NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सरस्वती साइकिल योजना में भ्रष्टाचार का आरोप
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सरस्वती साइकिल योजना में भ्रष्टाचार का आरोप
रायगढ़

सरस्वती साइकिल योजना में भ्रष्टाचार का आरोप

रवि भगत ने स्कूल में मचाया हंगामा, पुलिस हिरासत में भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष

lochan Gupta
Last updated: July 29, 2026 12:20 am
By lochan Gupta July 29, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़/लैलूंगा। जिले के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुपाकानी गांव में सरस्वती साइकिल वितरण योजना के दौरान जमकर हंगामा हुआ। भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने साइकिलों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए सरकारी योजना में घटिया साइकिल वितरण किए जाने का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को भी घेरा और योजना में भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।
बताया जा रहा है कि स्कूल परिसर में छात्राओं को सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत साइकिलें दी जा रही थीं। इसी दौरान रवि भगत मौके पर पहुंचे और साइकिलों की गुणवत्ता को लेकर आपत्ति जताई। आरोप है कि उन्होंने साइकिल लेने पहुंची छात्राओं से साइकिलें वापस करवाने को कहा, जिसके बाद मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
रवि भगत ने आरोप लगाया कि छात्राओं को वितरित की जा रही साइकिलें गुणवत्ता के मानकों पर खरी नहीं उतरतीं। सरकारी योजना के नाम पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। उन्होंने पूरे मामले की जांच की मांग करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की बात कही। वहीं, स्कूल परिसर में हुए हंगामे और रवि भगत के रवैये को लेकर पुलिस में शिकायत किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। मामले की सूचना मिलते ही लैलूंगा थाना पुलिस मौके पहुंची और उन्हें हिरासत में लिया। इसकी पुष्टि एसएसपी शशिमोहन सिंह ने की है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सरस्वती साइकिल वितरण योजना को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

You Might Also Like

खरसिया को मिली आधुनिक तहसील भवन की सौगात

अवैध धान परिवहन करने वाले 4 अंतरराज्यीय कोचियों पर गिरी प्रशासन की गाज

भूपदेव सिदार बने किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव

किसान रथ को कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करें तैयार-कलेक्टर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 5 वर्षों से मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे बरौदवासी
Next Article पाइल्स के ऑपरेशन के दौरान युवक की मौत

खबरें और भी है....

सीजीपीएसएसी घोटाला : एडीएम गिरफ्तार
कलेक्टर की सख्ती का असर, तीन दिन में शासन को मिली 10 एकड़ ईडब्ल्यूएस जमीन
राहगीरों से लूटपाट करने वाला गिरोह पकड़ाया
राशन वितरण में लापरवाही पर उचित मूल्य दुकान निलंबित
चापर से युवक की हत्या, दो आरोपियों को उम्रकैद

Popular Posts

सीजीपीएसएसी घोटाला : एडीएम गिरफ्तार
कलेक्टर की सख्ती का असर, तीन दिन में शासन को मिली 10 एकड़ ईडब्ल्यूएस जमीन
राहगीरों से लूटपाट करने वाला गिरोह पकड़ाया
राशन वितरण में लापरवाही पर उचित मूल्य दुकान निलंबित
चापर से युवक की हत्या, दो आरोपियों को उम्रकैद

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?