NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: खुद को पुलिसकर्मी बताकर बेवा महिला से किया दुष्कर्म
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > खुद को पुलिसकर्मी बताकर बेवा महिला से किया दुष्कर्म
रायगढ़

खुद को पुलिसकर्मी बताकर बेवा महिला से किया दुष्कर्म

ब्लैकमेलिंग और सोशल मीडिया में अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला सिक्युरिटी गार्ड गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: June 10, 2026 11:40 pm
By lochan Gupta June 10, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़. एक सिक्युरिटी गार्ड ने खुद को पुलिस कर्मी बताकर विधवा महिला को शादी का झांसा देकर पहले दुष्कर्म किया, उसके बाद उसका अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर शोसल मीडिया में वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ संबंध बनाए रखने का दबाव बनाता रहा। महिला की शिकायत पर चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चक्रधर नगर क्षेत्र की 40 वर्षीय विधवा महिला की मुलाकात मार्च 2026 में कोरबा के एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान अक्षय कुमार कुम्हरानी (31) से हुई थी। जो खुद को पुलिस विभाग में पदस्थ बताते हुए वर्दी वाली तस्वीरें भेजीं और शादी करने की इच्छा जताई। जांच में पता चला कि वह पुलिसकर्मी नहीं, बल्कि सिक्योरिटी गार्ड था। साथ ही आरोपी को पता चला कि महिला अकेले रहती है, इससे आरोपी उसके गांव पहुंचने लगा और उसने शादी का वादा कर महिला से शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान महिला की जानकारी के बिना मोबाइल से उसके आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिया। पीडि़ता ने पुलिस को बताई कि विगत 7 मई 2026 को जब वह अपनी मां के इलाज के लिए रायपुर गई थी, तब आरोपी वहां पहुंचा और उसे घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया। इस दौरान उसने महिला को बताया कि उसके पास अश्लील फोटो और वीडियो है, अगर संबंध नहीं रखने पर सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। वहीं महिला की शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने 27 मई को उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम-फेसबुक पर अपलोड कर दिया। इसके अलावा व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के माध्यम से अश्लील संदेश भेजकर जान से मारने की धमकी भी देता रहा।
शिकायत के बाद गिरफ्तारी
लगातार ब्लैकमेलिंग और धमकियों से परेशान होकर महिला ने चक्रधर नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिससे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 69, 296, 351(3) तथा आईटी एक्ट की धारा 66-ई, 67 और 67-ए के तहत मामला दर्ज कर चक्रधनगर पुलिस और साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान सूचना मिली कि आरोपी अक्षय कुमार कुम्हरानी पिता संतराम कुम्हरानी (31 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 2, सडक़पारा डोडकी, थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर रायगढ़ में है, जिसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई में ये रहे शामिल
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक एन. बालचंद राव, जेनिपा पन्ना, आरक्षक विक्रम सिंह, साइबर सेल के आरक्षक पुष्पेन्द्र जाटवर एवं मनोज पटनायक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वर्जन
महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मामलों में पुलिस गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से ब्लैकमेलिंग और उत्पीडऩ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
शशि मोहन सिंह, एसएसपी

You Might Also Like

जिला जेल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

जन संपर्क के दौरान कार्यकर्ताओं से मिले वित्तमंत्री ओपी चौधरी

महिला सेल का सशक्त कदम

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

एनटीपीसी लारा में मनाया गया ऊर्जा संरक्षण सप्ताह

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article विकास कार्यो के लिए एमआईसी ने 70 करोड़ रुपए की दी हरी झंडी
Next Article प्री बीएड एवं बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा आज

खबरें और भी है....

मोदी सरकार के 12 साल,…. आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- सीएम साय
आईएएस रमेश कुमार शर्मा बने सहकारिता आयुक्त
‘माटी के लाल से विश्वनेता तक’…. 4,399 दिन सेवा-सुशासन के, मोदी युग का स्वर्ण अध्याय- ओपी चौधरी
नहर निर्माण का विरोध : किसान ने किया जहर सेवन
कलाई की नस काटकर युवक ने की आत्महत्या

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मोदी सरकार के 12 साल,…. आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?