NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: तेज गर्मी में भी हितग्राहियों को मिल रहा सुशासन तिहार शिविर का लाभ, शिविर में मिले 136 आवेदन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > तेज गर्मी में भी हितग्राहियों को मिल रहा सुशासन तिहार शिविर का लाभ, शिविर में मिले 136 आवेदन
रायगढ़

तेज गर्मी में भी हितग्राहियों को मिल रहा सुशासन तिहार शिविर का लाभ, शिविर में मिले 136 आवेदन

lochan Gupta
Last updated: May 31, 2026 1:10 am
By lochan Gupta May 31, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 43, 44 एवं 45 के नागरिकों के लिए पतरापाली आसा द होप सामुदायिक भवन परिसर में सुशासन तिहार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नागरिकों की समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों से संबंधित कुल 136 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण के लिए संबंधित विभागों द्वारा कार्रवाई प्रारंभ की गई।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर नागरिकों को योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ आवेदन प्राप्त कर त्वरित निराकरण की दिशा में कार्य किया गया। इसी क्रम में चार हितग्राहियों द्वारा राशन कार्ड में नाम जोडऩे के आवेदन प्रस्तुत किए गए, जिनका तत्काल निराकरण करते हुए नाम जोडक़र नया राशन कार्ड प्रदान किया गया।
इस अवसर पर महापौर जीवनधन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू, एमआईसी सदस्य मुक्तिनाथ बाबूआ सहित पार्षद विष्णुचरण पटेल, राजकमल पटेल एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
महापौर श्री जीवनधन चौहान ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि विभागीय स्टॉलों के माध्यम से नागरिकों को मौके पर ही जानकारी और आवश्यक सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।
सभापति श्री डिग्रीलाल साहू ने कहा कि शिविरों के माध्यम से नागरिकों को बिना अनावश्यक भटकाव के अपनी समस्याओं के समाधान का अवसर मिल रहा है और विभिन्न योजनाओं का लाभ भी सीधे मिल रहा है।
आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने सभी विभाग प्रमुख अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं गुणवत्तायुक्त निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी आवेदन निर्धारित समयसीमा में ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किए जाएं तथा आवेदनों की प्रगति और निराकरण की स्थिति से संबंधित हितग्राहियों को नियमित रूप से अवगत कराया जाए।
आयुक्त श्री क्षत्रिय ने निर्देशित किया कि विभागीय अधिकारी अधिक से अधिक हितग्राहियों तक पहुंचकर उन्हें शासन की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सक्रिय प्रयास करें। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य केवल आवेदन प्राप्त करना नहीं, बल्कि समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित कर नागरिकों तक योजनाओं का वास्तविक लाभ पहुंचाना है। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों पर पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराईं तथा योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। शिविर में उपायुक्त सुतीक्षण यादव, कार्यपालन अभियंता अमरेश लोहिया, प्रभारी कार्यालय अधीक्षण अनिल वाजपेई एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

शहर में नशे का बढ़ता जाल, बर्बाद हो रही नाबालिगों की जिंदगी

टाटा सूमों में आये तीन शख्स, एक-एक कर 3 गाय ले भागे

जेपीएल तमनार द्वारा पशुपालन परियोजना का शुभारंभ

स्व. अटल बिहारी भारतीय राजनीति के पुरोधा : संजय अग्रवाल

किशोरी से दुराचार : आरोपी को 20 साल की कैद

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article खरसिया में आस्था का संगम राधा कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह मुख्य अतिथि होंगे मुख्यमंत्री साय
Next Article श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश : सीएम साय

खबरें और भी है....

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष : गौरव मार्तंड उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी : सीएम साय
स्कूल खुलने से पहले सभी तैयारियां करें सुनिश्चित
खरसिया में खाद माफिया पर कसेगा शिकंजा!
98 नग प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार
लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष : गौरव मार्तंड उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी : सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?