NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कैंसर पीडि़ता की राशि रोकी, बाबू सस्पेंड
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > कैंसर पीडि़ता की राशि रोकी, बाबू सस्पेंड
रायपुर

कैंसर पीडि़ता की राशि रोकी, बाबू सस्पेंड

कलेक्टर ने प्राचार्य को शोकॉज नोटिस देने के दिए निर्देश

lochan Gupta
Last updated: April 24, 2026 11:56 pm
By lochan Gupta April 24, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। कैंसर पीडि़त महिला व्याख्याता की चिकित्सा प्रतिपूर्ति राशि रोकने के मामले में कार्रवाई करते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जिम्मेदार बाबू को निलंबित कर दिया। वहीं प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। पीडि़ता की शिकायत पर एक्शन लेते हुए कलेक्टर ने महज दो दिनों के भीतर करीब 2 लाख रुपए की राहत राशि जारी कराने के निर्देश दिए, जिससे लंबे समय से अटकी मदद तुरंत मिल सकी। जानकारी के अनुसार कैंसर से जूझ रही व्याख्याता ने इलाज में आ रही आर्थिक परेशानी को लेकर कलेक्टर से मुलाकात कर सहायता की गुहार लगाई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद संचालनालय लोक शिक्षण को प्रस्ताव भेजा गया और तेजी से प्रक्रिया पूरी करते हुए दो दिन के भीतर राशि स्वीकृत कर संबंधित डीडीओ को भुगतान के लिए जारी कर दी गई।
जांच में सामने आया कि पीडि़ता ने अपने विद्यालय में चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन दिया था, लेकिन संबंधित सहायक ग्रेड-03 (बाबू) ने उसे उच्च कार्यालय तक भेजा ही नहीं। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से बाबू को निलंबित कर विकासखंड शिक्षा अधिकारी, धरसींवा कार्यालय में अटैच किया गया है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जरूरतमंदों के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने और लंबित मामलों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि ऐसे मामलों में पीडि़तों को समय पर राहत मिल सके।

You Might Also Like

मंत्री चौधरी ने हाउसिंग बोर्ड के हितग्राहियों के लंबित भुगतान वापसी के दिए निर्देश

रोलबॉल यूथ कन्सल्व : एक ही मंच पर होंगे देश के क्रिएटर्स और आइकन, युवाओं को करेंगे प्रेरित

प्रदेश में दवाइयों की सप्लाई की हाईटेक निगरानी

छत्तीसगढ़ विधानसभा का सत्र 19 दिसंबर से

महाराष्ट्र चुनाव की कमान संभालेंगे भूपेश और टीएस

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अवैध बुलडोजर कार्रवाई पर भडक़ा परलकोट
Next Article 22 करोड़ की पानी टंकी पर जमीन विवाद

खबरें और भी है....

वर्षो पुरानी मांग पर ओपी चौधरी ने लगाई मुहर
रिटायर्ड अधिकारी से 36.97 लाख की ठगी, राजस्थान से पकड़े गए महिला समेत 5 आरोपी
चोरी की बाइक के सााथ आरोपी गिरफ्तार
सट्टा खाईवाल एजाज खान किया सरेंडर
बड़ी मां की हत्या कर शव को जंगल में फेका

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वर्षो पुरानी मांग पर ओपी चौधरी ने लगाई मुहर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?