NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 15 मिनट की आंधी से 15 लाख का फटका
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 15 मिनट की आंधी से 15 लाख का फटका
रायगढ़

15 मिनट की आंधी से 15 लाख का फटका

शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में 60 से अधिक पोल क्षतिग्रस्त, शनिवार से फिर आंधी बारिश की संभावना, तापमान में आएगी गिरावट

lochan Gupta
Last updated: May 30, 2026 12:04 am
By lochan Gupta May 30, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। गुरुवार को आई आंधी बारिश ने जिले में जमकर तबाही मचाई। इससे कहीं पेड़ गिरे तो कहीं बिजली पोल टूट गए, जिससे बिजली विभाग को करीब 15 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं दूसरे दिन भी कई गांव में बिजली व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी थी। जिससे इस भीषण गर्मी में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी का आगमन जारी है, जिसके चलते आगामी दिनों में जिले के कई क्षेत्रों में मौसम संबंधी गतिविधियां देखने को मिलेंगी। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, एक द्रोणिका मध्य पाकिस्तान से अंदरुनी ओडिशा तक विस्तारित है। यह द्रोणिका राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर छत्तीसगढ़ से होते हुए 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैली हुई है, जो प्रदेश के मौसम पर सीधा असर डालेगी। इसके साथ ही, एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी और दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर 1.5 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय है।
एक पश्चिमी विक्षोभ भी 75 डिग्री पूर्व में स्थित है, जो इन मौसमी प्रणालियों को और अधिक प्रभावी बना रहा है। इन मौसमी प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से शनिवार को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। विभाग ने यह भी बताया है कि प्रदेश के सभी संभागों में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने के आसार हैं।

अधिकतम तापमान में आएगी गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार जिले में लगातार नमी के आगमन के कारण धूप-बादल का दौर जारी है। जिसके चलते अब अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है, लेकिन उमस के चलते समस्या बनी रहने की संभावना है। ऐसे में इस बदलते मौसम के स्वरूप को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। विशेषकर अंधड़ व बारिश आने से पहले सुरक्षित स्थान पर जाना चाहिए, नहीं तो अनहोनी हो सकती है।

अभी भी चल रहा काम

ईई आरके राव ने बताया कि तेज आंधी के कारण बटालियन क्षेत्र, रामभांठा, इंदिरा नगर समेत कई जगह बिजली के खंभे टूट गए, जिससे बिजली सप्लाई बाधित हो गई। उन्होंने कहा कि कर्मचारी व्यवस्था सुधारने में लगे हुए हैं और उम्मीद है कि शाम तक बिजली बहाल कर दी जाएगी।

15 मिनट के आंधी से लाखों का नुकसान

गुरुवार शाम को 15 मिनट की आंधी ने जिले में जमकर तबाही मचाई। इससे शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 50 से 60 बिजली पोल टूट गए तो वहीं दर्जनों की संख्या में पेड़ भी धराशायी हो गए। इसके चलते शहर में जहां देर रात तक बिजली व्यवस्था बहाल हो सकी थी तो वहीं लोईंग व बनोरा क्षेत्र में 24 घंटे बाद भी ब्लैक आउट की स्थिति बनी हुई है। इस संबंध में विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस आंधी के चलते रायगढ़ शहर में ही करीब 25 बिजली खंभे टूटे थे, जिसे रात में ही दुरुस्त कर दिया गया है। वहीं लोईग व बनोरा क्षेत्र में करीब 35 खंभे टूटे हैं। जिसका शुक्रवार सुबह से ही सुधार कार्य चल रहा है। हालांकि देर शाम तक काफी हद तक सुधार हो गया था, लेकिन एक-दो गांव अभी भी अधूरा बचा है, जिसका सुधार कार्य शनिवार को किया जाएगा। ऐसे में इस पहली आंधी में बिजली विभाग को करीब 15 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

You Might Also Like

जेसीआई रायगढ़ सिटी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

माता को चुनरी ओढ़ाकर लगाए श्रद्धा का महाभोग

शहर में ट्रैफिक समस्या को लेकर उठने लगी चौड़ीकरण की आवाज

आज से निकायों के प्लेसमेंट कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल

हाइवे पर बरातियों से मारपीट : चार गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article हीराकुंड एक्सप्रेस मेें हो रही थी गांजा की तस्करी
Next Article घर में पाले हुए 14 कबूतरों की चोरी

खबरें और भी है....

हाईकमान ने कभी इस्तीफा नहीं मांगा-भूपेश बघेल
पत्नी बोली- बेटे से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगवाता था
60 हजार रुपए रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार
घर में पाले हुए 14 कबूतरों की चोरी
15 मिनट की आंधी से 15 लाख का फटका

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
हाईकमान ने कभी इस्तीफा नहीं मांगा-भूपेश बघेल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?