NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कलेक्टर-एसएसपी ने जिला जेल का किया निरीक्षण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > कलेक्टर-एसएसपी ने जिला जेल का किया निरीक्षण
रायगढ़

कलेक्टर-एसएसपी ने जिला जेल का किया निरीक्षण

बंदियों की सुविधाओं की ली जानकारी, मारपीट और अवैध वसूली पर सख्ती के निर्देश

lochan Gupta
Last updated: July 4, 2026 12:07 am
By lochan Gupta July 4, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिला जेल में दो अलग-अलग बंदियों की तबीयत बिगडऩे के बाद मौत हो गई थी। इसके बाद जेल की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठने लगे थे। इसी को देखते हुए शुक्रवार को कलेक्टर और एसएसपी ने अचानक जिला जेल पहुंचकर निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने जेल प्रबंधन को व्यवस्था सुधारने और आवश्यक सुविधाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी और एसएसपी शशि मोहन सिंह ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और जरूरी निर्देश भी दिए। इस दौरान सहायक कलेक्टर गोकुल आरके, एडीएम अपूर्व प्रियेश टोप्पो और अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।
कलेक्टर और एसएसपी ने जेल की बैरकों, अस्पताल, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष, प्रिजन कॉलिंग सुविधा, मुलाकात कक्ष और रसोई का निरीक्षण किया। उन्होंने जेल में साफ-सफाई, बंदियों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। अधिकारियों ने कहा कि शासन की ओर से मिलने वाली सभी सुविधाएं हर बंदी तक समय पर, अच्छी गुणवत्ता के साथ और पूरी पारदर्शिता से पहुंचनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जिला जेल को सुरक्षित, अनुशासित और बेहतर सुधार व्यवस्था वाली संस्था के रूप में संचालित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बंदियों व उनके परिजनों से भी की बातचीत

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर और एसएसपी ने जेल में बंद कैदियों से बातचीत की। उन्होंने उनकी समस्याएं सुनी और उनकी जरूरतों व सुझावों की जानकारी ली। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि बंदियों की हर शिकायत का नियमानुसार और जल्द समाधान किया जाए, ताकि उन्हें उनके अधिकार और जरूरी सुविधाएं मिल सकें। इस दौरान अधिकारियों ने मुलाकात कक्ष में आए बंदियों के परिजनों से भी बातचीत कर उनकी बातें सुनी।

अनियमितता की करें शिकायत, होगी कार्रवाई

कलेक्टर और एसएसपी ने बंदियों के परिजनों से कहा कि यदि जेल में मारपीट, अवैध वसूली या किसी भी तरह की गड़बड़ी की जानकारी मिले तो इसकी तुरंत शिकायत करें। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर दोषियों के खिलाफ बिना देरी के सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने जेल प्रबंधन को भी निर्देश दिए कि जेल के अंदर किसी भी तरह की प्रतिबंधित या अवैध सामग्री पहुंचने के सभी रास्तों पर सख्ती से नजर रखी जाए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र को और मजबूत करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।

You Might Also Like

निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के सामने हो रहा आचार संहिता का उल्लंघन

चिकन सेंटरों के 139 मुर्गिंयों को किया गया नष्ट

सुने मकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर पकड़ाया

छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

फर्नेस ब्लास्ट में झुलसे दो श्रमिकों की हुई मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article महापौर व सभापति ने नवनियुक्त एल्डरमैनों का किया स्वागत
Next Article तमनार हिंसा का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

खबरें और भी है....

सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत- सीएम साय
डीएमएफ मद से 35.77 करोड़ के होंगे 13 विकास कार्य
तमनार हिंसा का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
कलेक्टर-एसएसपी ने जिला जेल का किया निरीक्षण
महापौर व सभापति ने नवनियुक्त एल्डरमैनों का किया स्वागत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?