NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: किसी का खलिहान तो किसी की फसल हो रही चौपट
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > किसी का खलिहान तो किसी की फसल हो रही चौपट
रायगढ़

किसी का खलिहान तो किसी की फसल हो रही चौपट

लगातार बारिश ने किसानों की बढ़ा दी समस्या, अब मौसम साफ होने कर रहे इंतजार

lochan Gupta
Last updated: December 8, 2023 12:52 am
By lochan Gupta December 8, 2023
Share
5 Min Read

रायगढ़। विगत तीन दिनों से पिश्चमी विक्षोभ व बंगाली की खाड़ी से उठे मिचौंग तूफान के चलते जिले में विगत 24 घंटे से झड़ी लगी हुई है। जिसके चलते खेतों में पानी आ जाने के कारण धान फसल को नुकसान होने लगा है।
उल्लेखनीय है कि बंगाल की खाड़ी में उठे मिचौंग तूफान के चलते विगत तीन दिनों से जिले में बरसात हो रही है। हालंकि पहले तो रूक-रूक कर हो रही बारिश से ऐसा लगा था कि ज्यादा बारिश नहीं होगी, लेकिन बुधवार शाम से बारिश हवा के साथ बारिश तेज हो गई थी जो पूरी रात एक रफ्तार से वर्षा हुई, वहीं गुरुवार सुबह से बारिश का थोड़ा कम हुआ, लेकिन पूरी तरह से बंद नहीं हुई, जिससे पूरे दिन फब्बारे की तरह बारिश होती रही, जिससे अगहन माह में लोग रेन कोट व छतरी के सहारे घरों से बाहर निकलते नजर आए। साथ ही लगातार हो रही बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट आ गई है, जिससे शाम होते ही लोग अलाव का सहारा लेने लगे हैं। वहीं यह बरसात ग्रामीण क्षेत्रों में काफी तेज है, जिसके चलते खेतों में पानी भर गया है। जिससे जो धान फसल कट गया है, उसे तो नुकसान है ही लेकिन जो धान अभी खेतों लगा है, उसको ज्यादा नुकसान हो रहा है। बताया जा रहा है कि धान की बाली पानी में डूब जाने के कारण अब अंकुरित होने लगा है, जिससे किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार शाम से तूफान का असर लगभग खत्म हो गया है, जिससे अब बारिश पूरी तरह से बंद हो जाएगी। वहीं शुक्रवार सुबह से कोहरा चालू हो जाएगा। साथ ही दोपहर बाद से बादल छटने लगेंगे और शनिवार से हल्की बादल के साथ धूप निकलेगा, जिससे तीन से चार दिन बाद जहां मिनिमम तापमान में चार से पांच डिग्री तापमान में वृद्धि होगी तो वहीं न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री गिरावट आने की संभावना है, जिसके चलते ठंड बढ़ेगी।
इस संबंध में किसानों का कहना है कि इस साल जिले में धान की बंफर खेती हुई थी, जिससे जहां पहले धान की बोआई हुई थी, वो धान फसल विगत 15 दिन पहले से ही पककर तैयार हो गया था, जिसकी जोरों पर कटाई चल रही थी। जिससे कई किसान धान को काटकर खलिहान में डंप करके रखे हैं, तो ज्यादातर धान की फसल खेतों में लगा हुआ है, जिससे तीन दिनों से लगातार हो रही बरसात के चलते खेतों में पानी भर गया है, जिससे अब धान की बाली में अंकुर आने लगा है। ऐसे में अब किसानों को काफी नुकसान होने वाला है।
बागवानी फसल होगी विलंब
उल्लेखनीय है कि इस साल किसान तरबूज, ककड़ी, खीरा व अन्य फसल लगाने के लिए टिकरा खेतों में की जुताई कर तैयार कर लिए थे, ताकि पहले से खेती करने से अच्छा रेट मिलेगा, लेकिन अब बरसात हो जाने के कारण पूरी खेत गिला हो गया है, जिससे अब धूप होने के बाद आठ से 10 दिन बाद ही इसमें बुआई शुरू होगी, जिससे अब लेट बुआई होने से फसल भी लेट से तैयार होगा, जिससे नुकसान होने की संभावना है। वहीं पुसौर ब्लाक में तरबूज व ककड़ी की बड़ी मात्रा में खेती होती है, जिसके लिए किसान पूरी तैयार कर लिए थे, हालांकि इसके साथ-साथ सरसो व गेंहू फसल की खेती भी लेट होगी, जिससे आगे चलकर फिर बारिश से नुकसान होने की संभावना बन रही है।
—————
तरबूज लगाने के लिए करीब 13 एकड़ खेत की जुताई कर तैयार किया था, जिसकी बुआई करने की तैयारी चल रही थी, लेकिन लगातार बारिश के चलते विलंब हो रहा है।
खेमराज नायक, किसान लोहरसिंह

You Might Also Like

भगवान राम सेवा आश्रम में आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में मिला 253 मरीजों को लाभ

दो से 22 अप्रैल से गोंडवाना एक्सप्रेस रद्द रहेगी

केवड़ाबाड़ी में क्षतिग्रस्त पाइपलाइन का महापौर ने किया निरीक्षण, शीघ्र मरम्मत के दिए निर्देश

किशोर ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

महालक्ष्मी कास्टिंग्स में हादसा, 35 फीट ऊंचाई से गिरकर श्रमिक की मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भितरघात के चलते लैलूंगा से भाजपा की हुई हार!
Next Article संदिग्ध लाश मिलने के मामले में पुलिस पर उठ रहे सवाल

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ बोर्ड : 10वीं व 12वीं में छात्राओं का दबदबा
पूर्वांचल के गौरव बुनकर के बेटे लोकनाथ ने रायगढ़ का बढ़ाया मान
24 घंटे में लापता नाबालिग दस्तयाब
कुख्यात गौ तस्कर रब्बुल खान ने किया सरेंडर
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में महिला थाना रायगढ़ की त्चरित कार्रवाई

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छत्तीसगढ़ बोर्ड : 10वीं व 12वीं में छात्राओं का दबदबा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?