NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 24 टन अवैध कबाड़ से भरा ट्रक पकड़ाया
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 24 टन अवैध कबाड़ से भरा ट्रक पकड़ाया
रायगढ़

24 टन अवैध कबाड़ से भरा ट्रक पकड़ाया

छाल पुलिस ने 53 क्विंटल लोहे का सरिया किया जब्त, करीब 23 लाख की संपत्ति की जप्त

lochan Gupta
Last updated: May 20, 2026 12:16 am
By lochan Gupta May 20, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना जूटमिल और थाना छाल पुलिस द्वारा अवैध कबाड़ कारोबार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए की संदिग्ध सामग्री जप्त की गई है। दोनों की कार्रवाई में 24 टन, 53 किलोग्राम अवैध कबाड़ एवं सरिया को जप्त किया गया है जिसकी कीमत ट्रक वाहन लगभग 23 लाख से अधिक है, पुलिस द्वारा पकडी गई संपत्ति चोरी के होने के संदेह में वैधानिक कार्रवाई की गई है।
कल थाना जूटमिल पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि पटेलपाली सब्जी मंडी के पास मुख्य मार्ग किनारे खड़े ओडिशा पासिंग ट्रक में भारी मात्रा में कबाड़ लोड है। सूचना पर थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ा गया। जांच के दौरान ट्रक में लोहे एवं टीन का भारी मात्रा में कबाड़ लोड पाया गया। मौके पर वाहन चालक प्रमोद कुमार यादव पिता उपेंद्र यादव उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम राहटी थाना हसनपुर जिला समस्तीपुर बिहार, हाल मुकाम लक्ष्मी सागर चौक थाना लक्ष्मी सागर जिला भुवनेश्वर ओडिशा से वाहन एवं कबाड़ से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। चालक द्वारा लिखित में दस्तावेज नहीं होना बताया गया। इसके बाद गवाहों की उपस्थिति में ट्रक में लोड करीब 24 टन कबाड़ (लगभग 8 लाख रुपए) तथा वाहन ट्रक (कीमती-12 लाख रूपये) जिसकी कुल कीमत 20 लाख गई है, को जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया। अनावेदक प्रमोद कुमार यादव के विरुद्ध थाना जूटमिल में धारा 35 (क), (ड) बीएनएसएस एवं 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक लोमश सिंह राजपूत, आरक्षक नरेश रजक एवं परमानंद पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इसी प्रकार कल थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान के नेतृत्व में छाल पुलिस टीम द्वारा ग्राम बेहरामार में भोजराम पटेल के घर के सामने बने शेड में रेड कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि अनावेदक द्वारा अवैध रूप से भारी मात्रा में लोहे का सरिया रखा गया है, जो चोरी की संपत्ति हो सकती है। मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने भोजराम पटेल पिता विद्यानंद पटेल उम्र 38 वर्ष निवासी बेहरामार थाना छाल से पूछताछ कर तलाशी की सहमति प्राप्त की।
तलाशी के दौरान शेड में कामधेनु कंपनी का 8 एमएम का 22 बंडल, 10 एमएम का 21 बंडल तथा 12 एमएम सरिया 12 बंडल सरिया कुल 5300 किलोग्राम सरिया जिसकी कीमत करीब 3 लाख 15 हजार रुपए है, को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। भोजराम पटेल को नोटिस देकर सरिया के बिल एवं वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद चोरी की संपत्ति होने के संदेह पर इस्तगासा धारा 35(1-ब्) बीएनएसएस एवं 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक अशोक देवांगन एवं आरक्षक राजेश राठौर शामिल रहे।

You Might Also Like

प्राथमिक शालाओं में हुआ ‘पढ़ई तिहार’ का आयोजन

जसगायक विजय शर्मा के जसगीतो से चक्रधर समारोह मंच हुआ नवरात्रमय

सामूहिक विवाह ने रचा सौहार्द का इतिहास

बाईपास के बावजूद शहर में दौड़ रहे भारी वाहन

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 15 जोड़ी विवाह सूत्र में बंधे

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शादी पार्टी में घर घुसकर मारपीट, तीन गिरफ्तार
Next Article पुलिस को देख सफारी छोड़ भागे 6 डीजल चोर

खबरें और भी है....

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हुआ संघीय ढांचा- अमित शाह, मिलावटखोरों को जनता के सामने लाने की करें व्यवस्था-केंद्रीय गृहमंत्री
नक्सलवाद पर कांग्रेस ने नहीं दिया सहयोग-सीएम साय
फरार सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा ने किया सरेंडर
पुलिस को देख सफारी छोड़ भागे 6 डीजल चोर
24 टन अवैध कबाड़ से भरा ट्रक पकड़ाया

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हुआ संघीय ढांचा- अमित शाह, मिलावटखोरों को जनता के सामने लाने की करें व्यवस्था-केंद्रीय गृहमंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?