NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: घरेलू विवाद पर बेटे ने बाप को उतारा मौत के घाट
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > घरेलू विवाद पर बेटे ने बाप को उतारा मौत के घाट
जशपुरनगर

घरेलू विवाद पर बेटे ने बाप को उतारा मौत के घाट

लकड़ी की फाड़ी से किया था संघातिक प्रहार, आरोपी गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: April 19, 2026 12:22 am
By lochan Gupta April 19, 2026
Share
3 Min Read

जशपुर। जिले के बागबहार थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। ग्राम हल्दी झरिया के बढ़ई पारा में एक बेटे ने अपने ही पिता की लकड़ी की फाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक,16 अप्रैल को सूचना मिली कि गांव में एक व्यक्ति की हत्या हो गई है। मौके पर पहुंची टीम ने जांच शुरू की।
प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि मृतक सदानंद नाग (45) और उसके बेटे विजय कुमार नाग (26) के बीच घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने पास रखी लकड़ी की फाड़ी उठाकर पिता के सिर और माथे पर कई वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी (आरोपी की सौतेली मां) की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया। 16 अप्रैल की शाम करीब 4:30 बजे घर में किसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद शुरू हुआ। विवाद बढऩे पर विजय नाग ने पास रखी लकड़ी की फाड़ी उठाई और अपने पिता सदानंद नाग के माथे पर कई वार किए। गंभीर चोटों के कारण सदानंद नाग की मौके पर ही मौत हो गई।

पूछताछ में कबूला जुर्म

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट को मौत का कारण बताया। पुलिस हिरासत में आरोपी विजय नाग ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि पिता उसे काम नहीं करने को लेकर बार-बार उलाहना दे रहे थे और गुलेल से मारने की कोशिश कर रहे थे। इसी से गुस्से में आकर उसने यह कदम उठा लिया।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लकड़ी की फाड़ी भी जब्त कर ली है, जो इस मामले में अहम सबूत है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

एसएसपी बोले- कानून हाथ में लें

एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि घरेलू विवाद के चलते हुई इस हत्या में आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

You Might Also Like

बोरे में सिक्के लेकर स्कूटी खरीदने पहुंचा किसान

कुनकुरी के एक सुने मकान में हुई चोरी का जशपुर पुलिस ने किया खुलासा

मरीजों के लिए जीवन रक्षा का आधार बना आयुष्कान कार्ड

सीएम साय की एक और बड़ी सौगात

एनईएस पीजी कॉलेज में सीएसपीडीसीएल द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में 774 सडक़ों का किया शिलान्यास एवं शुभारभ
Next Article हत्या के आरोपी को उम्र कैद

खबरें और भी है....

विपक्ष ने देश की आधी आबादी का अधिकार छीना-पीएम मोदी,
सडक़ दुर्घटना में सिक्युरिटी गार्ड की मौत
वेदांता प्लांट हादसा : 3 और मजदूरों ने दम तोड़ा
हत्या के आरोपी को उम्र कैद
घरेलू विवाद पर बेटे ने बाप को उतारा मौत के घाट

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
विपक्ष ने देश की आधी आबादी का अधिकार छीना-पीएम मोदी,
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?