NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: संवाद का सशक्त मंच बना ‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > संवाद का सशक्त मंच बना ‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम
छत्तीसगढ़

संवाद का सशक्त मंच बना ‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम

lochan Gupta
Last updated: June 28, 2026 12:03 am
By lochan Gupta June 28, 2026
Share
4 Min Read

भिलाई। न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई नगर द्वारा शनिवार को ‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रेस क्लब भवन सुपेला में आयोजित कार्यक्रम में जिला कलेक्टर अभिजीत सिहं व वरिष्ट पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल अथिति के रूप से उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर व एसएसपी ने जिले में अपने अब तक के अनुभवों को साझा किया। इस दौरान दोनों अफसरों ने जिले में कानून व्यवस्था व प्रशासनिक ढांचे पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के सवालों का भी जवाब दिया। इस तरह प्रेस से मिलिए कार्यक्रम प्रेस-पुलिस संवाद का सशख्त मंच बना।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई नगर के अध्यक्ष अनिल गुप्ता व महासचिव दिलीप शर्मा ने बारी बारी कलेक्टर व एसएसपी को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारियों ने भी अतिथियों का स्वागत किया। अपने स्वागत संबोधन में अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने प्रेस क्लब की गतिविधियों से अवगत कराया और क्लब के संधारण के लिए कलेक्टर अभिजीत सिंह के समक्ष मांग रखी। कार्यक्रम के दौरान क्लब के महासचिव दिलीप शर्मा ने अतिथियों को प्रेस क्लब की सामाजिक, रचनात्मक गतिविधियों, पत्रकार कल्याण योजनाओं और भावी कार्ययोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

जिले की पुलिसिंग एक बड़ी चुनौती

कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब के सदस्यों के सामने अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि दुर्ग जिले में तीन अलग अलग क्षेत्र हैं और सभी की अलग व्यवस्था है। एक ओर भिलाई टाउन शिप दूसरी ओर पटरी पार का क्षेत्र और तीसरा दुर्ग शहर। इसके साथ ही एक बड़ा क्षेत्र देहात भी है। 25 लाख से अधिक की आबादी के लिए दो हजार से कुछ ज्यादा का पुलिस बल काम कर रहा है। इतने कम बल के साथ पूरे जिले की कानून व्यवस्था को संभालना एक बड़ी चुनौती है। एसएसपी विजय अग्रवाल ने कार्यक्रम के दौरान अपने कार्यकाल के कुछ किस्से भी साझा किए।

कलेक्टर ने की पत्रकारों के भूमिका की सराहना

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर अभिजीत सिंह ने मीडिया को लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ बताते हुए शहर और जिले के विकास में पत्रकारों की सकारात्मक भूमिका की सराहना की और प्रशासन-मीडिया के बीच बेहतर समन्वय पर बल दिया। उन्होंने बताया कि 2012 में भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन के बाद केन्द्र सरकार के अधीन कार्य किया। दुर्ग जिला कलेक्टर के तौर पर यहां काम करना काफी सुखद रहा। उन्होंने बताया कि दुर्ग जिले की भौगोलिक स्थिति व यहां की मांग के अनुसार प्रशासन का कार्य करना चुनौती पूर्ण रहा है। कार्यक्रम के समापन पर प्रेस क्लब की ओर से दोनों वरिष्ठ अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के वरिष्ट उपाध्यक्ष सुनील चौहान, उपाध्यक्ष जय प्रकाश आर्य, रघुनंदन पंडा, सचिव गौकरण निषाद, जोगिंदर सिंह, कार्यालय सचिव मोहन राव, सह सचिव भोपाल देवांगन, कार्यक्रारिणी सदस्य सर्वेश सिंह, पी मोहन, सोनू यादव, योगेश वर्मा व सुरेन्द्र ठाकुर ने अतिथियों का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में टी सूर्या राव, अरविंद सिंह, राजेंद्र सोनबोईर, बीडी निजामी, राजेंद्र गोस्वामी, अशोक पंडा, सुधीर सिंह, संदीप उपाध्याय, आर एन रामाराव राव, रत्नाकर अल्वा,,रमेश गुप्ता, कोमल धनेसर ,राजेश अग्रवाल, डीके साहू, आनंद ओझा, हरप्रीत भाटिया, रमेश भगत, कमल शर्मा, मोहम्मद फारूक, प्रशांत सरकार, आरबी केशरवानी, शमशीर शिवानी, यदुनंदन मिश्रा, संतोष तिवारी, शशिकांत तिवारी, तापस सान्याल, संतोष मलिक, सतीश बौद्ध, शफीक कलीम, सुशील सोनी, दीपक दहाट, अमित नागरकर, संजय पांडेय, इस्माइल खान, रवि दहाट, नीरज उपाध्याय, जवाहर चौहान, सूरज सिंह, तनवीर अहमद, रमजान खान, शमसुद्दीन खान, जनार्दन मांझी सहित अन्य पत्रकार मुख्य रूप से शामिल रहे।

You Might Also Like

देश के भविष्य को गढऩे वाले ही, देश के भविष्य के साथ कर रहे खिलबाड़

साल में तीन बार स्वरूप बदलते हैं बेलदार सिवनी का शिवलिंग

चरणदास के बयान पर बिफरे विष्णुदेव साय, कहा-पहिला लाठी मोला मारव

बीजापुर मुठभेड़ : 6 नक्सलियों के शव बरामद

मैदान में मुरूम डालने एसडीओ ने मांगी एक लाख रिश्वत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सर्पदंश से बचाव एवं समय पर उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग की विशेष अपील
Next Article भिलाई एक्सचेंज यार्ड में 2 नई लाइनें चालू व दो इंटरलॉकिंग कार्य पूर्ण

खबरें और भी है....

राम की आस्था पर प्रहार करने वाले कालनेमी… श्रद्धा मोम की नहीं वज्र की है-ओपी चौधरी
स्व-रोजगार और बैंक लोन के नाम पर 165 महिलाओं से की गई थी लाखों की धोखाधड़ी
हाथी शावकों को खदेडऩे ग्रामीणों ने फोड़े फटाके
किशोरी को भगाकर ले जाने वाला पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार
ओम हाइट्स के सूने मकान में चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राम की आस्था पर प्रहार करने वाले कालनेमी… श्रद्धा मोम की नहीं वज्र की है-ओपी चौधरी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?