रायगढ़। बीती रात एक युवक अपने दोस्त के साथ सडक़ में टहल रहा था, इस दौरान एक बाइक चालक ने तेज गति से चलाते हुए आया और पैदल चल रहे ग्रामीण को ठोकर मारते हुए सडक़ में गिर गया, जिससे गंभीर चोट लगने से बाइक चालक की मौत हो गई, वहीं राहगीर की उपचार के दौरान मौत हुई है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार धौराभाठा-बरपाली निवासी राजेंद्र मांझी अपने दोस्त रामचरण अगरिया के साथ बुधवार रात को शादी में शामिल होने बाइक से जा रहा था। इस दौरान रात करीब 9.30 बजे लैलूंगा के राजपुर के पास मुख्य मार्ग पर पहुंचा था, तभी राजपुर निवासी मनोज टोप्पो पिता कुंवर साय टोप्पो (34 वर्ष) अपने दोस्त के साथ मेन रोड पर टहल रहा था। तभी राजेंद्र मांझी जैसे ही मनोज टोप्पो के पास पहुंचा तो सामने से एक ट्रक आ रही थी, जिससे बचने के लिए उसने सडक़ किनारे पैदल चल रहे मनोज टोप्पो को पीछे से जोरदार ठोकर मार दिया, इससे दोनों सडक़ में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मनोज टोप्पो व राजेंद्र मांझी को लैलूंगा अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही राजेंद्र माझी को मृत घोषित कर दिया। वहीं मनोज टोप्पो की स्थिति गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरेां ने रायगढ़ रेफर कर दिया, इससे परिजनों ने रात करीब दो बजे के आसपास मनोज को मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान गुरुवार को सुबह करीब चार बजे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस ने शून्य में मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनेां को सौंप दिया है।
लैलूंगा पुलिस ने दर्ज किया अपराध
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को मृतक राजेंद्र माझी का बड़ा भाई राजकुमार मांझी लैलूंगा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गा्रम राजपुर आदर्श स्कूल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक से बचने के लिए जब बाइक को साइड किया तो पैदल चल रहे मनोज टोप्पो सामने आ गया, जिससे बाइक टकराने से राजेंद्र मांझी की मौत हुई है। ऐसे में पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। वहीं बताया जा रहा है कि अब मनोज टोप्पो के मौत के बाद डायरी भेजा जा रहा है, इससे अब दोनों मामले की जांच एक साथ शुरू होगी।



