NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जोगीडीपा केनाल लिंक रोड निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जोगीडीपा केनाल लिंक रोड निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार
रायगढ़

जोगीडीपा केनाल लिंक रोड निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार

आधुनिक मशीनों से लेवलिंग एवं बेस निर्माण जारी, पुनर्वासित परिवार बेहतर जीवन की ओर अग्रसर, क्षेत्रवासियों को जल्द मिलेगी आवागमन की सुविधा

lochan Gupta
Last updated: June 28, 2026 11:11 pm
By lochan Gupta June 28, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। नगर निगम द्वारा जोगीडीपा केनाल लिंक रोड निर्माण कार्य को प्राथमिकता के साथ तेज गति से कराया जा रहा है। लंबे समय से अपेक्षित इस महत्वपूर्ण सडक़ परियोजना के लिए वर्तमान में आधुनिक मशीनों की सहायता से लेवलिंग, ग्रेडिंग एवं बेस निर्माण का कार्य किया जा रहा है। निर्माण स्थल पर जेसीबी, डंपर तथा अन्य तकनीकी उपकरणों के माध्यम से सडक़ की सतह को समतल कर निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप मजबूत आधार तैयार किया जा रहा है।
यह सडक़ जोगीडीपा एवं आसपास के क्षेत्र के नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग के रूप में विकसित की जा रही है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुगम आवागमन सुविधा प्राप्त होगी। साथ ही क्षेत्र में आवासीय, सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। सडक़ निर्माण के प्रत्येक चरण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है ताकि नागरिकों को दीर्घकालिक एवं सुरक्षित आधारभूत सुविधा उपलब्ध हो सके।
पुनर्वासित परिवारों को मिला बेहतर जीवन, हितग्राहियों में संतोष
उल्लेखनीय है कि केनाल लिंक रोड निर्माण के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूर्व में यहां निवासरत अवैध कब्जाधारियों का नियमानुसार पुनर्वास किया गया था। पुनर्वास के अंतर्गत हितग्राहियों को सर्वसुविधायुक्त आवास उपलब्ध कराए गए हैं, जहां उन्हें पहले की अपेक्षा बेहतर आवासीय वातावरण, स्वच्छ पेयजल, विद्युत, स्वच्छता तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं। पुनर्वासित परिवार अब अधिक सुरक्षित, सम्मानजनक एवं व्यवस्थित जीवन की ओर अग्रसर हैं। हितग्राहियों ने नए आवासीय परिसर में उपलब्ध सुविधाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि उन्हें पहले की तुलना में बेहतर जीवन-परिस्थितियां प्राप्त हुई हैं। नगर निगम की इस पहल से एक ओर शहर के महत्वपूर्ण मार्ग के निर्माण का रास्ता प्रशस्त हुआ है तो दूसरी ओर प्रभावित परिवारों को बेहतर आवासीय सुविधा और सम्मानजनक जीवन का अवसर भी मिला है।
आधारभूत संरचना निर्माण के साथ समग्र विकास ही पहली प्राथमिकता – आयुक्त श्री क्षत्रिय
नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि जोगीडीपा केनाल लिंक रोड केवल एक सडक़ परियोजना नहीं, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है। सडक़ निर्माण के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध होने के बाद कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। निर्माण में गुणवत्ता के सभी निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है ताकि नागरिकों को लंबे समय तक बेहतर सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल आधारभूत संरचना का विकास करना नहीं, बल्कि लोगों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक परिवर्तन लाना है। इसी सोच के साथ प्रभावित परिवारों का पुनर्वास कर उन्हें बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। आज पुनर्वासित परिवार सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुविधायुक्त वातावरण में जीवन यापन कर रहे हैं, जो नगर निगम की जनहितैषी एवं संवेदनशील कार्यप्रणाली का परिणाम है। उन्होंने कहा कि केनाल लिंक रोड के निर्माण पूर्ण होने के बाद जोगीडीपा सहित आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी।

You Might Also Like

सडक़ हादसा में घायल ग्रामीण की मौत

समाधान शिविर में 341 आवेदनों का हुआ निराकरण

विकास की राजनीति में बाधा उत्पन्न करने रायगढ़ आए पीसीसी अध्यक्ष बैज

एसपी ने बेटे के जन्मदिन पर जरूरतमंदों को कराया भोजन

महापौर चौहान ने वार्ड 14 एवं 2 में सफाई व्यवस्था का लिया जायजा, मौके पर कराया सफाई कार्य

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article इनर व्हील क्लब की नई अध्यक्ष ने संभाला कार्यभार
Next Article सुख बाहर नहीं, भीतर है- गीता-रामायण से मिलेगा जीवन का मार्ग-पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम

खबरें और भी है....

वनांचल के ‘नवोदय गुरु’ और ‘गुरु द्रोण ‘ टिकेश्वर पटेल का भव्य सम्मान, चयनित विद्यार्थियों को भी किया गया सम्मानित
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में… छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य
ओम श्री रुपेश स्टील कंपनी के संचालक दयानंद व शंकर लाल पर जुर्म दर्ज
बूथ से राष्ट्रनिर्माण तक ‘मन की बात’ से मिली प्रेरणा-ओपी
ट्रैक्टर के पलटने से ग्रामीण की मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वनांचल के ‘नवोदय गुरु’ और ‘गुरु द्रोण ‘ टिकेश्वर पटेल का भव्य सम्मान, चयनित विद्यार्थियों को भी किया गया सम्मानित
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?