NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: प्री बीएड एवं बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा आज
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > प्री बीएड एवं बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा आज
रायगढ़

प्री बीएड एवं बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा आज

17 केंद्रों पर प्री-बीएड और 5 केंद्रों पर होगी बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा, तैयारियों को लेकर डिप्टी कलेक्टर ने ली बैठक

lochan Gupta
Last updated: June 10, 2026 11:41 pm
By lochan Gupta June 10, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) रायपुर द्वारा आयोजित प्री बी.एड. प्रवेश परीक्षा एवं बी.एससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 11 जून को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कलेक्टर के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर एवं परीक्षा के नोडल अधिकारी श्री धनराज मरकाम ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आब्जर्वर, गेट वीक्षक एवं परीक्षा व्यवस्था से जुड़े विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में डिप्टी कलेक्टर श्री धनराज मरकाम ने अधिकारियों को कहा कि प्रवेश परीक्षाएं विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ी होती हैं, इसलिए परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी आब्जर्वरों एवं गेट वीक्षकों को छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरश: पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों में प्रवेश व्यवस्था, अभ्यर्थियों की पहचान सत्यापन प्रक्रिया, गोपनीयता और अनुशासन बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हो सके। सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, विद्युत व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय, पर्याप्त बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही परीक्षा केंद्रों में समय पर अभ्यर्थियों के प्रवेश, भीड़ प्रबंधन और सुचारू परीक्षा संचालन के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। उन्होंने कहा कि सभी केंद्राध्यक्ष एवं संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जिला प्रशासन का प्रयास है कि परीक्षा पूरी तरह व्यवस्थित, निष्पक्ष और सफलतापूर्वक संपन्न हो तथा अभ्यर्थियों को बेहतर परीक्षा वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
डिप्टी कलेक्टर श्री मरकाम ने बताया कि जिले में प्री बी.एड. प्रवेश परीक्षा के लिए 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 4351 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। वहीं बी.एससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 5 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें 1448 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस प्रकार दोनों परीक्षाओं में कुल 5799 अभ्यर्थी अपने भविष्य की दिशा तय करने के लिए परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन 11 जून को प्रात: 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक किया जाएगा। प्रशासन द्वारा सभी केंद्रों में सुरक्षा, निगरानी एवं परीक्षा संचालन की व्यापक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। व्यापम द्वारा परीक्षार्थियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य होगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार सुबह 9.30 बजे बंद कर दिया जाएगा, जिसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

You Might Also Like

खुली नालियां बनीं गौवंश के लिए मौत का जाल

हत्या के फरार आरोपी ने न्यायालय में किया समर्पण

पंचायत समाधान मंच” बना ग्रामीण समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम रास्ता विवाद से लेकर पेयजल समस्या तक, आपसी सहमति से गांवों में मिल रहा स्थायी समाधान “पंचायत समाधान मंच” से मिल रही है सकारात्मक वातावरण और सामाजिक एकता को भी नई मजबूती रायगढ़। ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे-छोटे विवादों और स्थानीय समस्याओं के त्वरित, सौहार्दपूर्ण और स्थायी समाधान के उद्देश्य से संचालित “पंचायत समाधान मंच” अब ग्रामीणों के लिए भरोसेमंद व्यवस्था के रूप में उभर रहा है। जिले की लगभग 550 ग्राम पंचायतों में गठित यह मंच आपसी संवाद, सामाजिक सहमति और स्थानीय सहभागिता के माध्यम से विवादों कासकारात्मक वातावरण और सामाजिक एकता को भी नई मजबूती भी मिल रही है। निराकरण कर गांवों में शांति, भाईचारा और सामाजिक समरसता को मजबूत कर रहा है। रायगढ़ जिला प्रशासन की पहल पर पंचायत समाधान मंच के माध्यम से ऐसे मामलों को प्राथमिकता से सुलझाया जा रहा है, जिनका समाधान आपसी समझाइश और सामाजिक सहमति से संभव है। इससे ग्रामीणों को अनावश्यक न्यायालयीन प्रक्रिया, थाना-कचहरी के चक्कर एवं आर्थिक-मानसिक परेशानियों से राहत मिल रही है। इसी क्रम में तहसील खरसिया अंतर्गत ग्राम कलमीपाट में लंबे समय से चले आ रहे रास्ता विवाद एवं सांस्कृतिक मंच निर्माण संबंधी विवाद का सफलतापूर्वक समाधान पंचायत समाधान मंच के माध्यम से कराया गया। बैठक में दोनों पक्षों की बात गंभीरता से सुनी गई तथा राजस्व एवं पंचायत अमले की उपस्थिति में विस्तृत चर्चा की गई। आपसी सहमति और समझाइश के बाद दोनों पक्ष समाधान पर सहमत हुए और गांव में शांति एवं भाईचारा बनाए रखने का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर ही विवाद सुलझ जाने से समय और धन दोनों की बचत हो रही है, वहीं अनावश्यक न्यायालयीन परेशानियों से भी राहत मिल रही है। इसी प्रकार विकासखंड लैलूंगा के ग्राम तारागढ़ में पंचायत समाधान मंच के माध्यम से पेयजल समस्या का भी प्रभावी समाधान किया गया। यहां जल जीवन मिशन के तहत निर्मित पानी टंकी में जल आपूर्ति के लिए स्थापित तीन बोर निजी उपयोग में लिए जा रहे थे, जिससे ग्रामीणों को नियमित जलापूर्ति नहीं मिल पा रही थी। मामले को पंचायत समाधान मंच में रखकर राजस्व विभाग एवं जल संसाधन विभाग की मौजूदगी में आम सहमति बनाई गई। इसके बाद सभी बोर में पंप फिट कर टंकी तक जल आपूर्ति शुरू कराई गई। समाधान के बाद वर्तमान में लगभग 150 परिवारों को नल के माध्यम से उनके घरों तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन की पहल की सराहना करते हुए इसे गांव के लिए बड़ी राहत बताया। जिला प्रशासन ने कहा है कि पंचायत समाधान मंच के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में संवाद आधारित समाधान की संस्कृति विकसित हो रही है। इससे न केवल विवादों का त्वरित निराकरण हो रहा है, बल्कि गांवों में सकारात्मक वातावरण और सामाजिक एकता को भी नई मजबूती भी मिल रही है। इस दौरान राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं दोनों पक्षों के सदस्य उपस्थित रहे।

जुआ खिलाने में संलिप्त दो लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

जय श्रीराम के नारों से गूंजा जेएसपी परिसर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article खुद को पुलिसकर्मी बताकर बेवा महिला से किया दुष्कर्म
Next Article 14 सितम्बर से 41 वां चक्रधर समारोह का आगाज

खबरें और भी है....

शहरवासियों के सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी-सीएम साय
फिर भारी वाहन से गई एक युवक की जान
साढ़े चार टन अवैध कबाड़ से भरी टाटा माजदा पकड़ाई, 15.50 लाख की संपत्ति जब्त
खैर लकड़ी तस्कर के घर में मिला 81 लाख
हितग्राहियों का 2 महीने का राशन अटका

Popular Posts

शहरवासियों के सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी-सीएम साय
फिर भारी वाहन से गई एक युवक की जान
साढ़े चार टन अवैध कबाड़ से भरी टाटा माजदा पकड़ाई, 15.50 लाख की संपत्ति जब्त
खैर लकड़ी तस्कर के घर में मिला 81 लाख
हितग्राहियों का 2 महीने का राशन अटका

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?