NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पौने तीन किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पौने तीन किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार
रायगढ़

पौने तीन किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: April 26, 2026 11:36 pm
By lochan Gupta April 26, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना पूंजीपथरा और थाना पुसौर पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए गांजे की अवैध खेप बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है।
पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में 23 अप्रैल को मुखबिर सूचना पर ग्राम तुमीडीह महुआ चौक पठान कॉलोनी के पास पुलिस ने दबिश दी, जहां कुछ व्यक्ति प्20 कार से गांजा लेकर ग्राहकों की तलाश में बैठे थे। थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो आरोपियों खिरोधर यादव निवासी जिला जशपुर और पुरुषोत्तम यादव निवासी ग्राम तुमीडीह को पकड़ा, जबकि एक आरोपी कार क्रमांक ब्ळ13ठभ्5917 लेकर मौके से फरार हो गया। विधिवत तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो थैलों में कुल 2.728 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत 24,500 रुपये है। साथ ही गांजा बिक्री की 5,000 रुपये नगद रकम भी जब्त की गई। कुल 29,500 रुपये की जप्ती कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। फरार आरोपी की पतासाजी और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
औरदा डीपापारा में आरोपी को गांजा बेचने ग्राहक तलाश कर रहा आरोपी गिरफ्तार ‘ऑपरेशन आघात’ अभियान के तहत कल 25 अप्रैल को थाना पुसौर पुलिस ने मुखबिर सूचना पर ग्राम औरदा डीपापारा चौक में कार्रवाई करते हुए आरोपी साधराम सिदार (71 वर्ष) को गांजा बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार करते हुए रंगे हाथ पकड़ा। थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस के निर्देशन में की गई घेराबंदी के दौरान आरोपी के कब्जे से 745 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत 7,450 रुपये है, बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना पुसौर में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
‘ऑपरेशन आघात’ के तहत रायगढ़ पुलिस की यह लगातार कार्रवाई स्पष्ट करती है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर सख्ती से अमल किया जा रहा है और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

You Might Also Like

धरमजयगढ़ पीएम श्री सेजेस के छात्रों का इंटर्नशिप हुआ पूर्ण

16 माह से वेतन से वंचित हैं केआईटी के कर्मचारी

बोलेरो की ठोकर से बाइक चालक की मौत

विश्व दृष्टि दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बाल मंदिर में विविध प्रतियोगिता का आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पुलिस की अनूठी पहल : चौकी के सामने खोला ‘प्याऊ’
Next Article नश्वर संसार से देह तो गई पर शिक्षा दे गई, सुमित टांक का देहदान, एक साल बाद जम्मू राजभवन में परिवार सम्मानित

खबरें और भी है....

शासकीय भूमि में बन रहा था चर्चनुमा भवन
लापता किशोर की टीपाखोल डैम में मिली लाश
बेकाबू कार की टक्कर से ग्रामीण की मौत, सडक़ पार करने के दौरान हुआ हादसा
फावड़े से हमला कर बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट
जॉब दिलाने के बहाने ननद-भाभी से छेड़छाड़, कार बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
शासकीय भूमि में बन रहा था चर्चनुमा भवन

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?