NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: छत्तीसगढ़ को बनाएंगे देश का नया टेक्सटाइल हब. नवा रायपुर में रु. 235 करोड़ की वस्त्र इकाई का भूमिपूजन, ओपी बोले – हजारों को मिलेगा रोजगार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > छत्तीसगढ़ को बनाएंगे देश का नया टेक्सटाइल हब. नवा रायपुर में रु. 235 करोड़ की वस्त्र इकाई का भूमिपूजन, ओपी बोले – हजारों को मिलेगा रोजगार
रायपुर

छत्तीसगढ़ को बनाएंगे देश का नया टेक्सटाइल हब. नवा रायपुर में रु. 235 करोड़ की वस्त्र इकाई का भूमिपूजन, ओपी बोले – हजारों को मिलेगा रोजगार

lochan Gupta
Last updated: June 26, 2026 12:04 am
By lochan Gupta June 26, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। नवा रायपुर अटल नगर में छत्तीसगढ़ को देश का नया टेक्सटाइल हब बनाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में आज साय सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया गया। नवा रायपुर अटल नगर के ग्राम कुर्रू में स्विफ्ट टेक्सटाइल्स प्राइवेट लिमिटेड की नवीन वस्त्र निर्माण इकाई का भूमिपूजन छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के करकमलों से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सीएसआईडीसी चेयरमैन राजीव अग्रवाल उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, कंपनी के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे। 235 करोड़ के। निवेश के साथ हजारों लोगों को रोजगार मिलने की जानकारी देते हुए उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि 235 करोड़ के निवेश से विकसित होने वाली यह इकाई नवा रायपुर और प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के विजन को धरातल पर उतारने का यह सशक्त उदाहरण है। छत्तीसगढ़ अब केवल खनिज और कृषि का प्रदेश नहीं रहेगा, हम इसे मैन्युफैक्चरिंग और टेक्सटाइल का हब भी बनाएंगे। ओपी चौधरी ने कहा कि नवा रायपुर अटल नगर को हम केवल प्रशासनिक राजधानी तक सीमित नहीं रखेंगे। इसे औद्योगिक, आईटी और टेक्सटाइल का केंद्र बनाएंगे। स्विफ्ट टेक्सटाइल जैसी कंपनियों का आना इस बात का प्रमाण है कि निवेशकों का छत्तीसगढ़ पर भरोसा बढ़ा है।
यह इकाई प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हजारों युवाओं-महिलाओं को रोजगार के अवसर मुहैया कराएगी। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों की बहनों को घर के पास काम मिलेगा। स्किल डेवलपमेंट के साथ हम उन्हें आत्मनिर्भर बनाएंगे। ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा मिलेगा और छत्तीसगढ़ में बना कपड़ा देश-दुनिया में जाएगा।
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि साय सरकार की नई औद्योगिक नीति के कारण छत्तीसगढ़ में निवेश का माहौल बना है। सिंगल विंडो सिस्टम, भूमि आवंटन में पारदर्शिता और बिजली-पानी की सहज उपलब्धता से उद्योगपति आकर्षित हो रहे हैं। स्विफ्ट टेक्सटाइल्स की यह इकाई 18 महीने में उत्पादन शुरू कर देगी। सीएसआईडीसी चेयरमैन राजीव अग्रवाल ने बताया कि यह इकाई अत्याधुनिक तकनीक से लैस होगी। यहां स्पिनिंग, वीविंग से लेकर गारमेंटिंग तक का काम होगा। छत्तीसगढ़ के कपास उत्पादक किसानों को भी सीधा लाभ मिलेगा।

You Might Also Like

छत्तीसगढ एसीबी, डीआईजी-एसपी सहित पूरी टीम पीएचक्यू ट्रांसफर

कारोबारी के ऑफिस से तीन लाख की लूट

प्रदेश के 6 जिलों में एसीबी की रेड

सीएम समेत सभी मंत्री फिर से ज्वाइन करेंगे भाजपा

‘योग फॉर वन अर्थ वन हेल्थ’ थीम पर मनाया जाएगा योग दिवस : ओपी चौधरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article प्रदेश के नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति
Next Article विंडो एसी का कंप्रेशर फटने से लगी आग, दम घुटने से पिता की मौत बेटा गंभीर

खबरें और भी है....

आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय, संविधान की आत्मा को कुचलने का हुआ था प्रयास -सीएम साय
25 जून 1975 के दौरान सत्ता के अहंकार ने की संविधान की हत्या-ओपी चौधरी
लोकतंत्र अमर रहे, आपातकाल कभी नहीं के नारो से गूंजा शहर, निकली मशाल रैली
विंडो एसी का कंप्रेशर फटने से लगी आग, दम घुटने से पिता की मौत बेटा गंभीर
छत्तीसगढ़ को बनाएंगे देश का नया टेक्सटाइल हब. नवा रायपुर में रु. 235 करोड़ की वस्त्र इकाई का भूमिपूजन, ओपी बोले – हजारों को मिलेगा रोजगार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय, संविधान की आत्मा को कुचलने का हुआ था प्रयास -सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?