NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: किसानों व हितग्राहियों को ऋण के लिए भटकना नहीं पड़े-कलेक्टर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > किसानों व हितग्राहियों को ऋण के लिए भटकना नहीं पड़े-कलेक्टर
रायगढ़

किसानों व हितग्राहियों को ऋण के लिए भटकना नहीं पड़े-कलेक्टर

पीएम सूर्य घर योजना व केसीसी प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

lochan Gupta
Last updated: May 14, 2026 12:08 am
By lochan Gupta May 14, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में किसानों, उद्यमियों और आम हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर और सरलता से उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन द्वारा सर्वोच्च प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय सलाहकार समिति (डीएलसीसी) की बैठक में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित ऋण प्रकरणों एवं वित्तीय योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने उद्यानिकी, पशुधन विकास, कृषि, मत्स्यपालन, उद्योग एवं अन्य विभागों द्वारा बैंकों को प्रेषित प्रकरणों की बैंकवार जानकारी ली। उन्होंने अधिक लंबित प्रकरणों वाले बैकों के प्रति गहरी नाराजगी जाहिर की और संबंधित बैंकर्स को पात्र हितग्राहियों के प्रकरणों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि किसी भी हितग्राही को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एवं किसान क्रेडिट कार्ड से जुड़े लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए बैंकर्स को निर्देशित करते हुए कि सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाए। किसान और हितग्राही बड़ी उम्मीद के साथ विभाग के माध्यम से बैंकों में आवेदन करते हैं। उनके आवेदनों पर संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्रवाई सुनिश्चित हो। उन्होंने सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को सरल एवं त्वरित ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक में विभागों द्वारा बैंकों को भेजे गए किसान क्रेडिट कार्ड प्रकरणों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को अधिक से अधिक पात्र किसानों के प्रकरण समय पर भेजने तथा बैंकर्स के साथ सतत समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे को नियमित बैठक आयोजित कर प्रकरणों की समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे लंबित प्रकरणों के निराकरण में तेजी आएगी और हितग्राहियों को समय पर आर्थिक सहायता मिल सकेगी। बैठक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अग्रणी जिला प्रबंधक श्री कमल किशोर सिंह ने बताया कि बैठक का उद्देश्य विभिन्न वित्तीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, बैंक एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा हितग्राहियों को योजनाओं का त्वरित लाभ सुनिश्चित करना है। बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक रायपुर के अग्रणी जिला अधिकारी श्री नवीन तिवारी, जिले के विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को होगा विस्तार

डॉ. आर. एल. हॉस्पिटल में 5 को लिगामेंट विशेषज्ञ डॉ. सुमन नाग रहेंगे उपलब्ध

शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

तस्वीर और तकदीर बदलने वाला बजट-विजय अग्रवाल

सुशासन तिहार के पहले ही शिविर में प्राप्त हुए 63 आवेदन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अवैध लकड़ी से भरा ट्रक जब्त, वाहन छोडक़र भागा ड्राइवर
Next Article जनविश्वास व त्वरित समाधान का प्रभावी अभियान बना सुशासन तिहार

खबरें और भी है....

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 21 घायल, 3 गंभीर अंबिकापुर रेफर, अनियंत्रित होने से हुआ हादसा
आम के कैरेट में छिपाकर गांजा की तस्करी, एक करोड़ साढ़े तीन लाख का गांजा व 10 लाख की पिकअप जब्त
नाबालिग से रेप, आरोपी को 20 साल की कैद, शादी का झांसा देकर ले गया था पुरी, 5 दिनों तक किया दुष्कर्म
तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 1 की मौत, 4 घायल
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के सबसे बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 21 घायल, 3 गंभीर अंबिकापुर रेफर, अनियंत्रित होने से हुआ हादसा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?