खरसिया। डभरा रोड स्थित श्री श्री संस्कार केंद्र द्वारा 6 से 10 वर्ष के बच्चों के लिए श्री श्री संस्कार केंद्र की प्रशिक्षक विभा अग्रवाल द्वारा विशेष संस्कार कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने खेल-खेल में अनेक महत्वपूर्ण ज्ञानवर्धक गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को मंत्र, श्लोक, प्रेरणादायक कहानियां, रोचक खेल, भारत के आश्चर्यों की जानकारी तथा दादी मां के पारंपरिक नुस्खों से परिचित कराया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने न केवल ज्ञान प्राप्त किया, बल्कि अच्छे संस्कारों को भी आत्मसात किया। ायोजकों ने बताया कि बच्चे कच्ची मिट्टी की तरह होते हैं, जिन्हें जिस रूप में ढाला जाए, वे जीवनभर उसी दिशा में विकसित होते हैं। ऐसे में इस प्रकार के संस्कार केंद्र बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में बच्चों और अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर जोर दिया।



