध्यम से विकसित भारत 2047’ के संकल्प को पूरा करने में मील का पत्थर साबित होगा।

You Might Also Like

एमसीएच में पहली बार हिस्टेरेक्टॉमी बीमारी का हुआ सफल सर्जरी

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल का विश्वास हर छात्र है खास

देवउठनी पर्व पर धूमधाम से हुआ शालिग्राम व तुलसी विवाह

शालाओं और छात्रावासों में प्रवेशित किन्तु अनुपस्थित बच्चों की उपस्थिति करवाएं सुनिश्चित-कलेक्टर

प्रदेश की जीडीपी 5 लाख करोड़ से बढ़ाकर 10 लाख करोड़ करना हमारा लक्ष्य

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article दुर्घटना के बाद एनएच पर आंदोलन करने वालों पर गिरी पुलिस की गाज
Next Article डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर प्रशिक्षण पूरा, ओपी बोले -हर कार्यकर्ता जल्द करें प्रशिक्षण

खबरें और भी है....

ऐतिहासिक विरासत को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई पहचान- सीएम साय
156 उत्कृष्ट खिलाडिय़ों को मिलेगी नौकरी
बाइक का पेट्रोल खत्म होने पर दूसरी बाइक की चोरी
घर में मिले 10 बेबी कोबरा और 27 अंडे
सडक़ हादसों में नाबालिग सहित दो की मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
ऐतिहासिक विरासत को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई पहचान- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?