NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: विंडो एसी का कंप्रेशर फटने से लगी आग, दम घुटने से पिता की मौत बेटा गंभीर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > विंडो एसी का कंप्रेशर फटने से लगी आग, दम घुटने से पिता की मौत बेटा गंभीर
रायगढ़

विंडो एसी का कंप्रेशर फटने से लगी आग, दम घुटने से पिता की मौत बेटा गंभीर

देर रात हुआ हादसा, दो बाइक भी जलकर हुआ खाक

lochan Gupta
Last updated: June 26, 2026 12:05 am
By lochan Gupta June 26, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़। शहर के आईटीआई कालोनी स्थित अंबेडकर आवास के मकान क्रमांक 232 में गुरुवार को भोर में अचानक एसी का कंप्रेशर फटने से वहां रखे बाइक में अचानक आग लग गई, जिसके धूंए से दम घुटने के कारण मकान में सो रहे पिता की मौत हो गई तो वहीं बेटा अचेत हो गया, जिसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर दोनों को मेडिकल कालेज अस्पताल भेजते हुए मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के आईटीआई कालोनी स्थित अंबेडकर आवास के मकान नंबर 232 निवासी पुरुषोत्तम पटेल पिता कृपाराम पटेल (38 वर्ष) का पूरा परिवार विगत कई दिनों से गांव में था, लेकिन पुरुषोत्तम पटेल अपने 19 वर्षीय बेटा राजवीर पटेल के साथ मकान में रह रहे थे। ऐसे में बुधवार की रात में पुरुषोत्तम पटेल ने अपने बेटा के साथ खाना खाकर विंडो एसी को चालू कर सो गए। इस दौरान गुरुवार सुबह करीब तीन बजे अचानक विंडो एसी का कंप्रेशर फट गया, इससे एसी के पास में ही रखे एक बाइक और एक स्कूटी में आग लग गई, वहीं आग इतनी भीषण थी कि पिता-पुत्र बाहर नहीं निकल पाए और उसका धुंआ पूरे कमरे में भर गया, इससे दोनों अचेत हो गए। वहीं जब आग की लपटे और धूंआ बाहर निकलने लगा तो आसपास के लोगों ने देखा तो तत्काल पुलिस व दमकल विभाग को इसकी सूचना देते हुए बचाव कार्य में जुट गए, लेकिन आग की लपटे तेज होने के कारण कोई कमरे में घुसने का हिम्मत नहीं कर पा रहा था। ऐसे में कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाते हुए कमरे का दरवाजा तोडकऱ अंदर प्रवेश कर पिता-पुत्र को बाहर निकाल कर तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां मौजूद डाक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही पुरुषोत्तम पटेल को मृत घोषित कर दिया, वहीं राजवीर पटेल की स्थिति गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया। इससे बालाजी मेट्रो अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुरुषोत्तम के परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।

बर्थ-डे बनाकर सो रहे पिता-पुत्र

स्थानीय रहवासियों ने बताया कि राजवीर पटेल का 24 जून को 19वां बर्थ-डे था, इससे राजवीर पटेल ने देर रात अपने पिता के साथ केक काटकर बर्थ-डे मनाया, इसके बाद खाना खाकर सो रहे थे, तभी अचानक एसी का कंप्रेसर फटने से यह हादसा हो गया। जब धूंआ व आग कमरे से बाहर निकलने लगा तब उसके पड़ोसियों को पता चला, इसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया।

एसी के पास खड़ी थी बाइकें

उल्लेखनीय है कि पुरुषोत्तम पटेल ने मुख्य दरवाजे के पास स्थित खिडक़ी में ऐसी को लगाया था, साथ ही और जगह नहीं होने के कारण एसी के नीचे में ही बाइक और स्कूटी को खड़ा किया था, इससे आग लगते ही बाइक और स्कूटी दोनों आग की चपेट में आ गया और पिता-पुत्र को घर से बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। वहीं रहवासियों का कहना था कि उसके दरवाजे से इतना तेज आग की लपटे निकल रही थी कि किसी को अंदर जाने की हिम्मत नहीं हो रही थी। ऐसे में काफी देर बाद जब आग बुझा तब दोनेां को बाहर निकाला गया। वहीं पुलिस ने इस इस हादसे की कारण जानने जांच शुरू कर दी है।

जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम

घटना की सूचना मिलने के बाद चक्रधर नगर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि, शुरुआती जांच में विंडो एसी के कंप्रेसर ब्लास्ट होने की बात सामने आई है। कमरे का आकार छोटा होने के कारण धुआं तेजी से भर गया, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

You Might Also Like

जिला भाजपाध्यक्ष अरुणधर दीवान की नई टीम घोषित, 2 महामंत्री, 6 उपाध्यक्ष नियुक्त, प्रदेश भाजपा ने जारी की सूची

अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई

गजमार पहाड़ में स्थापित होगी विशालकाय हनुमान जी की प्रतिमा

तामस्कर परिवार की बहु के निधन पर सांसद राधेश्याम ने जताया शोक

सहारा के फरार शाखा प्रबंधक पुलिस हिरासत में

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article छत्तीसगढ़ को बनाएंगे देश का नया टेक्सटाइल हब. नवा रायपुर में रु. 235 करोड़ की वस्त्र इकाई का भूमिपूजन, ओपी बोले – हजारों को मिलेगा रोजगार
Next Article लोकतंत्र अमर रहे, आपातकाल कभी नहीं के नारो से गूंजा शहर, निकली मशाल रैली

खबरें और भी है....

आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय, संविधान की आत्मा को कुचलने का हुआ था प्रयास -सीएम साय
25 जून 1975 के दौरान सत्ता के अहंकार ने की संविधान की हत्या-ओपी चौधरी
लोकतंत्र अमर रहे, आपातकाल कभी नहीं के नारो से गूंजा शहर, निकली मशाल रैली
विंडो एसी का कंप्रेशर फटने से लगी आग, दम घुटने से पिता की मौत बेटा गंभीर
छत्तीसगढ़ को बनाएंगे देश का नया टेक्सटाइल हब. नवा रायपुर में रु. 235 करोड़ की वस्त्र इकाई का भूमिपूजन, ओपी बोले – हजारों को मिलेगा रोजगार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय, संविधान की आत्मा को कुचलने का हुआ था प्रयास -सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?