NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: डोर-टू-डोर जनगणना कल से शुरू, हर घर की होगी गिनती
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > डोर-टू-डोर जनगणना कल से शुरू, हर घर की होगी गिनती
रायगढ़

डोर-टू-डोर जनगणना कल से शुरू, हर घर की होगी गिनती

lochan Gupta
Last updated: May 1, 2026 12:09 am
By lochan Gupta May 1, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। एक मई से प्रारंभ होने वाले डोर-टू-डोर जनगणना कार्य को लेकर नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने सहायक कर निरीक्षकों एवं डोर-टू-डोर नंबरिंग कार्य में लगे लगभग 50 सुपरवाइजर्स की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में उन्होंने जनगणना कार्य को सुव्यवस्थित एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आयुक्त श्री क्षत्रिय ने जनगणना ब्लॉक निर्धारण एवं डोर-टू-डोर नंबरिंग के दौरान आ रही तकनीकी समस्याओं की विस्तार से समीक्षा की तथा मौके पर ही उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी-कर्मचारी इसे पूर्ण जिम्मेदारी एवं गंभीरता के साथ संपन्न करेंगे।
बैठक के दौरान आयुक्त ने सभी सुपरवाइजर्स एवं संबंधित कर्मचारियों को घर-घर जाकर सटीक एवं अद्यतन जानकारी एकत्रित करने के निर्देश दिए, ताकि जनगणना के आंकड़े विश्वसनीय एवं उपयोगी बन सकें।
उन्होंने कहा कि यह कार्य शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन का आधार होता है, इसलिए इसकी गुणवत्ता बनाए रखना सभी के लिए अत्यंत आवश्यक है। आयुक्त श्री क्षत्रिय ने कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से कार्य पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया।
आयुक्त श्री क्षत्रिय ने बताया कि निगम प्रशासन द्वारा जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं तथा संबंधित अधिकारियों को सतत मॉनिटरिंग के साथ डेली रिपोर्ट के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने शहर के नागरिकों से जनगणना 2026-27 में सक्रिय भागीदारी निभाने के साथ जनगणना कर्मियों को सही एवं पूर्ण जानकारी प्रदान कर इस राष्ट्रीय कार्य को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है।

You Might Also Like

जेसीआई ने दिव्यांग बच्चों को दिखाया जादूगर का शो

मारपीट के फरार आरोपी गिरफ्तार

२८ व २९ को दादीजी का मंगसीर उत्सव

माहे रमज़ान के मुबारक मौके पर हाफिजे कुरान का इस्तकबाल कार्यक्रम

सारंगढ़ की बेटी बनी औरों के लिये मिसाल, बेटे की तरह किया पिता का पिंडदान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अंधड़ व बारिश ने भीषण गर्मी से दिलाई राहत
Next Article बेकाबू बाइक ने राहगीर को ठोका, \बाइक चालक और राहगीर युवक की मौत

खबरें और भी है....

जम्मू पहली बार पैसेंजर ट्रेन के माध्यम से सीधे कश्मीर से जुड़ा
1893 में शिकागो से गूंजी आवाज 2026 में सिएटल तक पहुंची : स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापना पर विधायक वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने व्यक्त किया विचार
33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल पर विशेष सत्र में हंगामा
आज से शुरू होगा सुशासन तिहार 2026, 10 जून तक प्रदेश भर में चलेगा अभियान
4 मई को आएंगे रियल रिजल्ट, भाजपा की लहर नहीं दिखेगी सुनामी -वित्तमंत्री ओपी चौधरी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जम्मू पहली बार पैसेंजर ट्रेन के माध्यम से सीधे कश्मीर से जुड़ा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?