NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 60 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 60 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
रायगढ़

60 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

मादक पदार्थ सहित 20 लाख की संपत्ति जब्त

lochan Gupta
Last updated: April 21, 2026 12:20 am
By lochan Gupta April 21, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में ओडिशा से गांजा तस्करी कर रहे दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कार की डिक्की में 9 पैकेट गांजा लाया जा रहा था। इसी दौरान मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।
दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा के बिलाईमुंडा की ओर से सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में भारी मात्रा में गांजा भरकर धौराभांठा की ओर लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने धौराभांठा मेन रोड पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका और जांच की। वाहन में सवार दो लोगों से पूछताछ में उन्होंने अपने नाम सोहनलाल सिदार (40), निवासी रायपारा थाना तमनार, और विनोद प्रधान (33), निवासी समकेरा थाना तमनार बताया। इसके बाद पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, जिसमें डिक्की में रखे 9 पैकेटों में गांजा बरामद हुआ। सभी पैकेटों का वजन कराने पर कुल 60 किलोग्राम गांजा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख 14 हजार 750 रुपए आंकी गई। इसके अलावा आरोपियों के पास से एक वीवो और एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। वाहन सहित कुल 20 लाख 24 हजार 750 रुपए की संपत्ति जब्त की गई है।

फरार आरोपी की तालाश जारी

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा के कमल मेहर से संपर्क कर उससे गांजा लेकर अवैध बिक्री के लिए परिवहन कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने मामले में धारा 20(बी) और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं मामले में फरार आरोपी कमल मेहर की तलाश जारी है।

पहचान गोपनीय रखी जाएगी

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए रायगढ़ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से अपील है कि नशे के अवैध कारोबार की सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

You Might Also Like

अपनी सनातनी परंपरा का भी सम्मान कर लें टी एस सिंहदेव : अंशु टुटेजा

खड़ी ट्रक से साउंड सिस्टम चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

पति ने पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

निकाय चुनाव को लेकर आप की हुई संयुक्त बैठक

कुरकुट नदी में 2 हाथी शावक का मिला शव

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article डंडे से प्रहार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट
Next Article निर्मोही मां ने मासूम बेटे का सिर कुचलकर मारडाला

खबरें और भी है....

नारी शक्ति के सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं, विधानसभा में लाएंगे निंदा प्रस्ताव-सीएम साय
जिले की आद्यशा ने रचा इतिहास, सीबीएसई 10वीं में 99.8 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में अव्वल, कलेक्टर ने किया सम्मानित
निर्मोही मां ने मासूम बेटे का सिर कुचलकर मारडाला
60 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
डंडे से प्रहार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नारी शक्ति के सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं, विधानसभा में लाएंगे निंदा प्रस्ताव-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?