NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: आरटीई फीस बढ़ोत्तरी नहीं होने पर 5 हजार स्कूल बंद
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > आरटीई फीस बढ़ोत्तरी नहीं होने पर 5 हजार स्कूल बंद
रायपुर

आरटीई फीस बढ़ोत्तरी नहीं होने पर 5 हजार स्कूल बंद

पदाधिकारी बोले- मांग पूरी नहीं होने तक असहयोग आंदोलन रहेगा जारी

lochan Gupta
Last updated: April 18, 2026 11:49 pm
By lochan Gupta April 18, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आरटीई (शिक्षा का अधिकार) के तहत एडमिशन मिलने वाले बच्चों की फीस में बढ़ोतरी की मांग को लेकर निजी स्कूलों का असहयोग आंदोलन तेज हो गया है। शनिवार (18 अप्रैल) को प्रदेश के सभी निजी स्कूल बंद रहेंगे। इससे पहले शुक्रवार को स्कूल संचालकों, शिक्षकों और स्टाफ ने काली पट्टी बांधकर काम करते हुए विरोध दर्ज कराया था। छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि, यदि शासन जल्द ही आरटीई प्रतिपूर्ति राशि में वृद्धि नहीं करती है, तो लॉटरी के माध्यम से चयनित बच्चों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एसोसिएशन का यह आंदोलन 1 मार्च से लगातार जारी है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नहीं होने से नाराजगी बढ़ती जा रही है। एसोसिएशन के आह्वान पर प्रदेश के 5 हजार से ज्यादा निजी स्कूल बंद है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता और सचिव मोती जैन ने बताया कि, राज्य में पिछले 14 साल से आरटीई के तहत दी जाने वाली प्रतिपूर्ति राशि में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वर्तमान में कक्षा पहली से पांचवीं तक के लिए 7,000 रुपए और छठवीं से आठवीं तक 11,400 रुपए प्रति छात्र हर साल भुगतान किया जाता है। जबकि शिक्षा संचालन की लागत में लगातार वृद्धि हुई है, जिससे निजी स्कूलों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है।
स्कूल संचालकों का कहना है कि, उन्होंने कई बार शासन का ध्यान इस मुद्दे की ओर आकर्षित किया, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया। यही वजह है कि अब आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया गया है। एसोसिएशन ने संकेत दिए हैं कि, यदि मांगें जल्द पूरी नहीं होतीं, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा। फिलहाल आज स्कूल बंद रखकर सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। गौरतलब है कि प्रदेश में बढ़ती गर्मी को देखते हुए सरकार ने 20 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन अवकाश भी घोषित कर दिया है, ऐसे में यह बंदी छात्रों के लिए अतिरिक्त अवकाश जैसी स्थिति बन गई है।

सीएम साय ने दिया मान्यता निरस्त करने का निर्देश

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की तरफ से किए जा रहे असहयोग आंदोलन पर सरकार की नजर है। आरटीई के तहत प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर सीएम साय ने स्कूलों की मान्यता निरस्त करने का निर्देश जारी किया है। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आरटीई के तहत पात्र छात्रों को प्रवेश संबंधित स्कूलों में दिलाने के लिए कहा गया है। वहीं एसोसिएशन के अध्यक्ष का कहना है कि, आरटीई के तहत प्रति छात्र जितना खर्च होता है, स्कूल एसोसिएशन उससे कम मांग रहा है। मांग पूरी नहीं होने की वजह से स्कूलों के संचालन में दिक्कत आ रही है।

You Might Also Like

पुलिस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने से चयनित अभ्यर्थियों की दीपावली की खुशियां हुई दोगुनी

साय कैबिनेट का फैसला : 100 स्पेशल एजुकेटर की होगी भर्ती

बच्चों के खिलौने को लेकर मारपीट, गर्भवती महिला को पाइप से पीटा

हाईटेक-सोसाइटी को चोरों ने बनाया निशाना, अंबिकापुर में पकड़ाए

मनी लांड्रिंग : 8प्रतिशत रिश्वत लेता था तत्कालीन डीजीएम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अकलतरा स्टेशन को चौथी रेल लाइन से जोडऩे का कार्य पूर्ण
Next Article साढ़े चार करोड़ का गांजा जब्त, आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी है....

विपक्ष ने देश की आधी आबादी का अधिकार छीना-पीएम मोदी,
सडक़ दुर्घटना में सिक्युरिटी गार्ड की मौत
वेदांता प्लांट हादसा : 3 और मजदूरों ने दम तोड़ा
हत्या के आरोपी को उम्र कैद
घरेलू विवाद पर बेटे ने बाप को उतारा मौत के घाट

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
विपक्ष ने देश की आधी आबादी का अधिकार छीना-पीएम मोदी,
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?