खरसिया। धर्मनगरी खरसिया की धन्य धरा पर विशाल एवं भव्य श्री राधाकृष्ण मंदिर का निर्माण किया गया है, प्राण प्रतिष्ठा समारोह 16 जुलाई 2025 को निश्चित हुआ है। इसी तारतम्य में आज खरसिया के छाया विधायक महेश साहू की अगुवाई में मंदिर के ट्रस्टीगण एवं संरक्षक दिलेश्वर राठौर, डोरी लाल राठौर, सुधीर महंत, सचिव खिलावन राठौर, सह सचिव राजेश्वर राठौर अन्य राजू जय प्रकाश राठौर, श्यामू राठौर, मुरारी राठौर, कमलेश साहू किशोर राठौर ने माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर उन्हें प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने का सादर निमंत्रण देते हुए समारोह में आने का निवेदन किया गया, जिस पर माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेवसाय जी ने सहर्ष निमंत्रण स्वीकार करते हुए अपने आने की सहमति प्रदान की। इस संबंध में खरसिया छाया विधायक महेश साहू और मंदिर के ट्रस्टी गणों ने बताया कि राधा कृष्ण मंदिर धर्मादा ट्रस्ट के तत्वाधान में खरसिया नगर में नवनिर्मित भव्य एवं दिव्य राधा कृष्ण मंदिर का लोकार्पण तथा मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह आगामी 16 जुलाई 2026 को अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल में संपन्न होने जा रहा है इस ऐतिहासिक और गौरवशाली धार्मिक उत्सव में छत्तीसगढ़ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय जी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे द्य
राधा कृष्ण धर्मादा ट्रस्ट के पदाधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार नगर के सुख समृद्धि और सनातन संस्कृति संवर्धन के उद्देश्य से इस मंदिर का निर्माण कराया गया है। 16 जुलाई को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में वैदिक मंत्रोच्चार विधि विधान और महायज्ञ के साथ भगवान राधा कृष्ण की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी। इसके पश्चात यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के कर कमलों द्वारा मंदिर का लोकार्पण संपन्न होगा। अंचल में भारी उत्साह जुटेंगे हजारों श्रद्धालु भक्तगण खरसिया अंचल में इस नवनिर्मित भव्य एवं विशाल मंदिर और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के आगमन को लेकर श्रद्धालु भक्तों तथा स्थानीय नागरिकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है द्य ट्रस्ट द्वारा आयोजन को भव्य रूप देने के लिए तैयारियां युद्ध स्तर शुरू कर दी गई है समारोह में प्रदेश के कई वरिष्ठ राजनेता, प्रतिष्ठित साधु संत और सामाजिक संगठन भी गवाह बनेंगेद्य राधा कृष्ण धर्मादा ट्रस्ट ने खरसिया सहित पूरे रायगढ़ जिले और आसपास के अंचल के समस्त धर्म प्रेमी भाई बहनों माताओं और श्रद्धालु भक्तों से अपील किया है कि वे 16 जुलाई 2026 को आयोजित इस महा उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर भगवान राधा कृष्ण का आशीर्वाद ग्रहण करें और इस पावन पुनीत कार्य के साक्षी बने।
खरसिया में आस्था का संगम राधा कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह मुख्य अतिथि होंगे मुख्यमंत्री साय
राधा कृष्ण धर्मादा ट्रस्ट ने दिया आमंत्रण सहर्ष स्वीकार कर आने का दिया आश्वासन



