NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: साढ़े चार करोड़ का गांजा जब्त, आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > साढ़े चार करोड़ का गांजा जब्त, आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

साढ़े चार करोड़ का गांजा जब्त, आरोपी गिरफ्तार

केलों के बीच छिपाकर कर रहा था तस्करी

lochan Gupta
Last updated: April 18, 2026 11:49 pm
By lochan Gupta April 18, 2026
Share
2 Min Read

महासमुंद। जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ट्रक से केलों के बीच गांजा तस्करी करते झारखंड के आरोपी को गिरफ्तार किया है। ट्रक से 912.760 किलोग्राम (लगभग 9 क्विंटल 12 किलो) गांजा जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 56 लाख 38 हजार रुपए बताई जा रही है। इस कार्रवाई में गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन समेत कुल 4 करोड़ 66 लाख 45 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की गई है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से एक वाहन के जरिए गांजा तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर बसना थाना क्षेत्र में पलसापाली बैरियर के पास नाकाबंदी कर एक ट्रक आईशर प्रो 2059 वाहन (्रक्क 39 ञ्जञ्ज 4556) को रोका गया। जांच के दौरान वाहन में लदे केले के बीच 29 बोरियों में छिपाकर गांजा रखा गया था। पुलिस ने मौके से सभी बोरियों को जब्त किया।
तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए वाहन में ओडिशा और उत्तरप्रदेश के फर्जी नंबर प्लेट (ओडी-02 डीजे-8517 और यूपी-93 सीटी-8365) भी लगा रखे थे, जिन्हें भी जब्त किया गया है। मामले में पुलिस ने झारखंड निवासी आरोपी अब्दुल नईम (42 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि गांजा ओडिशा से लाकर उत्तरप्रदेश सप्लाई किया जाना था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(2)(सी) सहित भारतीय न्याय संहिता की अन्य धाराओं में अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की जा रही है। महासमुंद पुलिस के अनुसार पिछले तीन महीनों में 72 मामलों में 5629.602 किलो गांजा जब्त किया गया है और 187 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 135 आरोपी अन्य राज्यों के हैं। पुलिस द्वारा तस्करी के नेटवर्क, सोर्स और डेस्टिनेशन पॉइंट पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिससे जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाया जा रहा है।

You Might Also Like

गुटखा किंग जुमनानी राजधानी से गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में हिंसा के खिलाफ हिंदू समाज ने सद्बुद्धि यज्ञ कर किया विरोध प्रदर्शन

पकड़ा गया अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष का झूठ, रिपोर्ट निकली फर्जी

फिर सुरक्षाबलों ने मार गिराए 5 नक्सली

दो कुओं में मिला 2 शव, मचा हडक़ंप

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आरटीई फीस बढ़ोत्तरी नहीं होने पर 5 हजार स्कूल बंद
Next Article बंगाली नववर्ष मिलन समारोह में शामिल हुए सीएम साय

खबरें और भी है....

विपक्ष ने देश की आधी आबादी का अधिकार छीना-पीएम मोदी,
सडक़ दुर्घटना में सिक्युरिटी गार्ड की मौत
वेदांता प्लांट हादसा : 3 और मजदूरों ने दम तोड़ा
हत्या के आरोपी को उम्र कैद
घरेलू विवाद पर बेटे ने बाप को उतारा मौत के घाट

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
विपक्ष ने देश की आधी आबादी का अधिकार छीना-पीएम मोदी,
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?