NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: वर्षो पुरानी मांग पर ओपी चौधरी ने लगाई मुहर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > वर्षो पुरानी मांग पर ओपी चौधरी ने लगाई मुहर
रायगढ़

वर्षो पुरानी मांग पर ओपी चौधरी ने लगाई मुहर

जनता के जीवन में वास्तविक बदलाव लाना ही सुशासन-वित्तमंत्री, केलो बिहार कालोनी के 103 हितग्राहियों को सौंपा मांग पत्र

lochan Gupta
Last updated: April 25, 2026 12:10 am
By lochan Gupta April 25, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी.चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति में आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सृजन कक्ष में केलो विहार शासकीय कर्मचारी गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित रायगढ़ के पंजीकृत सदस्यों से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन रायगढ़ द्वारा किया गया। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री चौधरी ने समिति के सदस्यों से संवाद करते हुए आवासीय सुविधाओं के विस्तार, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण तथा पात्र हितग्राहियों को शीघ्र लाभान्वित करने के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक पात्र परिवार को आवासीय अधिकार एवं मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध हों।
कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री श्री चौधरी द्वारा पात्र हितग्राहियों को पट्टा वितरण भी किया गया। मौके पर ही समिति के 2400 वर्गफुट श्रेणी में डॉ. धनराज प्रसाद साहू, श्री दुलीचंद देवांगन एवं श्री एस.एच.खोडय़ार को, 1800 वर्गफुट श्रेणी में भवानी शंकर पटनायक को, इसी प्रकार 1500 वर्गफुट श्रेणी में आई.एस. परिहार, केदारनाथ प्रधान एवं श्रीमती बासंती सरकार को, 1200 वर्गफुट श्रेणी में खगेश्वर पटेल एवं मथुरा प्रसाद नामदेव को मांग पत्र जारी किया गया। वहीं 960 वर्गफुट श्रेणी में सूर्यकुमार पांडा, त्रिलोकी नाथ पुजारी, श्रीवत्स पांडा एवं बालकृष्ण डनसेना को पट्टा प्रदान किया गया। जिला प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई कि समिति से संबंधित कुल 103 पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन किया गया है तथा शेष प्रकरणों में भी नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि केलो विहार पट्टा प्रकरण लंबे समय से लंबित और अत्यंत संवेदनशील विषय था। यहां के नागरिकों ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने युवावस्था में अपने सपनों का घर बनाया, प्लॉट लिया, मकान निर्मित किया, लेकिन वर्षों बाद भी उन्हें मालिकाना हक नहीं मिल पाया था। उन्होंने कहा कि आज जब पात्र हितग्राहियों को पट्टा मिला है, तो यह उनके जीवन के सपनों के साकार होने जैसा है। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि जब लोकतंत्र में सरकार और प्रशासन संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हैं, तब लोगों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन आता है। केलो विहार के निवासियों के साथ आज ऐसा ही सकारात्मक कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि अधिकतर हितग्राही सेवानिवृत्त आयु वर्ग के हैं, जिनकी आयु 60 से 70 वर्ष या उससे अधिक है। ऐसे समय में उन्हें उनके अधिकार दिलाना अत्यंत संतोष का विषय है। मंत्री श्री चौधरी ने इस कार्य के लिए जिला प्रशासन की पूरी टीम, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, एसडीएम, नजूल विभाग तथा संबंधित अधिकारियों को बधाई देते हुए केलो विहार के सभी निवासियों को शुभकामनाएं दीं।

You Might Also Like

रोस्टर बनाकर नक्शा बटांकन के काम में लायें तेजी-कलेक्टर

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की ढिलाई और संरक्षण नीति का परिणाम है नशे का कारोबार : अशोक अग्रवाल

स्टेशन के हो रहे कायाकल्प का जायजा लेने पहुंची टीम

कलेक्टर ने किया धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण

मैराथन दौड़ में शामिल होकर आत्म निर्भर भारत की कल्पना को साकार करे-जीवर्धन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रिटायर्ड अधिकारी से 36.97 लाख की ठगी, राजस्थान से पकड़े गए महिला समेत 5 आरोपी

खबरें और भी है....

वर्षो पुरानी मांग पर ओपी चौधरी ने लगाई मुहर
रिटायर्ड अधिकारी से 36.97 लाख की ठगी, राजस्थान से पकड़े गए महिला समेत 5 आरोपी
चोरी की बाइक के सााथ आरोपी गिरफ्तार
सट्टा खाईवाल एजाज खान किया सरेंडर
बड़ी मां की हत्या कर शव को जंगल में फेका

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वर्षो पुरानी मांग पर ओपी चौधरी ने लगाई मुहर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?