NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: योग दिवस पर 21 को होगा सामूहिक योगाभ्यास
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > योग दिवस पर 21 को होगा सामूहिक योगाभ्यास
रायगढ़

योग दिवस पर 21 को होगा सामूहिक योगाभ्यास

कलेक्टर ने निर्धारित समय-सीमा में सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने दिए निर्देश

lochan Gupta
Last updated: June 17, 2026 12:09 am
By lochan Gupta June 17, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को रायगढ़ स्टेडियम बोईरदादर में जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी तालमेल और समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
छत्तीसगढ़ योग आयोग के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम का आयोजन प्रात: 7 बजे से 8 बजे तक किया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी, स्वयंसेवी संगठन तथा आम नागरिक शामिल होंगे। जारी आदेश के अनुसार नगर निगम को कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं एवं नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है। आयुष विभाग को योग प्रोटोकॉल के अनुरूप कार्यक्रम संचालन, प्रशिक्षकों की व्यवस्था तथा योगाभ्यास से संबंधित समस्त गतिविधियों का दायित्व सौंपा गया है। समाज कल्याण विभाग दिव्यांगजनों, उभयलिंगी व्यक्तियों एवं वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करेगा। लोक निर्माण विभाग को मंच, बैठक व्यवस्था तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विद्युत एवं साउंड सिस्टम की व्यवस्था भी संबंधित विभागों द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पेयजल उपलब्ध कराएगा, जबकि महिला एवं बाल विकास विभाग आंगनबाड़ी एवं बाल आश्रम के बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित करेगा। शिक्षा विभाग एवं उच्च शिक्षा विभाग को विद्यालयों तथा महाविद्यालयों के विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। खेल एवं युवा कल्याण विभाग अतिथियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करेगा तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक कार्यक्रम के संचालन में सहयोग देंगे।
वहीं जनपद पंचायतों और नगरीय निकायों को अपने-अपने क्षेत्रों में योग दिवस कार्यक्रमों के सफल आयोजन एवं जनभागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है। कलेक्टर ने सभी विभागों को सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने तथा समन्वित प्रयासों से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण आधार है और इसके प्रति जनजागरूकता बढ़ाने में सभी विभागों की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

You Might Also Like

बाल दिवस पर नन्हें कदम सुरक्षा की ओर कार्यक्रम का आयोजन

खराब सडक़ को लेकर निकाली जाएगी शवयात्रा

कर्मचारी संघ ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

तेज रफ्तार बाइक पेड से टकराई, युवक की मौत

20 जून को अग्रोहा भवन में होगा रक्तदान शिविर का आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article केंद्र की मोदी सरकार के 12 साल, …. सिंदूर पार्क में लगेगी फोटो प्रदर्शनी
Next Article ग्रामीणों को समय पर मिले शुद्ध पेयजल: कलेक्टर, जल जीवन मिशन के लंबित कार्यों में लाएं तेजी

खबरें और भी है....

नए शिक्षा सत्र का उत्साहपूर्ण आगाज, जिलेभर में खुले शिक्षा मंदिरों के पट
मालगाड़ी की ठोकर से हाथी की मौत, झूंड के साथ लाइन पार करने के दौरान हुआ हादसा
गांजा बेचने जा रहा बुजुर्ग गिरफ्तार
आईपीएस सुंदरराज पी एनआईए में आईजी नियुक्त
बंदी संजय की मौत पर पुलिस ने रखा अपना पक्ष

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नए शिक्षा सत्र का उत्साहपूर्ण आगाज, जिलेभर में खुले शिक्षा मंदिरों के पट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?