NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अकलतरा में चौथी लाइन कनेक्टिविटी का कार्य पूरा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अकलतरा में चौथी लाइन कनेक्टिविटी का कार्य पूरा
रायगढ़

अकलतरा में चौथी लाइन कनेक्टिविटी का कार्य पूरा

दर्जन भर से ज्यादा निरस्त ट्रेनें हुईं बहाल, यात्रियों को मिलेगी राहत

lochan Gupta
Last updated: April 10, 2026 12:17 am
By lochan Gupta April 10, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। गर्मी के सीजन में रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए किए जा रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते जिन यात्री ट्रेनों को पूर्व में निरस्त या आंशिक रूप से निरस्त किया गया था, उन्हें अब चरणबद्ध तरीके से पुन: बहाल किया जा रहा है।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मेमू और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। बहाली 10 और 11 अप्रैल 2026 के दौरान अलग-अलग ट्रेनों के लिए लागू की गई है।

इन ट्रेनों का परिचालन हुआ बहाल

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार रायगढ़- बिलासपुर, बिलासपुर-रायगढ़, रायपुर-गेवरारोड, कोरबा-रायपुर, बिलासपुर-कोरबा समेत कई महत्वपूर्ण रूटों पर चलने वाली मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को उनके निर्धारित समयानुसार पुन: चलाया जाएगा। इनमें गाड़ी संख्या 68737/68738 (रायगढ़-बिलासपुर-रायगढ़), 68736/68735, 68746/68745 (रायपुर-गेवरारोड-रायपुर), 58204/58203 (रायपुर-कोरबा-रायपुर) सहित अन्य कई ट्रेनें शामिल हैं, जिन्हें 10 और 11 अप्रैल को अलग-अलग तिथियों में बहाल किया गया है।

शॉर्ट टर्मिनेटेड ट्रेनें भी फिर से पूरी दूरी तक चलेंगी

गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया रूट पर चलने वाली मेमू ट्रेन (68861/68862), जो पहले शॉर्ट टर्मिनेट की गई थीं, अब 10 और 11 अप्रैल को अपने पूर्ण मार्ग पर संचालित होंगी। रेलवे प्रशासन ने यह भी जानकारी दी है कि 10 और 11 अप्रैल को कोरबा-रायपुर-कोरबा के बीच चलने वाली 18250/18249 तथा 18252/18251 हसदेव एक्सप्रेस को एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में संचालित किया जाएगा।

यात्रियों के लिए जरूरी सूचना

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले गाडिय़ों की अद्यतन स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक पूछताछ सेवा एनटीईएस या 139 से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी कार्य के पूरा होने के साथ ही रेल संचालन अब धीरे-धीरे सामान्य स्थिति की ओर लौट रहा है, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

You Might Also Like

इस बार पेलमा में होगा कोयला सत्याग्रह

प्रधान जिला न्यायाधीश जितेन्द्र कुमार जैन ने उप जेल सारंगढ़ का किया निरीक्षण

जननायक रामकुमार के स्मृति में रेल कुली भाईयों को प्रदत किया कुलर

खरसिया आरओबी का भविष्य अधर में !

डॉ. आर.एल. हॉस्पिटल में 21 को कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र पटेल रहेंगे उपलब्ध

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आम जनता के बीच पहुंचा प्रशासन, समस्याओं का हुआ समाधान
Next Article पहाड़ मंदिर में स्थापित होगी बजरंगबली की 51 फीट की कांस्य प्रतिमा

खबरें और भी है....

सीएम साय ने लुंड्रा को दी 280 करोड़ की सौगात
प्रधान ट्रेडर्स व अग्रवाल खाद भंडार में कृषि विभाग की दबिश
पीडीएस चावल की तस्करी, 30 क्विं. चावल से भरी पिकअप पकड़ाई
बेकाबू कार पेड़ से टकराई, 8 घायल, 3 गंभीर
मुखबिरी की शक पर डायल 112 के चालक की पिटाई

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय ने लुंड्रा को दी 280 करोड़ की सौगात
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?