NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: दिवंगत आरक्षक के परिवार को मिला 10 लाख रुपये का बीमा लाभ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > दिवंगत आरक्षक के परिवार को मिला 10 लाख रुपये का बीमा लाभ
रायगढ़

दिवंगत आरक्षक के परिवार को मिला 10 लाख रुपये का बीमा लाभ

lochan Gupta
Last updated: June 10, 2026 11:37 pm
By lochan Gupta June 10, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। पुलिस कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत 6वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल रायगढ़ के दिवंगत आरक्षक किशोर कुमार खलखो के परिवार को 10 लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की गई है। यह सहायता पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा संचालित पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत उपलब्ध कराई गई। गौरतलब है कि 6वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल रायगढ़ की सी-कंपनी कैम्प सेन्ड्रा, जिला बीजापुर में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 298 किशोर कुमार खलखो का उपचार के दौरान 23 मार्च 2026 को आकस्मिक निधन हो गया था। वे 13 सितंबर 2009 को आरक्षक (जीडी) के पद पर नियुक्त हुए थे और लंबे समय तक अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते रहे।
पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा पुलिस कर्मियों एवं उनके आश्रितों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से पुलिस सैलरी पैकेज के तहत आठ विभिन्न बैंकों के साथ एमओयू किया गया है। इसी के अनुरूप श्रीमती निवेदिता पाल, रापुसे, सेनानी 6वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल रायगढ़ के मार्गदर्शन में वाहिनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बैंक खातों को पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत अद्यतन कराया गया। इस पहल के तहत दिवंगत आरक्षक किशोर कुमार खलखो के आश्रित परिवार को योजना का लाभ प्राप्त हुआ। सेनानी के सतत प्रयासों तथा भारतीय स्टेट बैंक, शाखा चक्रधरनगर रायगढ़ के सहयोग से दिवंगत आरक्षक की उत्तराधिकारी पत्नी श्रीमती जोसफिन खलखो को 25 मई 2026 को 10 लाख रुपये की बीमित राशि का भुगतान सुनिश्चित कराया गया।
श्रीमती जोसफिन खलखो ने प्राप्त राशि को परिवार के लिए बड़ी आर्थिक सहायता बताते हुए कहा कि वह इस धनराशि का उपयोग अपने पुत्र की शिक्षा एवं भविष्य निर्माण में करेंगी। उन्होंने पुलिस मुख्यालय रायपुर तथा पुलिस सैलरी पैकेज योजना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहायता से कठिन समय में उनके परिवार को महत्वपूर्ण संबल मिला है। बता दे कि पुलिस सैलरी पैकेज योजना पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रही है, जो विपरीत परिस्थितियों में आश्रित परिवारों के लिए सहारा बन रही है।

You Might Also Like

पड़िगांव के चन्द्रभान पटेल का निधन

बेकाबू पिकअप पेंड़ से टकराई

सडक़ दुर्घटना में भाजपा नेता अरुण कातोरे घायल

राजस्व पखवाड़ा में समस्याओं का मौके पर हो रहा समाधान

पत्नी की हत्या कर फरार आरोपी 6 माह बाद गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एसबीएम ‘जी’ कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रगति तेज करने के निर्देश
Next Article महतारी वंदन योजना की ई-केवाईसी में रायगढ़ प्रदेश में अव्वल

खबरें और भी है....

मोदी सरकार के 12 साल,…. आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- सीएम साय
आईएएस रमेश कुमार शर्मा बने सहकारिता आयुक्त
‘माटी के लाल से विश्वनेता तक’…. 4,399 दिन सेवा-सुशासन के, मोदी युग का स्वर्ण अध्याय- ओपी चौधरी
नहर निर्माण का विरोध : किसान ने किया जहर सेवन
कलाई की नस काटकर युवक ने की आत्महत्या

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मोदी सरकार के 12 साल,…. आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?