NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शहर के विकास कार्याे का जायजा लेने सडक़ पर उतरे मयंक
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शहर के विकास कार्याे का जायजा लेने सडक़ पर उतरे मयंक
रायगढ़

शहर के विकास कार्याे का जायजा लेने सडक़ पर उतरे मयंक

स्विमिंग पूल, सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक, पंचतत्व उद्यान और नाला निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश

lochan Gupta
Last updated: February 13, 2026 11:50 pm
By lochan Gupta February 13, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। नगर निगम क्षेत्र में संचालित विभिन्न निर्माण एवं अधोसंरचना विकास कार्यों का आज कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने स्थल पर पहुंचकर सघन निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थेे।
कलेक्टर ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जिले में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। कलेक्टर ने जिला कलेक्ट्रेट के सामने निर्माणाधीन पंचतत्व उद्यान का निरीक्षण किया। यह उद्यान पृथ्वी, जल, वायु, अग्नि और आकाश की अवधारणा पर विकसित किया जा रहा है। यहां विशेष एक्यूप्रेशर पथ का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें नदी के कंकड़, खुरदरी रेत, पेड़ की छाल, काली मिट्टी और जल का उपयोग किया जाएगा। यह पथ स्वास्थ्य संवर्धन और रक्त संचार में सुधार के उद्देश्य से तैयार किया जा रहा है।
इसके बाद कलेक्टर ने चक्रपथ स्थित तालतयो निधि उद्यान का निरीक्षण किया। उद्यान का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने उद्यान परिसर एवं आसपास के क्षेत्र को भी सुव्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के निर्देश दिए। साथ ही चक्रपथ किनारे संचालित दुकानों को व्यवस्थित एवं सुंदर स्वरूप प्रदान करने पर जोर दिया। कलेक्टर ने रायगढ़ स्टेडियम में राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप निर्माणाधीन 50&25 मीटर के स्विमिंग पूल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ इसे पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने 400 मीटर के सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक के निर्माण कार्य का अवलोकन किया और कहा कि ट्रैक का निर्माण दीर्घकालिक उपयोग और उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हो। निरीक्षण के क्रम में कलेक्टर ने केवड़ाबाड़ी चौक से ढि़मरापुर चौक के मध्य निर्माणाधीन नाला कार्य का अवलोकन किया तथा लागत और प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। सतीगुड़ी चौक स्थित भरतकूप के जीर्णोद्धार कार्य की जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने कुएं के चारों ओर सुरक्षा जाली लगाने और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही चौक के सौंदर्यीकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। कलेक्टर ने समग्र रूप से सभी विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

You Might Also Like

एमआईसी बैठक में 20 करोड़ के विकास कार्यों को हरी झंडी

मोटर मैकेनिक की संदिग्ध मौत

एफएलएन लक्ष्य की दिशा में प्रधान पाठकों की संकुल स्तरीय बैठक आयोजित

20 करोड़ 52 लाख की लागत से बनेगा गोवर्धनपुर

रेलवे जीएम ने स्टेशन में चल रहे निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जिले की बेटियों के कौशल विकास की दिशा में ऐतिहासिक समझौता

खबरें और भी है....

शहर के विकास कार्याे का जायजा लेने सडक़ पर उतरे मयंक
जिले की बेटियों के कौशल विकास की दिशा में ऐतिहासिक समझौता
फैक्ट्रियों पर 9 लाख 70 हजार का जुर्माना
अधेड़ ने खुद को मारी चाकू, उपचार के दौरान मौत
युवक ने फांसी लगाकर की खदुकुशी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
शहर के विकास कार्याे का जायजा लेने सडक़ पर उतरे मयंक
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?