NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अवैध बुलडोजर कार्रवाई पर भडक़ा परलकोट
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > अवैध बुलडोजर कार्रवाई पर भडक़ा परलकोट
छत्तीसगढ़

अवैध बुलडोजर कार्रवाई पर भडक़ा परलकोट

प्रशासन के खिलाफ उभरा तीखा आक्रोश, चार सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन,मांगें पूरी नही हुई तो आंदोलन होग तेज

lochan Gupta
Last updated: April 24, 2026 11:56 pm
By lochan Gupta April 24, 2026
Share
3 Min Read

पखांजुर। परलकोट क्षेत्र के पी.वी. 85 नयापारा में हुई कथित अवैध बुलडोजर कार्रवाई अब बड़े जनआंदोलन का रूप लेती दिख रही है। बंग समाज का गुस्सा सडक़ों पर खुलकर सामने आ गया है। निखिल भारत बंगाली समन्वय छत्तीसगढ़ राज्य कमेटी के नेतृत्व में बुलाए गए बंद का असर पूरे इलाके में व्यापक रूप से देखने को मिला। सुबह से ही पखांजुर, बांदे, छोटेबेटिया और कापसी सहित आसपास के क्षेत्रों में बाजार पूरी तरह बंद रहे। व्यापारिक प्रतिष्ठानों के शटर डाउन रहे और सडक़ों पर हजारों की संख्या में लोग उतरकर प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते नजर आए। पूरे इलाके में एक तरह का जनआक्रोश साफ दिखाई दिया।

17 अप्रैल की कार्रवाई बनी विवाद की जड़

बताया जा रहा है कि 17 अप्रैल को प्रशासन और ग्राम पंचायत की संयुक्त टीम ने बाढ़ प्रभावित 6 परिवारों के मकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के बाद सभी परिवार बेघर हो गए हैं। भीषण गर्मी के बीच छोटे-छोटे बच्चों के साथ खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर इन परिवारों की स्थिति बेहद दयनीय बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना पर्याप्त सूचना, नोटिस और वैकल्पिक व्यवस्था के यह कार्रवाई की गई, जिसे वे अमानवीय और अन्यायपूर्ण करार दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री आवास भी टूटे, बढ़ा आक्रोश

मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब यह सामने आया कि जिन मकानों को तोड़ा गया, उनमें से दो मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने हुए थे। इस खुलासे के बाद लोगों का गुस्सा और भडक़ गया और प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। चार सूत्रीय मांगों के साथ प्रशासन को चेतावनी आंदोलन के दौरान बंग समाज ने एकजुट होकर अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और चार प्रमुख मांगें रखीं जिसमे कथित अवैध और बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई प्रभावित परिवारों को उसी स्थान (खसरा नंबर 113, रकबा 1.5) पर पुन: आवासीय भूमि देकर पुनर्वास सभी पीडि़तों को आर्थिक नुकसान और संपत्ति क्षति का उचित मुआवजा दिया जाए। वर्षों से निवासरत बंगाली व आदिवासी परिवारों को उनकी जमीन का वैध पट्टा प्रदान करना। प्रदर्शन के दौरान बंग समाज के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और उग्र और व्यापक किया जाएगा। फिलहाल परलकोट क्षेत्र में हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं और प्रशासन पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

You Might Also Like

खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत

सांई कम्यूटर ने हड़पी ग्राम सेवक क्वाटर की सरकारी जमीन

अंबिकापुर-बिलासपुर फ्लाइट 19 से होगी शुरू, शेड्यूल जारी

सीएम साय और रमन सिंह ने की प्रदीप मिश्रा से मुलाकात

हाईवा की टक्कर से स्कूल जा रहे दो छात्रों की मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article स्टेशन में चला किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान
Next Article कैंसर पीडि़ता की राशि रोकी, बाबू सस्पेंड

खबरें और भी है....

वर्षो पुरानी मांग पर ओपी चौधरी ने लगाई मुहर
रिटायर्ड अधिकारी से 36.97 लाख की ठगी, राजस्थान से पकड़े गए महिला समेत 5 आरोपी
चोरी की बाइक के सााथ आरोपी गिरफ्तार
सट्टा खाईवाल एजाज खान किया सरेंडर
बड़ी मां की हत्या कर शव को जंगल में फेका

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वर्षो पुरानी मांग पर ओपी चौधरी ने लगाई मुहर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?