NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सेवा-परमार्थ ही जीवन का असली धर्म-बाबा प्रियदर्शी राम
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सेवा-परमार्थ ही जीवन का असली धर्म-बाबा प्रियदर्शी राम
रायगढ़

सेवा-परमार्थ ही जीवन का असली धर्म-बाबा प्रियदर्शी राम

lochan Gupta
Last updated: June 21, 2026 12:21 am
By lochan Gupta June 21, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। निष्काम सेवा, परमार्थ और सत्कर्म ही मनुष्य जीवन को सार्थक बनाते हैं। स्वार्थ की सीमाओं में बंधा जीवन व्यक्ति को क्षणिक सुख तो दे सकता है, किंतु वास्तविक कल्याण तभी संभव है जब मनुष्य अपने अस्तित्व को समाज और मानवता के हित में समर्पित कर दे। उक्त प्रेरक आशीर्वचन अघोर गुरुपीठ बनोरा के पीठाधीश्वर पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम ने प्रयागराज स्थित बनोरा ट्रस्ट की इकाई प्रेरणा परमार्थ आश्रम में कर्मयोगी श्रद्धेय भइया जी के द्वितीय निर्वाण दिवस पर शुक्रवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा एवं आध्यात्मिक सत्संग के दौरान व्यक्त किए। 19 जून शनिवार को प्रेरणा परमार्थ आश्रम प्रयागराज में आयोजित इस श्रद्धा, साधना और चिंतन महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से अघोर गुरुपीठ से जुड़े साधक, श्रद्धालु एवं अनुयायी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। कार्यक्रम का वातावरण भक्ति, आध्यात्मिक चिंतन और गुरु-स्मरण से ओतप्रोत रहा।पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी ने आशीर्वचन के दौरान समस्त दैवी शक्तियों का वैदिक आह्वान करते हुए कहा कि संतों का जीवन सदैव निष्काम भाव से लोकमंगल के लिए समर्पित रहता है। परमार्थ के मार्ग का अनुशरण करते वे समाज को भी उसी पथ पर चलने हेतु प्रेरित करते है । पूज्य गुरुदेव ने कहा कि ईश्वर को छल, कपट, अहंकार और दंभ से भरा हुआ व्यक्ति कभी प्रिय नहीं हो सकता । भगवान के निकट वही मनुष्य पहुंचता है जिसका हृदय निर्मल हो, जिसकी वाणी में मधुरता हो और जिसके कर्म समाज के हित में समर्पित हों। कर्मयोगी श्रद्धेय भइया जी के जीवन-दर्शन का उल्लेख करते हुए बाबा जी ने कहा कि उनका संपूर्ण जीवन सेवा, साधना और मानवीय मूल्यों के संरक्षण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने सदैव लोगों को जाति, वर्ग और स्वार्थ की संकीर्णताओं से ऊपर उठकर समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा दी। पूज्य गुरुदेव ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य जीवन अत्यंत दुर्लभ और मूल्यवान है । इसे केवल भौतिक उपलब्धियों और निजी सुख-सुविधाओं तक सीमित कर देना उसके वास्तविक उद्देश्य से विमुख होना है। संतों का एकमात्र यही उद्देश्य रहता है कि मनुष्य के जीवन को सार्थक कैसे बनाएं। जीवन की सार्थकता अच्छे कर्मों, जरूरतमंदों की सहायता, दीन-दुखियों की सेवा तथा निरंतर परमार्थ के कार्यों में निहित है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में सेवा, करुणा, सह-अस्तित्व और मानवता के आदर्शों को आत्मसात करें। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने कर्मयोगी भइया जी की छाया प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

You Might Also Like

राइसमिलर्स समन्वय समिति में रमेश अग्रवाल नामांकित

24 घंटे में लापता नाबालिग दस्तयाब

संयुक्त मोर्चा ने विसंगति पूर्ण युक्तियुक्तकरण के विरोध में खोला मोर्चा

नेशनल लोक अदालत के आयोजन को लेकर हुई बैंकों के साथ बैठक

गोर्रा स्कूल में भाजपा कार्यकर्ताओ ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ किया पौधारोपण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ओम-अदिति की जोड़ी को प्रदेशभर से मंगलकामनाएं
Next Article कर्नाटक पावर की खदान योजना का विरोध तेज

खबरें और भी है....

जशपुरांचल के बच्चों को मिलेगा फोन आधारित गणितीय मार्गदर्शन
2 लाख रुपये की उठाईगिरी कर खरीदी अपाचे बाइक
नीट यूजी की परीक्षा आज, प्रशासन सतर्क
उत्कल 14 घंटा तो शालीमार-इतवारी 7 घंटा देरी से पहुंची रायगढ़
लिनेस क्लब प्रगति के सदस्य पहुंचे मेडिकल कॉलेज

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जशपुरांचल के बच्चों को मिलेगा फोन आधारित गणितीय मार्गदर्शन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?