NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मटन मार्केट व्यवस्था को लेकर महापौर ने ली बैठक
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > मटन मार्केट व्यवस्था को लेकर महापौर ने ली बैठक
रायगढ़

मटन मार्केट व्यवस्था को लेकर महापौर ने ली बैठक

प्रस्तावित स्थलों का किया गया निरीक्षण

lochan Gupta
Last updated: May 31, 2026 1:07 am
By lochan Gupta May 31, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। नगर निगम महापौर कक्ष में मटन मार्केट की व्यवस्था एवं उससे जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर महापौर जीवर्धन चौहान की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मटन मार्केट के संचालन, व्यवस्थाओं और आमजन की सुविधा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव रखे। सभी पक्षों की बातों को गंभीरता से सुना गया तथा बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। महापौर ने कहा कि मटन मार्केट के लिए ऐसा समाधान निकाला जाएगा जिससे व्यापारियों और आम नागरिकों दोनों के हित सुरक्षित रह सकें।बैठक के उपरांत मटन मार्केट के लिए उपयुक्त स्थल के चयन हेतु गठित समिति के साथ प्रस्तावित स्थानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्थल पर उपलब्ध सुविधाओं, यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षा एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विस्तृत जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि नगर निगम जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी पक्षों के सुझावों के आधार पर निर्णय लेगा, ताकि शहर में व्यवस्थित एवं बेहतर मटन मार्केट की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।इस अवसर पर सभापति डिग्रीलाल साहू, नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय, नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया, एमआईसी सदस्य अमित शर्मा, पूनम सोलंकी, सुरेश गोयल, पार्षद आशीष ताम्रकार, मुक्तिनाथ बबुआ,रेखा देवी सहित समिति के सदस्य एवं निगम अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

कोल्ता समाज के प्रतिनिधियों ने की सीएम साय से मुलाकात

कॉम्प्लेक्स पूरा बना ही नहीं, हो गया आवंटन

एनटीपीसी लारा ने महलोई स्कूल में छात्रों को बांटे रेनकोट

हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होकर गर्व के साथ फहराएं तिरंगा : नवीन जिंदल

किसानों को बैंकर्स बोनस राशि का तत्परता से भुगतान करें-मुख्यमंत्री

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article महापौर ने किया 10 लाख की सीसी रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
Next Article महापौर ने किया नालों का औचक निरीक्षण

खबरें और भी है....

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष : गौरव मार्तंड उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी : सीएम साय
स्कूल खुलने से पहले सभी तैयारियां करें सुनिश्चित
खरसिया में खाद माफिया पर कसेगा शिकंजा!
98 नग प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार
लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष : गौरव मार्तंड उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी : सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?