NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सुख बाहर नहीं, भीतर है- गीता-रामायण से मिलेगा जीवन का मार्ग-पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सुख बाहर नहीं, भीतर है- गीता-रामायण से मिलेगा जीवन का मार्ग-पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम
रायगढ़

सुख बाहर नहीं, भीतर है- गीता-रामायण से मिलेगा जीवन का मार्ग-पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम

अघोरेश्वर संत बाबा प्रियदर्शी राम जी का उद्बोधन- युवा मोबाइल छोड़ धर्मग्रंथों से जुड़ें, श्री गोपीनाथजीव मंदिर के 16वें वार्षिक उत्सव में बाबा प्रियदर्शी राम जी का आशीर्वचन

lochan Gupta
Last updated: June 28, 2026 11:11 pm
By lochan Gupta June 28, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। श्री गोपीनाथजीव मंदिर, कोष्टापारा, में आयोजित 16 वें वार्षिक उत्सव महोत्सव के दौरान शाम 5 बजे परमपूज्य अघोरेश्वर संत बाबा प्रियदर्शी राम जी ने श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देते हुए कहा बाहरी साधनों से सुख खोजने की बजाय अभ्यंतर में मौजूद सुख को महसूस करे। बड़ी संख्या में उपस्थित धर्मप्रेमियों को संबोधित करते हुए बाबा जी ने कहा कि मनुष्य जीवन में गीता-रामायण का नियमित पाठ कर सत्य के मार्ग का अनुशरण आवश्यक है। सुख की तलाश बाहरी उपायों से संभव नहीं है।
बाबा प्रियदर्शी राम जी ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य का जीवन सुख की तलाश में व्यतीत हो जाता है, परंतु यह सुख बाहरी उपायों से संभव नहीं है। इसके लिए विचारों का चिंतन-मनन, दृष्टि को व्यापक बनाना एवं सत्य के मार्ग का अनुसरण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मनुष्य का जीवन प्रतिकार करने में बीत जाता है, जबकि प्रभु श्रीराम ने अगले दिन राजतिलक होना था, फिर भी पिता की आज्ञा के पालन के लिए बिना प्रतिकार किए 14 वर्षों का वनवास स्वीकार कर समाज के सामने अनुकरणीय मिसाल पेश की। बाबा जी ने कहा कि संतों द्वारा बताए गए मार्ग का सही ढंग से पालन नहीं करने के कारण ही मनुष्य को दु:खों का सामना करना पड़ता है। धर्मशास्त्रों में वर्णित ज्ञान आज भी उतना ही प्रासंगिक और सुलभ है। भगवद्गीता और रामायण जीवन को सही दिशा देने वाले ग्रंथ हैं, लेकिन लोग उनका अध्ययन और पालन नहीं कर पा रहे हैं। यही कारण है कि जीवन में अशांति बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि मनुष्य योनि सभी जन्मों में श्रेष्ठ है। यदि मनुष्य समयबद्ध और अनुशासित जीवन जीते हुए सत्कर्म करे तो वह जन्म-मरण के चक्र से भी मुक्त हो सकता है। भगवान मनुष्य के दु:खों को दूर करने के लिए संतों, मंदिरों और आध्यात्मिक साधनों के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। बाबा जी ने श्रद्धालुओं से मन को सदैव अनुकूल और सकारात्मक रखने तथा सत्य के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। अपने आध्यात्मिक संदेश में बाबा प्रियदर्शी राम जी ने विशेष रूप से युवा वर्ग को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक परिवार को प्रतिदिन गीता और रामायण के कम से कम पाँच श्लोकों का पाठ करना चाहिए। यदि घर के सभी सदस्य और बच्चे एक साथ बैठकर इसका अध्ययन करें तो उनमें भक्ति, संस्कार और नैतिक मूल्यों का विकास होगा।
उन्होंने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज का युवा वर्ग मोबाइल और टीवी पर अधिक समय व्यतीत कर रहा है, जिसका उनके मन और व्यक्तित्व पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। मन चंचल हो रहा है, एकाग्रता भंग हो रही है। बाबा जी ने युवाओं से धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों से जुडऩे का आह्वान किया। गीता का एक श्लोक भी जीवन बदल सकता है। राम का एक चरित्र भी आदर्श बन सकता है।

You Might Also Like

झूमकर पुलकित हुआ मन तो खिलखिलाया भी लम्हा

एनटीपीसी लारा कौशल और आत्मनिर्भरता के ज़रिए ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बना रहा है

400 पुलिस की सुरक्षा घेरे में मनेगी होली

नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक व गणवेश पाकर प्रफुल्लित हुए विद्यार्थी

6 किलो गांजा के साथ दो तस्कर पकड़ाये

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जोगीडीपा केनाल लिंक रोड निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार
Next Article केंद्र ने जारी किए आरटीई के 339.73 करोड़

खबरें और भी है....

वनांचल के ‘नवोदय गुरु’ और ‘गुरु द्रोण ‘ टिकेश्वर पटेल का भव्य सम्मान, चयनित विद्यार्थियों को भी किया गया सम्मानित
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में… छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य
ओम श्री रुपेश स्टील कंपनी के संचालक दयानंद व शंकर लाल पर जुर्म दर्ज
बूथ से राष्ट्रनिर्माण तक ‘मन की बात’ से मिली प्रेरणा-ओपी
ट्रैक्टर के पलटने से ग्रामीण की मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वनांचल के ‘नवोदय गुरु’ और ‘गुरु द्रोण ‘ टिकेश्वर पटेल का भव्य सम्मान, चयनित विद्यार्थियों को भी किया गया सम्मानित
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?