रायगढ़। प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने मंगलवार को अपना जन्मदिन अपने निर्वाचन क्षेत्र रायगढ़ में जनता के बीच रहकर सादगी, सेवा और जनसंपर्क के साथ मनाया। सुबह से देर शाम तक जिलेभर से आए नागरिकों, सामाजिक संगठनों, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों, युवाओं और शुभचिंतकों ने उनसे मुलाकात कर जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पूरे दिन शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल बना रहा तथा विभिन्न स्थानों पर लोगों ने अपने-अपने तरीके से उनके जन्मदिन को यादगार बनाया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी के जन्मदिन पर पूरा रायगढ़ ‘ओपीमय’ नजर आया. रात 12 बजते ही युवाओं का हुजूम विधायक निवास कार्यालय में गाजे-बाजे के साथ उमड़ पड़ा. ढोल-नगाड़ों और ‘विकास है बिजन, ओपी को नमन’ के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा.
‘हर वर्ग ने दी बधाई, बताया विकास पुरुष ’
सुबह होते ही बधाई देने वालों का तांता लग गया. सभी व्यापारिक, सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने निवास पहुंचकर शुभकामनाएं दीं. महापौर जीवर्धन चौहान पार्षदों के साथ पहुंचे और ओपी चौधरी को विकास पुरुष’ बताते हुए लोगों ने कहा, ढाई साल में जो काम हुआ, वो दशकों में नहीं हुआ. नालंदा परिसर, मरीन ड्राइव, चमचमाती सडक़ें रायगढ़ की नई पहचान हैं।खेल जगत, मीडिया संस्थाओं, उद्योपतियों, स्पंज आयरन एसोसिएशन, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, सब्जी मंडी, चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने भी निवास पहुंचकर बधाई दी. प्रदेश भर से विधायकों, सांसदों, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन, सभी मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने वित्त मंत्री के दीर्घायु होने की कामना की. मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री ने भी फोन पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
‘चौक-चौराहों पर जश्न, मंदिरों में पाठ’
राम निवास टॉकीज चौक पर युवक संघ ने लीची के लड्डू और आम से तुलादान कर जन्मदिन मनाया. इस दौरान सुरेश गोयल की शादी की सालगिरह भी हर्षोल्लास से मनाई गई. कार्यकर्ताओं ने कहा, ओपी चौधरी विपक्ष में सडक़ पर सोए थे, आज सत्ता में रायगढ़ को संवार रहे हैं.। महापल्ली में स्थानीय निवासियों के साथ हनुमान जी की पूजा अर्चना करते हुए ओपी चौधरी के दीर्घायु होने को कामना की। वही चक्रधर गौशाला में गायों की पूजा अर्चना करते हुए सनातन धर्म का सम्मान किया. वहीं भाजपा महिला मोर्चा ने जिलाध्यक्ष मधुलता पटेल के नेतृत्व में बूढ़ी माई मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ किया और खिचड़ी, केला, शरबत का प्रसाद बांटा. बाद में पूरी टीम कार्यालय पहुंचकर मंत्री को बधाई दी. महिला मोर्चा ने बंजारी मंदिर में भी जन्मदिन को लेकर विशेष पाठ किया.
गौसेवा कर गायों को खिलाई पूड़ी और हरी सब्जियां

इसके पश्चात वे रायगढ़ स्थित चक्रधर गौशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गौसेवा करते हुए गायों को पूड़ी एवं हरी सब्जियां खिलाईं। इस दौरान उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा गौसंरक्षण और पशुधन संवर्धन के महत्व पर चर्चा की। जिलेभर के वरिष्ठ नागरिकों, प्रबुद्धजनों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक संगठनों, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों, कर्मचारी संघों, व्यापारी संगठनों, अधिवक्ता संघ, युवा संगठनों, शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों, मंदिर एवं तीर्थ समितियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने प्रत्यक्ष भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
दिनभर चलता रहा जनमुलाकात का सिलसिला
वित्त मंत्री श्री चौधरी के कार्यालय में भी दिनभर जनमुलाकात का क्रम जारी रहा। विभिन्न समाजों और संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने सौजन्य भेंट कर पुष्पगुच्छ एवं शुभकामना संदेश भेंट किए। इस दौरान जिले के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और भविष्य की विकास संभावनाओं को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई। आगंतुकों ने रायगढ़ में विगत वर्षों में हुए विकास कार्यों की सराहना करते हुए जिले की निरंतर प्रगति के लिए शुभकामनाएं दीं।
सोशल मीडिया पर भी शुभकामनाओं की रही धूम
जन्मदिन के अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर भी शुभकामनाओं की भरमार देखने को मिली। समर्थकों, युवाओं और शुभचिंतकों ने फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम सहित विभिन्न डिजिटल माध्यमों पर बधाई संदेश साझा किए। वहीं प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया के माध्यम से भी अनेक संस्थाओं एवं व्यक्तियों ने अपने संदेश प्रेषित कर शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
महापल्ली हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना
जन्मदिन की शुरुआत वित्त मंत्री श्री चौधरी ने महापल्ली स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर की। उन्होंने भगवान हनुमान के समक्ष प्रदेश और रायगढ़ जिले की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं निरंतर विकास की कामना की। मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएं कीं।
जनसेवा के प्रति आपका समर्पण अनुकरणीय : रमन सिंह
प्रशासनिक सेवा अधिकारी से लेकर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री तक का प्रेरणादायी सफर तय करने वाले रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी जी को जन्मदिन की बधाई देते हुए पूर्व मुख्यमत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा आपकी कार्यकुशलता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण प्रदेश के विकास को नई दिशा प्रदान कर रहा है। माँ दंतेश्वरी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना करता हूँ।
‘ट्रिपल इंजन की रफ्तार और तेज होगी’
कार्यक्रमों में मौजूद नागरिकों ने संकल्प लिया कि विकास की ट्रिपल इंजन की ट्रेन को और तेज दौड़ाने के लिए हम ओपी चौधरी के साथ हर कदम पर खड़े हैं. देर रात तक निवास पर समर्थकों की भीड़ लगी रही।पूरे शहर में जश्न का माहौल रहा.
राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से कर रहे जनसेवा : सीएम साय

छत्तीसगढ़ के ऊर्जावान कैबिनेट मंत्री एवं रायगढ़ के लोकप्रिय विधायक ओ.पी. चौधरी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सूबे के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा मां चंद्रहासिनी से आपके स्वस्थ, सुखमय एवं यशस्वी जीवन की कामना करता हूँ। आप राष्ट्र सर्वोपरि की भावना के साथ जनसेवा एवं प्रदेश के विकास हेतु इसी समर्पण, ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ निरंतर आगे बढ़ते रहें, यही मंगलकामना है।
सर्व गुजराती समाज ने पहाड़ मंदिर में मुर्ति स्थापना हेतु दिए 51 हजार 1 रूपए
जनप्रिय विधायक व प्रदेश के यशस्वी वित्तमंत्री ओ पी चौधरी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर पहाड़ मंदिर में हनुमान जी की मुर्ती स्थापना हेतु सर्व गुजराती समाज की ओर से अध्यक्ष मुकेश जैन व साथियों ने उन्हें 51001 रुपये का चेक भेंट किया। इस अवसर पर मुकेश जैन व पूर्व पार्षद दिवेश सोलंकी सहित तनु बेन चावड़ा, नूतन बेन चावड़ा, शांतिलाल खोडियार, अजीत मेहता, कमलेश जैन, गुणवंत चावड़ा, श्वेताम्बर जैन समाज के अध्यक्ष नितेश शाह, भरत सांवरिया, मुंजाल चावड़ा, रजत जैन, ओमप्रकाश राठौर, रवि सांवरिया, चाहत टांक, जीत जैन तथा समान के अनेक लोगों ने सामूहिक रूप से ओ पी चौधरी जी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और सर्व गुजराती समाज के भवन निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने के लिये उन्हें धन्यवाद दिया।
अभिभूत होकर जनमानस का ओपी ने जताया आभार

दिनभर उमड़े लोगों के स्नेह और उत्साह ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति जिलेवासियों के विश्वास और आत्मीय जुड़ाव को भी प्रतिबिंबित किया। नागरिकों ने उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना करते हुए रायगढ़ एवं प्रदेश के निरंतर विकास के लिए शुभेच्छाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने सभी नागरिकों, वरिष्ठजनों, समाज प्रमुखों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता का प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है तथा वे रायगढ़ सहित पूरे प्रदेश के विकास, सुशासन और जनकल्याण के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।




