NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कुलपति प्रो. विनय चौहान ने ली एनएसएसन कार्यक्रम अधिकारियों की आनलाईन बैठक
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > कुलपति प्रो. विनय चौहान ने ली एनएसएसन कार्यक्रम अधिकारियों की आनलाईन बैठक
रायगढ़

कुलपति प्रो. विनय चौहान ने ली एनएसएसन कार्यक्रम अधिकारियों की आनलाईन बैठक

पांडुलिपि सर्वेक्षण में राष्ट्रीय सेवा योजना की हो विशेष भूमिका

lochan Gupta
Last updated: April 28, 2026 11:52 pm
By lochan Gupta April 28, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। आज मंगलवार को शहीद नंदकुमार पटेल विश्व विद्यालय रायगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारियों की आनलाईन बैठक कुलपति प्रोफेसर विनय चौहान की अध्यक्षता में की गई। विदित हो कि संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की देशव्यापी सर्वेक्षण कार्यक्रम ज्ञान भारतम एवं राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण के संबंध में दिनांक 22.04.26 को प्रदेश के मुख्य सचिव द्वारा ली गई बैठक और उनसे प्राप्त निर्देश के साथ-साथ सचिव उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा प्राप्त निर्देश पर कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना की उक्त ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई जिसमें विश्वविद्यालय अंतर्गत आने वाले रायगढ़ जांजगीर-चंपा शक्ति एवं सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला संगठक एवं इन चारों जिलों से रा.से.यो. कार्यक्रम अधिकारी सहभागी रहे। इस मिटिंग में सक्रिय और उत्साही स्वयंसेवकों को भी जोड़ा गया था।
ऑनलाइन मीटिंग के शुभारंभ अवसर पर शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजा कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रविंद्र कौर चौबे द्वारा मीटिंग के उद्देश्य एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी व स्वयं सेवकों से अपेक्षाओं की जानकारी दी गई पांडुलिपि सर्वेक्षण संरक्षण संवर्धन में भारत सरकार के निर्देशानुसार एनएसएस को अपनी दायित्व निर्वहन का आग्रह भी किया गया।
ऑनलाइन मीटिंग में नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विनय चौहान ने बताया कि भारत विश्व गुरु रहा है और ज्ञान भारतम के लिए हम सब की भूमिका सक्रिय रूप में होनी चाहिए उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक जिला संगठक अपने-अपने जिले में सघन अभियान चलाकर पांडुलिपि एवं पुरातात्विक सामग्रियों के सर्वेक्षण में भूमिका निभाते हुए प्राप्त पांडुलिपि एवं सामग्री एकत्रित कर उसे निर्धारित बेबसाईट में अपलोड करें। बेहतर काम करने वालों को प्रोत्साहन एवं पुरस्कार देने की भी बातें कुलपति चौहान द्वारा कही गई।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए रविंद्र कौर चौबे ने जिला संगठक जांजगीर चांपा प्रो.भूपेंद्र कुमार पटेल ; रायगढ़ जिला संगठक भोजराम पटेल ; सक्ती जिला संगठक सोमेश घीतोड़े एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला संगठक लोकेश्वर प्रसाद पटेल को भी अपना मंतव्य एवं सुझाव हेतु आमंत्रित किया। प्रो. भूपेंद्र पटेल ने कहा कि शहीद नंदकुमार विश्वविद्यालय क्षेत्र अंतर्गत आने वाले चारों जिले पांडुलिपि और साहित्यिक रचना के दृष्टि से संपन्न क्षेत्र है और यहां पं.लोचन प्रसाद पाण्डेय, पद्मश्री मुकुंडधार पाण्डेय जैसे प्रतिष्ठित पुरातत्वविद साहित्यकारों का योगदान रहा है। रायगढ़ जिला संगठक भोजराम पटेल ने कहा कि कुलपति माननीय विनय चौहान जी के संरक्षण एवं मार्गदर्शन तथा विश्वविद्यालय रासेयो कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रविन्द्र कौर चौबे के मार्गदर्शन में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने हेतु मंतव्य व्यक्त किया गया।इसी प्रकार सक्ती एवं सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के जिला संगठको द्वारा अपने-अपने जिले में किए गए कार्यों की प्रगति पर जानकारी दी गई। वहीं वरिष्ठ स्वयं सेवक सुशांत पटनायक ने पांडुलिपी अनुसंधान के संदर्भ में अपना अनुभव साझा करते हुए इस कार्य के योगदान देने की बात कही। ऑनलाइन मीटिंग में शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के 75 से अधिक कार्यक्रम अधिकारी एवं वरिष्ठ स्वयंसेवक शामिल हुए।विश्वविद्यालय द्वारा पुरातत्व सामग्री एवं पांडुलिपि खोज व संरक्षण को एक जन अभियान के रूप में गति देते हुए अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लेकर बैठक को विराम दिया गया। भविष्य में अतिशीघ्र बैठक कर चर्चा परिचर्चा के माध्यम कार्य योजना बनाकर भारत सरकार के मंशानुरूप इस कार्यक्रम को गति देने का भी निर्णय लिया गया।

You Might Also Like

कांग्रेस का भाजपा से एक ज्वलंत सवाल ‘आखिर फाइल पढ़ेगा कौन’ – अनिल शुक्ला

बेजा कब्जा के 6 दुकानों को प्रशासन ने हटवाया कब्जा

नए साल पर रायगढ़ में पुलिस का पहरा सख्त

संकुल केन्द्र तारापुर में शाला प्रवेशोत्सव पर नई पहल

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का पत्थलगांव में रोड शो आज

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article खरसिया में श्री श्री संस्कार केंद्र का आयोजन
Next Article बीएसएफ ने किसानों को दिया आधुनिक खेती का मंत्र

खबरें और भी है....

भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला : ईडी की बड़ी कार्रवाई, 8 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 66.9 लाख कैश
कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, महिला आरक्षण बिल पर सरकार को घेरने की तैयारी
एटीएम से कैश चोरी करने गैस कटर लेकर पहुंचा चोर
साय कैबिनेट की बैठक आज, विशेष सत्र समेत अन्य मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
वर्दी का धौंस दिखाकर आदिवासी की जमीन पर बेजा कब्जा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला : ईडी की बड़ी कार्रवाई, 8 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 66.9 लाख कैश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?