NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एक महिला गंभीर, 10 से ज्यादा यात्री घायल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > एक महिला गंभीर, 10 से ज्यादा यात्री घायल
रायगढ़

एक महिला गंभीर, 10 से ज्यादा यात्री घायल

अनियंत्रित होकर पलटी जय बाला बस

lochan Gupta
Last updated: July 4, 2026 12:07 am
By lochan Gupta July 4, 2026
Share
2 Min Read

जशपुर। कुनकुरी थाना क्षेत्र के टांगरपानी में शुक्रवार तडक़े एक बड़ा सडक़ हादसा हो गया। रामगढ़ (झारखंड) से कोरबा जा रही ‘जय बाला’ ट्रैवल्स की यात्री बस सुबह करीब 3.30 बजे अनियंत्रित होकर डायवर्शन में पलट गई। बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस अचानक अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे बने डायवर्शन में पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। हादसे की सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में 10 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए कुनकुरी अस्पताल भेजा गया। घायलों में जशपुर निवासी शोभंती भगत (50) और उनकी बेटी रीमा भगत (23) भी शामिल हैं। एक महिला यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए होली क्रॉस अस्पताल, कुनकुरी में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति को लेकर अंतिम पुष्टि डॉक्टरों की रिपोर्ट के बाद होगी।
हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। बाद में पुलिस ने बस को हटाकर यातायात सामान्य कराया। जानकारी के अनुसार, बस रामगढ़ (झारखंड) से कोरबा जा रही थी।
हादसा किन कारणों से हुआ, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस सडक़ की स्थिति, डायवर्शन और चालक की भूमिका समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक वजह सामने आएगी।

You Might Also Like

आपसी सौहार्द, शांति एवं अनुशासन के साथ मनेगा मोहर्रम पर्व

छात्रों में तनाव प्रबंधन हेतु पालक शिक्षक सम्मेलन का हुआ वृहद आयोजन

साहू समाज ने कराया आदर्श विवाह, सादगी और सामाजिक एकता का दिया मजबूत संदेश

बिजली गुल की समस्या नहीं हुई दुरुस्त तो होगा आंदोलन : आशीष ताम्रकार

प्रकृति के साथ जुडक़र रहने में सभी की भलाई : सुनील रामदास

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 150 आदिवासी बालिकाओं को मिलेगा उन्नत आईटी एवं सॉफ्टवेयर प्रशिक्षण
Next Article महापौर व सभापति ने नवनियुक्त एल्डरमैनों का किया स्वागत

खबरें और भी है....

सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत- सीएम साय
डीएमएफ मद से 35.77 करोड़ के होंगे 13 विकास कार्य
तमनार हिंसा का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
कलेक्टर-एसएसपी ने जिला जेल का किया निरीक्षण
महापौर व सभापति ने नवनियुक्त एल्डरमैनों का किया स्वागत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?